अब लाइव

दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवारों के लिए खास सुविधा, ‘फैमिली@डेल’ पहल से सफर होगा आसान और आरामदायक

Latest Agriculture News in Hindi: परीक्षा के मौसम में जब छात्रों पर दबाव बढ़ता है तब मार्गदर्शन की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान परीक्षार्थियों को तनावमुक्त रहने का संदेश देंगे. इसके साथ ही वह देशभर के परीक्षार्थियों से करेंगे संवाद, तनावमुक्त माहौल में परीक्षा की तैयारी पर फोकस करने के उपाय बताएंगे. दिनभर की ताजा खबरों के अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं.

Agriculture News in Hindi: देश के कई राज्यों में कोहरे का दौर आज भी जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम 10°C के आसपास रहने का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 6 Feb, 2026 | 08:23 AM
  • Posted By: Kisan India

    06 Feb 2026 08:45 AM (IST)

    सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश, 8 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

    मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर ठंडा रुख अपना लिया है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सिस्टम के कमजोर पड़ते ही उत्तरी हवाएं तेज हो गई हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय ठिठुरन बढ़ गई है. ग्वालियर समेत प्रदेश के 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. वहीं 30 से ज्यादा जिलों में सुबह हलके से घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक ठंड का असर बना रहेगा, इसके बाद प्रदेश में मौसम फिर से बदल सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    06 Feb 2026 08:29 AM (IST)

    दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवारों के लिए खास सुविधा, ‘फैमिली@डेल’ पहल से सफर होगा आसान और आरामदायक

    दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने नई पहल ‘फैमिली@डेल’ की शुरुआत की है, जिसके तहत परिवारों को एयरपोर्ट पर खास सुविधाएं दी जाएंगी. अब फैमिली पैसेंजर्स को अलग प्रवेश द्वार, विशेष चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सीटिंग एरिया की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही बच्चों और बुजुर्गों के लिए एंड-टू-एंड सपोर्ट दिया जाएगा, जिसमें बग्गी सेवा, बेबी स्ट्रॉलर, बेबी केयर रूम और प्रशिक्षित फैमिली असिस्टेंस बडीज की मदद शामिल है. इस पहल से बच्चों, बुजुर्गों और विशेष जरूरत वाले यात्रियों के साथ सफर करने वालों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    06 Feb 2026 08:14 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश में किसान हित पर फोकस, CM चंद्रबाबू नायडू ने जल संरक्षण को बताया विकास की कुंजी

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को जल संरक्षण को राज्य की कृषि नीति का सबसे अहम आधार बताया. उन्होंने कहा कि अगर हर एकड़ जमीन तक समय पर और पर्याप्त पानी पहुंचेगा, तभी किसानों की आमदनी बढ़ेगी और खेती को स्थायी बनाया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने अमरावती में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और किसानों से मिलकर जल बचाने, वर्षा जल संग्रह और सिंचाई प्रणालियों को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश को पूरी तरह किसान-हितैषी राज्य बनाना है, जहां पानी की कमी खेती की राह में बाधा न बने.

  • Posted By: Kisan India

    06 Feb 2026 07:57 AM (IST)

    सरकार ने हटाई स्टॉक लिमिट, बढ़ी उपलब्धता से कीमतों में नरमी

    देश में गेहूं की आपूर्ति मजबूत रहने के संकेतों के बीच केंद्र सरकार ने गेहूं पर लगी स्टॉक लिमिट हटा दी है. खाद्य मंत्रालय के अनुसार, सरकारी और निजी भंडार में गेहूं का स्टॉक पिछले साल की तुलना में करीब 30 लाख टन अधिक है, जबकि बाजार में कीमतें भी 100 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा नरम हुई हैं. सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में गेहूं की उपलब्धता आरामदायक स्थिति में है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली समेत सभी योजनाओं की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं. हालांकि, व्यापारियों और बड़े स्टॉक धारकों को हर हफ्ते अपने भंडार की जानकारी पोर्टल पर देना जारी रखना होगा.

  • Posted By: Kisan India

    06 Feb 2026 07:44 AM (IST)

    मेघालय खदान हादसा: अमित शाह ने सीएम संगमा से की बात, 18 मजदूरों की मौत पर मुआवजे का ऐलान

    मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में कोयला खदान में हुए भीषण धमाके के बाद हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस हादसे में अब तक 18 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से फोन पर बातचीत कर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. वहीं, राज्य सरकार ने भी पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त मुआवजा देने की घोषणा की है. हादसे के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन मौके पर राहत कार्यों में जुटा हुआ है.

  • Posted By: Kisan India

    06 Feb 2026 07:31 AM (IST)

    यूपी में ठंड से राहत नहीं, घना कोहरा और शीतलहर बढ़ाएगी परेशानी

    उत्तर प्रदेश में सर्दी से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद पछुआ हवाओं ने ठंड को और तेज कर दिया है. दिन में धूप निकल रही है, लेकिन शीतलहर के कारण ठंडक का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय मैदानी और तराई क्षेत्रों समेत करीब 50 जिलों में कहीं घना तो कहीं अति घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता कम रहेगी और यातायात प्रभावित हो सकता है. आने वाले कई दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की संभावना है. वहीं, 7 और 8 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही से मौसम फिर बदल सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    06 Feb 2026 07:14 AM (IST)

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5–6 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार

    उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 फरवरी को देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. देहरादून में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. ठंडी हवाओं और सुबह-शाम छाने वाले कोहरे की वजह से ठिठुरन और बढ़ सकती है. पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    06 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    PM मोदी 10 बजे छात्रों से करेंगे सीधा संवाद, तनाव और पढ़ाई पर होगी खुली बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के तहत देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे. यह कार्यक्रम परीक्षा के तनाव, पढ़ाई के सही तरीके, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच जैसे अहम विषयों पर केंद्रित रहेगा. इस साल परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण नए अंदाज में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रिकॉर्ड 4.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टीवी के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा जा सकेगा, जिससे देश-विदेश के छात्र इस संवाद से जुड़ पाएंगे.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 6 Feb, 2026 | 06:48 AM