Todays Top News List: बारिश ने लुधियाना में मंडी की कमजोर व्यवस्थाओं को उजागर कर दिया, हरियाणा में धान घोटाला, 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 9 से 13 जून तक इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और इसकी सफल मेजबानी राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: राजस्थान में पिछले चार दिनों से जारी आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में 2 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में भी कमी आई है. मौसम विभाग ने 8 मई तक जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा सहित कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं. पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं-कहीं आंधी और बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर लगातार बना हुआ है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 6 May, 2026 | 07:19 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 May 2026 07:05 PM (IST)

    सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है.

    नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से भाजपा के विजेता सुवेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी तरह की राजनीतिक हिंसा की जरूरत नहीं है.  साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि संदेशखाली मामले में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ था और भविष्य में भाजपा सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 May 2026 06:45 PM (IST)

    बारिश ने लुधियाना में मंडी की कमजोर व्यवस्थाओं को उजागर कर दिया

    वहीं, बारिश ने लुधियाना के गिल रोड स्थित अनाज मंडी की कमजोर व्यवस्थाओं को उजागर कर दिया. अचानक बारिश के कारण किसान अपने कटे हुए गेहूं को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. मंडी में शेड की कमी होने से किसानों के पास तिरपाल ही एकमात्र सहारा रह गया. ढंडरा गांव के किसान दीदार सिंह ने कहा कि बारिश अचानक आई और उन्होंने जल्दबाजी में फसल को ढकने की कोशिश की, लेकिन तिरपाल पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. वहीं, प्रीतम सिंह ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि वे सालों से बेहतर शेड की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जब तक उठान नहीं होती, तब तक खुले में रखे अनाज को नुकसान का खतरा बना रहता है, जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 May 2026 06:30 PM (IST)

    बारिश में भीग गईं गेहूं की लाखों बोरियां, नुकसान की आशंका

    फाजिल्का की अनाज मंडी में खुले में रखी गेहूं की लाखों भरी हुई बोरियां रातभर हुई बारिश के कारण भीग गईं. लगातार बारिश से सैकड़ों बोरे पानी में डूब गए. दरअसल, गेहूं की उठान में देरी के चलते जगह की कमी हो गई है, इसलिए अनाज को सड़कों और निचले इलाकों में भी रखना पड़ रहा है

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 May 2026 06:15 PM (IST)

    8 तारीख को शाम 4 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक- समिक भट्टाचार्य

    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने जानकारी दी है कि 8 तारीख को शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, जहां नेता का चयन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 9 तारीख को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड ग्राउंड में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 May 2026 05:55 PM (IST)

    हरियाणा में धान घोटाला, 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    रियाणा में धान घोटाले से संबंधित मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. अब करनाल पुलिस ने तारावड़ी और इंद्री अनाज मंडियों में धान घोटाले के मामले में दो एफआईआर के तहत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इनमें कुछ सरकारी अधिकारी और राइस मिलर भी शामिल हैं. कहा जा रहा है कि जांच में अधिकारियों और मिलरों के बीच मिलीभगत सामने आई है, जहां खरीद के रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर राज्य को नुकसान पहुंचाया गया. पुलिस ने कहा है कि दो विशेष जांच टीमों (SIT) ने 4- 5 महीने तक रिकॉर्ड, बयान और सबूतों की जांच के बाद यह चार्जशीट तैयार की है. आरोपियों पर साठगांठ, फर्जीवाड़ा और गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    06 May 2026 05:40 PM (IST)

    पंजाब में अब तक 121.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी

    पंजाब में इस साल कई जिलों में गेहूं की खरीद तय लक्ष्य से ज्यादा हो गई है. ऐसे में 2,306 खरीद केंद्र बंद कर दिए गए हैं. अब पूरे राज्य में सिर्फ 577 गेहूं खरीद केंद्र ही चालू हैं, जिनमें 564 नियमित मंडियां और 13 अस्थायी मार्केट यार्ड शामिल हैं. आंकड़ों के मुताबिक, मंडियों में गेहूं की आवक अब काफी धीमी हो गई है. अब तक कुल 121.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, जबकि 120.89 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है. फिलहाल रोजाना आवक घटकर करीब 72,185 मीट्रिक टन रह गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 05:24 PM (IST)

