अब लाइव

Delhi Rain: अगस्त के सिर्फ 8 दिनों में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 230.1 mm बारिश दर्ज

Latest Agriculture News in Hindi: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव आयोजित किया जाएगा. महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. महोत्सव का उद्घाटन 9 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. वहीं, 10 अगस्त को शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में महोत्सव का समापन समारोह आयोजित होगा. दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक देखने को मिलेगी. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की आदिवासी संस्कृति को सामने लाना और उसकी विरासत को बढ़ावा देना है.

Agriculture News in Hindi: देश के कई हिस्सों में अगले 14 से 15 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार यानी 9 अगस्त को उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में किसानों, मछुआरों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. 9 अगस्त को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट है, इसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है.

नोएडा | Updated On: 9 Aug, 2026 | 08:19 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    09 Aug 2026 08:34 AM (IST)

    रिशभ पंत के ट्वीट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    रुद्रपुर में कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने क्रिकेटर रिशभ पंत के ट्वीट को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पंत ने करीब तीन साल पहले मुख्यमंत्री से उत्तराखंड आकर क्रिकेट के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जताई थी. गोदियाल के मुताबिक, सरकार के पास ऐसे कामों के लिए जमीन देने का अधिकार है, लेकिन पंत को तीन साल इंतजार करवाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कोई लैंड माफिया आता तो शायद काम जल्दी हो जाता.

  • Posted By: Isha Gupta

    09 Aug 2026 08:18 AM (IST)

    Gen Z को गुमराह करने की कोशिश हुई, NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा

    NEET को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने के पीछे की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान Gen Z को गुमराह करने की कोशिशें की गईं, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया. प्रधान के इस बयान से NEET विवाद को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो सकती है. हालांकि, उनके बयान के संबंध में अन्य पक्षों की प्रतिक्रिया का अभी इंतजार है.

  • Posted By: Isha Gupta

    09 Aug 2026 08:02 AM (IST)

    'सरकार खेल खेल रही है', JPSC-JSSC विवाद पर छात्र नेता का बड़ा हमला, एकजुट होने की अपील

    JPSC-JSSC में सुधार की मांग को लेकर जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक छात्र नेता ने सरकार पर मामले को लेकर गंभीरता से काम नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे सभी अभ्यर्थियों से एकजुट रहने की अपील की. छात्र नेता ने कहा कि सरकार की ओर से कथित तौर पर “खेल खेला जा रहा है”, इसलिए सभी प्रदर्शनकारियों को मिलकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाना चाहिए. छात्रों की मुख्य मांग भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुधार से जुड़ी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    09 Aug 2026 07:47 AM (IST)

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका की शर्तें मानने तक नहीं खुलेगा रास्ता

    ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है. IRGC का कहना है कि यह अहम समुद्री रास्ता तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक अमेरिका ईरान की सभी शर्तों को पूरी तरह नहीं मान लेता. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस व्यापारिक रास्तों में से एक है. ऐसे में अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहता है, तो दुनियाभर में तेल-गैस की कीमतों पर असर पड़ सकता है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी दबाव बढ़ सकता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    09 Aug 2026 07:31 AM (IST)

    Delhi Rain: अगस्त के सिर्फ 8 दिनों में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 230.1 mm बारिश दर्ज

    दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 8 दिनों में ही पूरे महीने की औसत बारिश का आंकड़ा पार हो गया है. सफदरजंग वेधशाला में अब तक 230.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है. लगातार बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में जलभराव और यातायात से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं. मौसम के इस बदले मिजाज ने अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश की तस्वीर साफ कर दी है. आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    09 Aug 2026 07:16 AM (IST)

    दिल्ली में भारी बारिश का असर, बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, बढ़ी चिंता

    दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब यमुना नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है. बारिश के बाद यमुना का पानी बढ़ रहा है, जिससे नदी के आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ गई है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जलस्तर में किसी भी बड़े बदलाव को लेकर निगरानी की जा रही है. लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 9 Aug, 2026 | 07:11 AM