Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, 12 अगस्त विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
Agriculture News in Hindi: बीते 24 घंटों के दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ, जौनपुर, हमीरपुर समेत कई अन्य जनपदों में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश औऱ बांधों से पानी छोड़ जाने के कारण बदायूं और फर्रुखाबाद में गंगा, लखीमपुर खीरी में शारदा औऱ बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग ने राज्य में सक्रिय मॉनसूनी परिस्थितियों के चलते आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान भारी वर्षा का अनुमान जताया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
झारखंड में सबसे अधिक 72 फीसदी की उड़द बुवाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई
झारखंड में सबसे अधिक 72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां उड़द की बुवाई 0.44 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है. छत्तीसगढ़ में रकबा 21 फीसदी बढ़कर 0.58 लाख हेक्टेयर और आंध्र प्रदेश में 43 फीसदी बढ़कर 0.16 लाख हेक्टेयर हो गया है. हालांकि, सभी राज्यों में स्थिति एक जैसी नहीं है. कर्नाटक में उड़द की बुवाई 25 फीसदी घटकर 0.71 लाख हेक्टेयर रह गई है, जबकि महाराष्ट्र में इसमें 50 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. यहां रकबा पिछले साल के 3.58 लाख हेक्टेयर से घटकर 1.76 लाख हेक्टेयर रह गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उड़द बुवाई में तेजी, 21.08 लाख हेक्टेयर के पार पहुंचा रकबा
कुछ सप्ताह पहले तक लगातार बढ़ रही उड़द की कीमतों में अब नरमी देखने को मिल रही है. इसकी वजह मध्य और उत्तर भारत में उड़द की बुवाई बढ़ने से बेहतर उत्पादन की उम्मीद है. इसके अलावा दाल मिलों की ओर से मांग कमजोर रहने से भी कीमतों पर दबाव बना है.हालांकि, 31 जुलाई तक देश में उड़द की बुवाई 21.08 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि के 19.8 लाख हेक्टेयर के मुकाबले करीब 10 फीसदी अधिक है. हालांकि, कुल दलहनी फसलों का बुवाई क्षेत्र अभी भी पिछले साल की तुलना में कम बना हुआ है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश बने विधान परिषद सदस्य, उपेंद्र कुशवाहा बोले- NDA का पहले से तय फैसला था
बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार के राज्यपाल ने विधान परिषद (एमएलसी) का सदस्य मनोनीत किया है. इस फैसले पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह एनडीए का पहले से तय किया गया निर्णय था. उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने का फैसला पहले ही हो चुका था. भाजपा और हमारे सभी सहयोगी दलों के नेताओं के बीच इस पर सहमति बन गई थी. यह तय था कि उन्हें सदन में भेजा जाएगा. उपेंद्र कुशवाहा ने इस फैसले को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
6 अगस्त को उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी
Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 अगस्त को उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के 12 राज्यों सहित पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.