    विजय ने TN गवर्नर से मुलाकात की, सरकार बनाने का दावा पेश किया

    चेन्नई: (6 मई) TVK प्रमुख विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. यह मुलाकात उनकी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के दो दिन बाद हुई, हालांकि पार्टी के पास साधारण बहुमत की कमी थी.

    TVK के संस्थापक ने लोक भवन से मिले न्योते के बाद दोपहर 3.15 बजे गवर्नर से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उनके साथ पार्टी के नेता भी मौजूद थे, जिनमें "बुसी" एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोत्तैयान, सी टी निर्मल कुमार और अन्य शामिल थे.

    विजय ने गवर्नर से मुलाक़ात कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन का ऐलान किए जाने के कुछ घंटों बाद की. इससे पहले TVK प्रमुख और कांग्रेस नेताओं के बीच यहां एक बैठक हुई थी. जहां एक ओर TVK, VCK और दो वामपंथी पार्टियों से समर्थन हासिल करने को लेकर उत्सुक दिख रही है, जो अभी भी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा हैं. वहीं दूसरी ओर, इन पार्टियों ने अब तक कोई भी सकारात्मक संकेत नहीं दिया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 05:11 PM (IST)

    बिहार में कल कैबिनेट विस्तार, नीतीश के बेटे निशांत भी बन सकते हैं मंत्री

    Bihar Cabinet Expansion : बिहार की नई सरकार कल आकार लेने जा रही है. 7 मई को बिहार को उसका पूरा मंत्रिमंडल मिल जाएगा. पटना के गांधी मैदान में इस शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह होने जा रहा है. शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे. इसको लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 04:58 PM (IST)

    भारत और वियतनाम ने 25 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य तय किया

    नई दिल्ली: (6 मई) भारत और वियतनाम ने बुधवार को अपने संबंधों को 'बेहतर व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया और 2030 तक 25 अरब डॉलर के सालाना व्यापार का लक्ष्य तय किया. यह कदम तब उठाया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने बढ़ती भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच व्यापार, रक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर केंद्रित बातचीत की.

    मोदी-लाम बैठक के बाद, दोनों पक्षों ने कुल 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. ये समझौते डिजिटल भुगतान, दुर्लभ पृथ्वी खनिज, दवाएं, शिक्षा, बैंकिंग और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच गहरे जुड़ाव का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 04:50 PM (IST)

    दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट, हरियाणा के सटे इलाकों में बूंदाबांदी होगी

    IMD ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के बवाना, कंझावला, रोहिणी, मुंडाका, पश्चिम विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, नरेला में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा एनसीआर में हरियाणा के बहादुरगढ़, झज्जर, खरखौदा के अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 04:41 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ की दो-दिवसीय यात्रा पर, बागवानी क्षेत्र को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में 'फ्रूट होराइजन 2026' में शामिल होंगे. बागवानी क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा.  केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में फल उत्पादकों और निर्यातकों को मिलेगा एक बड़ा मंच. किसान, वैज्ञानिक और उद्योग जगत के अग्रणी लोग एक साथ आएंगे. 'फ्रूट होराइजन 2026' भारत की बागवानी और निर्यात व्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा. लखनऊ में फल उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात पर महत्वपूर्ण चर्चाएं आयोजित होंग.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 04:29 PM (IST)

    घरेलू LPG का वितरण सामान्य बना, स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली- पेट्रोलियम मंत्रालय

    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू LPG का वितरण सामान्य बना हुआ है, और स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. लगभग 95% सिलेंडरों की डिलीवरी 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' के जरिए पूरी की जा रही है. पिछले दो दिनों में, 88.82 लाख बुकिंग के मुकाबले लगभग 87.28 लाख सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है.

