अब लाइव

यूपी में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली-बैंक और मुआवजे के मामलों का होगा समाधान

Latest Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में एक साथ चावल महोत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है. पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान जुटे, जिनकी दिक्कतों को दूर किया गया और धान की खेती की उपयोगिता बताई गई. रोजगार दिवस पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और रोजगार के नए अवसरों पर कार्ययोजना बनाई जाएगी. वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा. शासन का लक्ष्य स्वीकृत आवासों को आगामी नब्बे दिनों के भीतर पूर्ण कराना है. इसके अलावा जल संरक्षण के लिए “मोर गांव- मोर पानी- मोर तरिया” अभियान के तहत “नवा तरिया आय के जरिया” थीम पर विशेष चर्चा और कार्य होंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में दो मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से आज 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर समेत कई संभागों के जिलों में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है. भोपाल के मौसम विभाग के मुताबिक शाम को मौसम का मिजाज बदलेगा, हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत करीब 27 जिलों में दिन में गर्मी का असर बना रहेगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 8 May, 2026 | 08:54 AM
  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 09:17 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल चुनाव पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- दबाव में कराया गया मतदान

    अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों ने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि दबाव में वोट डाला. अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की भारी तैनाती से लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है और पार्टी महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 09:02 AM (IST)

    महाराष्ट्र में हिंदी परीक्षा पर रोक, राज ठाकरे की पार्टी के विरोध के बाद सरकार का फैसला

    महाराष्ट्र सरकार ने राजपत्रित और गैर-राजपत्रित अधिकारियों के लिए प्रस्तावित हिंदी भाषा परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह फैसला राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विरोध के बाद लिया गया. मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि सरकार अब इस बात की समीक्षा करेगी कि अधिकारियों के लिए हिंदी परीक्षा वास्तव में जरूरी है या नहीं. वहीं मनसे नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के लोगों पर जबरन हिंदी थोपने की कोशिश कर रही थी. मामले को लेकर राज्य की राजनीति में बहस तेज हो गई है.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 08:48 AM (IST)

    यूपी में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली-बैंक और मुआवजे के मामलों का होगा समाधान

    उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. इस लोक अदालत में बिजली बिल, बैंक रिकवरी, मुआवजा और अन्य प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जा सकेगा. प्रशासन को ज्यादा से ज्यादा मामलों की पहचान कर समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 08:36 AM (IST)

    हरियाणा में समय से पहले धान लगाने पर सख्ती, कृषि विभाग ने खेतों में चलवाया ट्रैक्टर

    हरियाणा के करनाल जिले में कृषि विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए समय से पहले तैयार की गई धान की पौध नष्ट कर दी. विभाग ने संगोहा गांव के आसपास करीब 7 एकड़ क्षेत्र में लगी पौध पर ट्रैक्टर चलवाया और स्प्रे कराकर उसे खत्म कराया. अधिकारियों ने बताया कि नियमों के अनुसार 15 मई से पहले धान की पौध तैयार करना और 15 जून से पहले रोपाई करना प्रतिबंधित है. विभाग का कहना है कि यह कदम भूजल स्तर को बचाने और पानी की ज्यादा खपत रोकने के लिए उठाया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 08:17 AM (IST)

    11 राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 11 राज्यों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. यूपी और बिहार में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 08:02 AM (IST)

    जैविक किसानों को राहत, सत्यापन की तारीख 3 जुलाई तक बढ़ाई गई

    जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने किसानों के अनिवार्य भौतिक सत्यापन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 3 जुलाई 2026 कर दी है. सरकार ने बताया कि नेटवर्क समस्या, रिकॉर्ड अपडेट और किसानों के अस्थायी पलायन जैसी वजहों से कई किसान अब तक सत्यापन पूरा नहीं कर पाए थे. अब तक करीब 52 प्रतिशत किसानों का सत्यापन हो चुका है. सरकार ने साफ किया है कि तय समय के बाद बिना सत्यापन वाले किसानों के लिए कई सेवाएं बंद हो सकती हैं.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 07:46 AM (IST)

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, अमेरिकी जहाजों पर हमले की कोशिश नाकाम

    अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोतों को ईरान की ओर से निशाना बनाने की कोशिश की गई. हालांकि अमेरिकी सेना ने समय रहते हमले को नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई भी की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया. घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा और तनाव को लेकर चिंता बढ़ गई है.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 07:32 AM (IST)

    कपास आयात शुल्क हटाने की मांग तेज, टेक्सटाइल उद्योग ने सरकार से मांगी राहत

    भारतीय कपड़ा उद्योग ने कच्चे कपास पर लगने वाली आयात शुल्क हटाने की मांग तेज कर दी है. कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 11 प्रतिशत आयात शुल्क होने से घरेलू मिलों को महंगा कपास खरीदना पड़ रहा है, जबकि एशिया के कई देशों को बिना शुल्क के सस्ता कपास मिल रहा है. उद्योग का कहना है कि इससे भारतीय कंपनियां वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा में पीछे हो रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में टेक्सटाइल और अपैरल निर्यात 2.2 प्रतिशत घटकर 35.79 अरब डॉलर रह गया है, जिससे उद्योग की चिंता और बढ़ गई है.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 07:16 AM (IST)

    दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, यूपी-बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट

    दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में गर्मी फिर तेज होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 12 मई के बीच तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. 8 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 9 और 10 मई को पारा 39 डिग्री तक जा सकता है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं बिहार के 15 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया समेत कई इलाकों में अगले 48 घंटे तक बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.

  • Posted By: Kisan India

    08 May 2026 07:00 AM (IST)

    लीची किसानों के लिए बड़ी राहत, अब जल्दी खराब नहीं होंगे फल

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वैज्ञानिकों को लीची और दूसरे फलों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने में बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि पिछले साल किसानों ने शिकायत की थी कि लीची 2 से 4 दिन में खराब हो जाती है, जिससे उन्हें कम कीमत पर फल बेचना पड़ता है. इसके बाद कृषि वैज्ञानिकों की विशेष टीम बनाई गई, जिसने रिसर्च शुरू की. अब आम की शेल्फ लाइफ 25 से 30 दिन तक बढ़ाने में सफलता मिली है. सरकार का कहना है कि इससे किसानों को फसल खराब होने का नुकसान कम होगा और बाजार में बेहतर दाम मिल सकेंगे.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 8 May, 2026 | 06:55 AM