अब लाइव

11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में होगा इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026

Latest Agriculture News in Hindi: 11 से 13 अगस्त 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 एवं प्रस्तावित वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों को लेकर यूपीनेडा के निदेशक रविंद्र सिंह ने स्थानीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की. जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी समस्त तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो सके. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मॉनसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं. अब तक प्रदेश में 16.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि तक 20 इंच बारिश होनी चाहिए थी. यानी प्रदेश में करीब 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है. बारिश की कमी का असर प्रदेश के 49 जिलों में देखने को मिल रहा है. भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिले सामान्य से कम बारिश वाले क्षेत्रों में शामिल हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Published: 7 Aug, 2026 | 07:04 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Aug 2026 07:54 AM (IST)

    बृज भूषण मामले के फैसले का WFI ने किया स्वागत, संजय सिंह बोले- षड्यंत्र का हुआ पर्दाफाश

    उत्तर प्रदेश के गोंडा में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में आए फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपों से खेल संघों की छवि प्रभावित हुई थी. संजय सिंह ने दावा किया कि फैसले से कथित षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया है और इससे पूरा खेल जगत खुश है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Aug 2026 07:36 AM (IST)

    वर्ष 2024-25 में भारत दुनिया के प्रमुख बैंगन उत्पादक  देशों में शामिल रहा

    तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत दुनिया के प्रमुख बैंगन उत्पादक  देशों में शामिल रहा. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतिम अनुमान के मुताबिक, देश में 6.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बैंगन की खेती की गई. इससे करीब 131.31 लाख टन बैंगन का उत्पादन हुआ. औसत उत्पादकता 19.06 टन प्रति हेक्टेयर रही.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Aug 2026 07:21 AM (IST)

    TNAU ने बैंगन की खेती करने वाले किसानों के लिए कीमतों का अनुमान जारी किया

    तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) ने बैंगन की खेती करने वाले किसानों के लिए कीमतों का अनुमान जारी किया है. विश्वविद्यालय के अनुसार, आगामी फसल सीजन में अच्छी गुणवत्ता वाले बैंगन का खेत स्तर (फार्म गेट) पर भाव 37 से 38 रुपये प्रति किलो रह सकता है. ऐसे में किसानों को इसी अनुमान को ध्यान में रखकर बुवाई की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Aug 2026 07:05 AM (IST)

    देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक सक्रिय मॉनसून बना रहेगा

    देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक सक्रिय मॉनसून बना रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 अगस्त तक कई राज्यों में व्यापक बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD ने कहा है कि पंजाब से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय मॉनसून ट्रफ बनी हुई है. इसके अलावा उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के ऊपर बने कई ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today