    पिछले दो दिनों में लगभग 15,900 टन कमर्शियल LPG और 876 टन ऑटो LPG की बिक्री दर्ज की गई है. इसके अलावा, लगभग 1.2 लाख 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर भी बेचे गए हैं. 3 अप्रैल से अब तक 10,000 से ज्यादा जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनके दौरान अब तक 1.84 लाख से ज्यादा 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर बेचे जा चुके हैं.

     

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 04:18 PM (IST)

    असम में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, सीएम सरमा ने दिया इस्तीफा

    असम में चुनाव परिणामों के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा. बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर अगली प्रक्रिया तेज कर दी है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 04:01 PM (IST)

    कांग्रेस ने शर्तों के साथ TVK को समर्थन देने का किया ऐलान

    कांग्रेस ने शर्तों के साथ TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है. अभिनेता थलपति विजय ने तमिलनाडु में TVK की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है. कांग्रेस ने शर्तों के साथ समर्थन देने का ऐलान किया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 03:50 PM (IST)

    बंगाल में नई BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा: पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख

    कोलकाता: (6 मई) पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा. भट्टाचार्य ने पत्रकारों को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह मध्य कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से होगा. उन्होंने कहा, "नई BJP सरकार 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ लेगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 03:29 PM (IST)

    'जानवर भी आंगनवाड़ी का खाना नहीं खाएंगे' टिप्पणी पर राजस्थान में पक्ष विपक्ष आमने सामने

    जयपुर: (6 मई) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को BJP सरकार पर उसके विधायक प्रताप गमेती की कथित टिप्पणी को लेकर हमला बोला. गमेती ने कथित तौर पर कहा था कि "आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलने वाला खाना तो जानवर भी नहीं खाएंगे." गहलोत ने कहा कि सरकार के अपने ही विधायक उसकी पोल खोल रहे हैं.

    गमेती ने मंगलवार को उदयपुर में हुई एक समीक्षा बैठक में कथित तौर पर कहा था कि राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलने वाला खाना तो जानवर भी नहीं खाएंगे. उन्होंने यह बात उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में कही थी. इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए गहलोत ने कहा कि गोगुंदा के विधायक की यह टिप्पणी परेशान करने वाली है.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 May 2026 03:22 PM (IST)

    यूपी चुनाव में हार के बाद अखिलेश का बड़ा हमला! ‘राम के नाम पर गरीबों की जमीन छीनी गई’

    लखनऊ में अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में मिली बड़ी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भले ही हार बड़ी रही, लेकिन भगवान श्रीराम के भक्तों ने समाजवादी पार्टी का साथ दिया. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने गरीबों की जमीन छीनकर उसे भू-माफियाओं को बेच दिया, बाजारों को तोड़ा गया और बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 May 2026 03:05 PM (IST)

    सियासी हलचल तेज! विजय को कांग्रेस का सपोर्ट, अब क्या बनने जा रही नई सरकार?

    चेन्नई में राजनीति अचानक गरमा गई है. तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने विजय की पार्टी TVK को समर्थन दे दिया है. उन्होंने साफ किया कि यह फैसला पार्टी हाईकमान का है. हालांकि शपथ ग्रहण कब होगा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि विजय कब राज्यपाल से मुलाकात कर अगला कदम उठाते हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 02:48 PM (IST)

    चुनाव प्रक्रिया खत्म हो गई, 294 सीटों में से फाल्टा पर दोबारा मतदान होना है- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्यपाल से मुलाकात पर कहा, "यह एक वैधानिक बात है, चुनाव खत्म होने के बाद चुनाव आयोग विजयी उम्मीदवारों और उनके राजनीतिक संबंध के बारे में एक अधिसूचना जारी करता है, हमारे पास 294 विधानसभा सीटें हैं. चुनाव प्रक्रिया खत्म हो गई है, 294 सीटों में से, फाल्टा पर दोबारा मतदान होना है. बाकी 293 सीटों की अधिसूचनाएं जारी हो चुकी हैं, मैंने उन्हें विजयी उम्मीदवारों और उनके राजनीतिक संबंध की सूची प्रस्तुत की है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 02:36 PM (IST)

    SC कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा HC के जज के तौर पर 10 वकीलों के नामों को मंजूरी दी

    नई दिल्ली: (6 मई) सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जज के तौर पर 10 वकीलों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है.

    भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 4 मई को हुई एक बैठक में, वकील मोनिका छिब्बर शर्मा, हरमीत सिंह देओल, पूजा चोपड़ा, सुनीश बिंदलिश, नवदीप सिंह, दिव्या शर्मा, रविंदर मलिक, प्रविंदर सिंह चौहान, राजेश गौर और मिंदरजीत यादव के नामों को जज के तौर पर मंजूरी दी. चौहान अभी हरियाणा के एडवोकेट जनरल हैं, जबकि देओल पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 02:15 PM (IST)

    वियतनाम भारत के अंगूर और अनार का स्वाद लेगा - पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "... हर क्षेत्र में हमारा सहयोग नए स्तर तक पहुंचेगा. भारत और वियतनाम का द्विपक्षीय व्यापार पिछले 1 दशक में दोगुना होकर 16 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है. 2030 तक इसे 25 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए हमने आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं... बहुत जल्द वियतनाम भारत के अंगूर और अनार का स्वाद लेगा. हमें बहुत खुशी है कि दोनों देशों के बीच एयर कनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 02:12 PM (IST)

    भारत और वियतनाम की साझेदारी में विरासत और विकास का महत्व है - पीएम मोदी

    दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति टो लैम का भारत में स्वागत है... इन्होंने (राष्ट्रपति टो लैम) भारत की यात्रा की शुरूआत बोधगया से की थी. यह हमारे दोनों देशों की आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है... भारत और वियतनाम की साझेदारी में विरासत और विकास का महत्व है.

    पिछले वर्ष जब भारत से बौद्ध अवशेष वियतनाम गए तो उनके दर्शन 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने किए थे. हमारी साझा विरासत को जीवंत रखने के लिए हम वियतनाम की प्राचीन सभ्यताओं के मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहे हैं... हमारे व्यापक संबंधों ने तेज और व्यापक समृद्धि की है..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 01:57 PM (IST)

    दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए सरकार ने हीट एक्शन प्लान जारी किया

    दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली में लगातार हीट एक्शन प्लान पर काम चल रहा है. आज दिल्ली सरकार ने अपना हीट एक्शन प्लान जारी किया है. इस पर एक किताब भी जारी की गई है. 13 जिलों के लिए 13 गाड़ियां रवाना की गई हैं जो इस हीट के साथ जंग करेंगी... चौक-चौराहों पर खड़े लोगों को गर्मी से बचने के लिए कैप और गमछे बांटे जाएंगे. इससे उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी... दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है. दिल्ली का प्रत्येक नागरिक अपना ध्यान रखे। दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 01:43 PM (IST)

    ममता बनर्जी हारी नहीं हैं, हराई गई हैं- सपा सांसद अवधेश प्रसाद

    अयोध्या: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार करने पर कहा, "ममता बनर्जी हारी नहीं हैं, हराई गई हैं. यह चुनाव और इससे पहले उत्तर प्रदेश में जो उपचुनाव हुआ था, वह चुनाव नहीं था वह सीधे-सीधे लोकतंत्र पर डकैती थी.

    इतिहासकार लिखेंगे कि मर्यादापुर्षोत्तम राम की नगरी अयोध्या के मिल्कीपुर में लोकतंत्र की डकैती हुई है... यही काम पश्चिम बंगाल में हुआ है. उनके (ममता बनर्जी) साथ मतदाताओं की भारी भीड़, भारी बहुमत है...

