अब लाइव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8-9 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ अगस्त से तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. यात्रा के दौरान वह प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे और आधिकारिक तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. शनिवार को शाह तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई का दौरा करेंगे. उनका श्री रमण महर्षि आश्रम में प्रार्थना करने का कार्यक्रम है, जिसके बाद वह अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. गृह मंत्री रविवार को पुडुचेरी में रहेंगे. वह पुडुचेरी पुलिस ग्राउंड में 'पुडुचेरी पुलिस' को 'प्रेसिडेंट्स कलर' प्रदान किए जाने के समारोह में शामिल होंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र द्वारा जारी अपराह्न के बुलेटिन के अनुसार आज मयूरभंज जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'रेड वार्निंग' जारी की है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Published: 8 Aug, 2026 | 07:00 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    08 Aug 2026 08:01 AM (IST)

    असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा कदम, 9 से 30 अगस्त तक घर-घर पहुंचेगी सरकारी टीम

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिए 9 से 30 अगस्त तक चार जिलों में घर-घर जाकर सर्वे करेगी. इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों, सामान, पशुधन और आजीविका को हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जाएगी. सरकार के इस आकलन से प्रभावित लोगों को राहत और मुआवजा देने की प्रक्रिया में मदद मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Aug 2026 07:46 AM (IST)

    असम में बाढ़ का कहर! सैकड़ों परिवार हुए बेघर, घर-गृहस्थी से लेकर पशुधन तक सब तबाह

    असम में बाढ़ ने बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी और रोजी-रोटी को प्रभावित किया है. बाढ़ के कारण सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं. कई लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि घर का जरूरी सामान और पशुधन भी बह गया. बाढ़ ने लोगों के रोजगार और कमाई के साधन भी छीन लिए हैं. प्रभावित परिवारों के सामने रहने, खाने और दोबारा अपना जीवन शुरू करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Aug 2026 07:32 AM (IST)

    TASMAC में बड़ा बदलाव! ऑनलाइन सिस्टम पर तमिलनाडु के मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

    तमिलनाडु के आबकारी मंत्री विग्नेश ने TASMAC के ऑनलाइन सिस्टम को लेकर सरकार की योजना पर बात की. उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों में पहले से ही विदेशी शराब बिक रही है और इस सेक्टर में किसी एक का एकाधिकार नहीं होना चाहिए. मंत्री ने कहा कि ग्राहकों की पसंद के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग में सुधार की कोशिशें पहले भी हुई थीं, लेकिन अब सरकार इन्हें लागू कर रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Aug 2026 07:16 AM (IST)

    उत्तराखंड सरकार का बड़ा एक्शन! नकली दूध से बने पनीर, घी और मक्खन पर लगा बैन

    उत्तराखंड सरकार ने घटिया और नकली डेयरी प्रोडक्ट्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए इनके निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगा दी है. इस दायरे में ऐसे पनीर, घी और मक्खन शामिल हैं, जिन्हें असली दूध की जगह वनस्पति तेल, स्टार्च और केमिकल का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है. सरकार के इस फैसले का मकसद मिलावटी और घटिया डेयरी उत्पादों की बिक्री रोकना और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Aug 2026 07:01 AM (IST)

    HPU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, छात्रों पर 'आर्थिक बोझ' का लगाया आरोप

    हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ ABVP ने विरोध प्रदर्शन किया. संगठन ने हाल ही में बढ़ाई गई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की. ABVP का आरोप है कि फीस बढ़ाकर राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ी हुई फीस से छात्रों और उनके परिवारों पर वित्तीय दबाव बढ़ेगा. ABVP ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस बढ़ोतरी पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today