    आज पूरे देश में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा छेड़े गए आंदोलन की जरूरत है, तभी इस देश में लोकतंत्र और संविधान बचेगा. मुझे खुशी है कि इसी मकसद के साथ INDIA गठबंधन बना है... मकसद बहुत बड़ा है... INDIA गठबंधन, देशवासी ममता बनर्जी के साथ हैं."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 01:35 PM (IST)

    पंजाब के CM मान ने दोहरे धमाकों को 'मामूली' बताया, डर का माहौल बनाने के लिए BJP पर आरोप लगाया

    चंडीगढ़: (6 मई) अमृतसर और जालंधर में हुए दोहरे धमाकों को "मामूली" बताते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को BJP पर इसके लिए ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह पार्टी राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की 'तैयारी' कर रही है. मान ने पत्रकारों से कहा कि BJP डर का माहौल बनाना चाहती है, और कहा कि पार्टी लोगों को डराकर उनके वोट हासिल करना चाहती है.

    मुख्यमंत्री ने कहा, "BJP एक सांप्रदायिक पार्टी है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, और उन्होंने (BJP ने) कहा है कि अब पंजाब की बारी है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ये मामूली धमाके पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उनकी तैयारी का हिस्सा हैं," और कहा कि जांच चल रही है. मान ने आगे आरोप लगाया कि BJP हमेशा हिंसा भड़काकर और जनता को डरा-धमकाकर वोट हासिल करने की कोशिश करती है.

    आनंदपुर साहिब में पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा, "मैं BJP से आग्रह करता हूं कि वह ऐसी हथकंडेबाज़ी बंद करे. पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है। हम ऐसे लोग हैं जो हमेशा दुनिया के कल्याण की कामना करते हैं."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 01:13 PM (IST)

    नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक MP के झुकेही पहुंची, स्टॉक बढ़ा

    जायद फसलों के लिए यूरिया खाद की एक रैक झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है. इससे MP के कटनी जिले को 355 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया मिली है. झुकेही रैक प्वाइंट से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है.

    जिले में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता है. रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र को 120 मीट्रिक टन व बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र और मझगवां बड़वारा डबल लॉक केन्‍द्र के लिए 60-60 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया उर्वरक आवंटित की जायेगी. जबकि जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक कटनी को 90 मीट्रिक टन और एमपी एग्रो कटनी को 25 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 May 2026 12:56 PM (IST)

    दिल्ली के भाटी माइंस के जंगल में मिली 14 साल के छात्र की लाश, गला घोंटकर हत्या का शक

    दिल्ली के भाटी माइंस के जंगल से 9वीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सुराग जुटाए जा रहे हैं. अभी तक घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि जल्द ही और जानकारी सामने लाई जाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 May 2026 12:40 PM (IST)

    CM पद छोड़ते ही हिमंत सरमा ने दिया बड़ा संकेत, असम में 11 मई के बाद हो सकता है शपथ ग्रहण

    गुवाहाटी से बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अब नया मुख्यमंत्री विधायक दल की बैठक में तय होगा. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है. बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. संकेत मिल रहे हैं कि 11 मई के बाद शपथ ग्रहण हो सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 12:25 PM (IST)

    पंजाब: अमृतसर में आर्मी कैंट इलाके के पास धमाका, जालंधर में धमाके के कुछ घंटों बाद हुई घटना

    चंडीगढ़: (6 मई) मंगलवार देर रात पंजाब के अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंटोनमेंट एरिया के पास एक धमाका हुआ. यह इस तरह की दूसरी घटना थी, जो जालंधर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए धमाके के करीब तीन घंटे बाद हुई. पुलिस के मुताबिक, दोनों धमाकों की घटनाओं की जांच अभी चल रही है और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. पहला धमाका जालंधर में रात करीब 8 बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका अमृतसर में रात लगभग 11 बजे हुआ.

    अमृतसर (ग्रामीण) के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) सुहैल मीर कासिम ने बताया कि पुलिस को रात करीब 11 बजे खासा की एक सड़क पर ज़ोरदार आवाज़ सुनाई देने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, "हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं." SSP के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी ने बाउंड्री वॉल की तरफ कोई विस्फोटक चीज़ फेंकी थी, जिससे यह धमाका हुआ.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 11:52 AM (IST)

    यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी, 7 मई से प्रयागराज में शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया

    यूपी के प्रयागराज में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. प्रयागराज में जनगणना के सफल संचालन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. इस बार की जनगणना में खास बात यह है कि आम नागरिक अब खुद भी अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे.

    जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 का कार्यक्रम अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है. इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव 7 मई से शुरू होने जा रहा है, जिसे 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) का नाम दिया गया है. स्व-गणना में नागरिक 7 मई से 21 मई तक जनगणना पोर्टल पर जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. इसके लिए केवल एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी. रजिस्ट्रेशन OTP (ओटीपी) आधारित होगा, जिससे सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित की जा सके.

    लॉगिन करने के बाद पूछे गए सवालों के जवाब देकर अपना डेटा सबमिट कर सकते हैं। स्व-गणना में त्रुटि की संभावना बहुत कम रहती है. 22 मई से प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर तथ्यों को वेरीफाई करेंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 11:42 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के तवा जलाशय में दिखा लुप्तप्राय इंडियन स्किमर पक्षी

    मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के उत्कृष्ट प्राकृतिक आवास (हैबिटेट) की गुणवत्ता को प्रमाणित करते हुए, यहां के तवा जलाशय में लुप्तप्राय पक्षी इंडियन स्किमर का दुर्लभ दर्शन दर्ज किया गया है. बोट गश्ती के दौरान वन विभाग के स्टाफ को कुल 8 इंडियन स्कीमर दिखाई पड़े, जिनकी तस्वीर मढ़ई रेंजर द्वारा ली गई है. तवा जलाशय का यह क्षेत्र वन्यजीवों के लिए एक आदर्श और सुरक्षित आवास के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 11:33 AM (IST)

    DMK ने TVK को समर्थन देने के कांग्रेस के कदम को 'पीठ में छुरा घोंपना' बताया

    चेन्नई: (6 मई) तमिलनाडु में सरकार बनाने में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK को कांग्रेस के समर्थन देने की तैयारी के बीच, DMK ने बुधवार को इस कदम को अपने लंबे समय के राष्ट्रीय सहयोगी द्वारा "पीठ में छुरा घोंपना" करार दिया.

    PTI वीडियो से बात करते हुए, DMK प्रवक्ता सरवनन आनंदुरई ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने TVK के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है, और उस पार्टी को अपना समर्थन देने का वादा किया है. मुझे लगता है कि उन्होंने पीठ में छुरा घोंपा है... उन्होंने तमिलनाडु की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने तमिलनाडु की जनता द्वारा दिए गए जनादेश की पीठ में छुरा घोंपा है.

    उन्होंने कहा कि यह फैसला चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न होने से पहले ही ले लिया गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    06 May 2026 11:21 AM (IST)

    बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश

    कोलकाता: (6 मई) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ़्तार करें, एक अधिकारी ने बुधवार को बताया.

    चुनाव आयोग का यह निर्देश तब आया, जब मंगलवार को राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की कथित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और इसके अलावा कई पार्टियों के दफ़्तरों में तोड़फोड़ की गई.

    उन्होंने बताया कि CEC ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशकों के साथ-साथ सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 11:18 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के लिए NABARD का बड़ा ऐलान, 2026-27 में 5.11 लाख करोड़ रुपये का क्रेडिट प्लान तैयार

    NABARD ने आंध्र प्रदेश के लिए 2026-27 का 5.11 लाख करोड़ रुपये का बड़ा क्रेडिट प्लान जारी किया है. इस योजना में खेती, पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन और MSME सेक्टर को खास प्राथमिकता दी गई है. कुल राशि में से 2.55 लाख करोड़ रुपये कृषि क्षेत्र के लिए तय किए गए हैं. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बैंकों से बागवानी सेक्टर को बढ़ावा देने में सक्रिय सहयोग की अपील की है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 11:02 AM (IST)

    ‘हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता’, राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला

    राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी के “हर छठे सांसद” की जीत वोट चोरी की वजह से हुई है. उन्होंने कहा कि अगर देश में पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव हों, तो बीजेपी 140 लोकसभा सीटें भी नहीं जीत पाएगी. राहुल ने हरियाणा सरकार को भी निशाने पर लेते हुए उसे “घुसपैठिया सरकार” बताया. उनके इस बयान के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 10:47 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठन का रास्ता साफ, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

    निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह अधिसूचना राज्यपाल को भेजी गई, जिसके साथ ही नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. आयोग के मुताबिक मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई. अब जल्द ही निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और नई सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 10:33 AM (IST)

    हरियाणा में गेहूं खरीद को लेकर सरकार पर बरसे सुरजेवाला, बोले- किसान को कंगाल बना रही भाजपा

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मंडियों में लाखों मीट्रिक टन गेहूं खुले में पड़ा है और किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा. सुरजेवाला के मुताबिक खरीद, उठान और पेमेंट में देरी की वजह से किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं. उन्होंने मंडियों में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियां किसानों को कमजोर कर रही हैं.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 10:16 AM (IST)

    आज होगी बिहार कैबिनेट की अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी दे सकते हैं शिक्षा-रोजगार समेत कई बड़ी सौगातें

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी तीसरी कैबिनेट बैठक होगी, जिसे काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है. खास बात यह है कि यह बैठक मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक एक दिन पहले हो रही है, जिससे राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 10:03 AM (IST)

    पंजाब में लगातार दूसरे ब्लास्ट से बढ़ी चिंता, अमृतसर आर्मी कैंट के पास धमाका

    जालंधर में हुए धमाके के कुछ घंटों बाद अमृतसर में आर्मी कैंटोनमेंट के पास भी विस्फोट की घटना सामने आई है. खासा रोड स्थित सेना छावनी की दीवार के पास देर रात कम तीव्रता का धमाका हुआ, जिसमें टिन शीट क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. घटना के बाद पुलिस, सेना, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ते ने इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. लगातार हो रहे धमाकों के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 09:47 AM (IST)

    UP के 18 मंडलों में होगा ‘डेयरी कॉन्क्लेव’, गोरखपुर में CM योगी करेंगे भव्य समापन

    उत्तर प्रदेश में डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए ‘स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ की शुरुआत मेरठ से हो गई है. प्रदेश के 18 मंडलों में आयोजित होने वाले इस डेयरी कॉन्क्लेव का भव्य समापन दिसंबर में गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. सरकार का लक्ष्य डेयरी सेक्टर में निवेश बढ़ाना, किसानों की आय मजबूत करना और नंद बाबा दुग्ध मिशन जैसी योजनाओं को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में बड़े डेयरी ब्रांड्स भी हिस्सा ले रहे हैं और पशुपालकों को नई तकनीक व बाजार की जानकारी दी जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 09:33 AM (IST)

    राजस्थान में मौसम ने बदली चाल, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है. जयपुर समेत कई जिलों में आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे इलाकों में तापमान अभी भी 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 09:17 AM (IST)

    गन्ना किसानों के लिए राहत की उम्मीद, कृषि मंत्री बोले- रेट बढ़ाने को लेकर CM से करेंगे बात

    हरियाणा में गन्ना किसानों की बकाया भुगतान और रेट बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिला. किसानों ने बताया कि करीब 8 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है. कृषि मंत्री ने अधिकारियों को जल्द पेमेंट कराने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि गन्ने के रेट बढ़ाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भी बातचीत की जाएगी. साथ ही किसानों को यूरिया खाद की कमी नहीं होने देने का आश्वासन भी दिया गया.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 09:01 AM (IST)

    यूपी की महिला शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, अब मायके या ससुराल के पास होगी तैनाती

    उत्तर प्रदेश की महिला शिक्षामित्रों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. अब विवाहित महिला शिक्षामित्रों को उनके मायके या ससुराल के पास स्कूल में तैनाती और म्युचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी जाएगी. सीएम योगी ने शिक्षामित्र सम्मान समारोह में कहा कि सरकार शिक्षामित्रों की सुविधाओं और सम्मान को लेकर लगातार काम कर रही है. साथ ही सभी शिक्षामित्रों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि मानदेय सीधे उनके अकाउंट में पहुंच सके.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 08:45 AM (IST)

    विदेश से सबसे ज्यादा पैसा पाने वाला देश बना भारत, 2024 में प्रवासियों ने भेजे 137 अरब डॉलर

    भारत एक बार फिर विदेश से सबसे ज्यादा धन प्राप्त करने वाला देश बन गया है. संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी की विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026 के अनुसार, साल 2024 में दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों ने देश में 137 अरब डॉलर से ज्यादा रकम भेजी. खास बात यह है कि भारत दुनिया का पहला और एकमात्र देश है, जिसने 100 अरब डॉलर से अधिक का आंकड़ा पार किया है. यह भारत की मजबूत वैश्विक उपस्थिति और प्रवासी भारतीयों के बढ़ते योगदान को दिखाता है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 08:32 AM (IST)

    बिहार में मौसम का डबल अटैक, तेज तूफान, बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट जारी

    बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और कई जिलों में तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, सुपौल और सहरसा समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. पटना में तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 08:16 AM (IST)

    भारत दौरे पर पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिन के भारत दौरे पर मंगलवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया. इस दौरे को भारत और वियतनाम के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति तो लाम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसमें रक्षा सहयोग बढ़ाने और ब्रह्मोस मिसाइल खरीद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 08:02 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत के साथ AQI में भी बड़ा सुधार

    दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. राजधानी में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच सकता है. बारिश की वजह से दिल्ली की हवा भी साफ हुई है और AQI 100 से नीचे पहुंच गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 07:46 AM (IST)

    तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल तेज, कांग्रेस का TVK को समर्थन लगभग तय

    तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) को समर्थन देने का फैसला कर लिया है. विधानसभा चुनाव में TVK को 108 सीटें मिली हैं और वह बहुमत से सिर्फ 10 सीटें दूर रह गई थी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के समर्थन के साथ विजय अन्य छोटे दलों को भी अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, DMK इस बार सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 07:31 AM (IST)

    यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव, 40 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे तापमान में 8 से 9 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और पश्चिमी यूपी समेत करीब 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. पूर्वी यूपी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 07:16 AM (IST)

    32 लाख कपास किसानों के लिए केंद्र का बड़ा ऐलान, ‘कपास कांति मिशन’ को मिली मंजूरी

    केंद्र सरकार ने देश के कपास किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 5659 करोड़ रुपये के ‘कपास कांति मिशन’ को मंजूरी दी है. यह मिशन 2026 से 2031 तक पांच साल तक चलाया जाएगा, जिससे करीब 32 लाख किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है. सरकार का लक्ष्य कपास उत्पादन बढ़ाने, नई तकनीक अपनाने और फाइबर क्वालिटी सुधारने पर रहेगा. इस मिशन के तहत रिसर्च, आधुनिक खेती और 5F विजन फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन को मजबूत करने पर खास जोर दिया जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    06 May 2026 06:59 AM (IST)

    गन्ना किसानों को बड़ी राहत! केंद्र सरकार ने FRP बढ़ाकर 365 रुपये प्रति क्विंटल किया

    केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 355 रुपये से बढ़ाकर 365 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. सरकार के मुताबिक यह नई दर 10.25% बेसिक रिकवरी रेट पर लागू होगी. वहीं, रिकवरी रेट बढ़ने पर किसानों को अतिरिक्त भुगतान भी मिलेगा. सरकार का कहना है कि इस फैसले से किसानों की आय बढ़ेगी और देशभर के गन्ना किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान होने का अनुमान है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 6 May, 2026 | 06:56 AM