Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: कोसी नदी में पलटी नाव में सवार कई ग्रामीण लापता, उज्ज्वला सिलेंडर कटौती पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है, जिससे महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु तथा पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
पीएम मोदी के 12 साल पर भाजपा का जनजागरण अभियान, हीरालाल नागर ने गिनाईं उपलब्धियां
कोटा, राजस्थान में राज्य सरकार के मंत्री हीरालाल नागर ने प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचे, रेल और सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा लोगों की आय में वृद्धि हुई है. नागर ने कहा कि डीज़ल और पेट्रोल के कम उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री के आह्वान का भी लोगों ने सकारात्मक रूप से पालन किया है. उन्होंने दावा किया कि आम जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है और यही कारण है कि उनके आह्वानों को व्यापक समर्थन मिलता है. मंत्री ने कहा कि भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और आज दुनिया भारत को सम्मान और ताकत के साथ देख रही है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC सांसदों के पत्र पर भाजपा विधायक का बयान, बोले- डबल इंजन सरकार से लोग प्रभावित
कोलकाता में भाजपा विधायक इंद्रनील खान ने लोकसभा स्पीकर को 20 तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों द्वारा लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व और पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की राजनीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं. इंद्रनील खान ने दावा किया कि "डबल इंजन सरकार" की सोच विकास को नई गति दे रही है और इसी कारण विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भी इससे प्रेरित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता विकास, सुशासन और तेज़ निर्णय लेने वाली राजनीति को पसंद कर रही है. हालांकि, टीएमसी सांसदों के पत्र को लेकर उन्होंने इसे विपक्षी दल का आंतरिक मामला बताया.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC सांसदों के पत्र पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, बोले- सम्मान न मिले तो विवाद बढ़ते हैं
लोकसभा स्पीकर को 20 तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों द्वारा लिखे गए पत्र पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब किसी दल का नेतृत्व तानाशाही की भूमिका अपनाने लगता है और नेताओं को सम्मान नहीं मिलता, तब इस तरह के विवाद सामने आते हैं. चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता राम विलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी में भी ऐसी परिस्थितियां बनी थीं, लेकिन संवाद और समावेश की सोच के जरिए पार्टी को फिर से संगठित किया गया. उन्होंने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलना जरूरी है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह All India Trinamool Congress का आंतरिक मामला है और सही-गलत का फैसला पार्टी के भीतर ही होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से नेतृत्व के प्रति कुछ स्तर पर अविश्वास की स्थिति दिखाई देती है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, भाजपा विधायक ने दी जानकारी
साल्टलेक, पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ ने बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. उन्होंने कहा कि बैठक में योग दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन, जनभागीदारी बढ़ाने और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई. भाजपा विधायक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में आयोजन से जुड़े आवश्यक पहलुओं की समीक्षा भी की गई, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
तेजस्वी यादव पर भाजपा का हमला, प्रमोद कुमार बोले- पहले अपनी पार्टी बचाएं
पटना में भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादवके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए. प्रमोद कुमार ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह समझ नहीं है कि कब और क्या बोलना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी की राजनीति तानाशाही प्रवृत्ति वाली रही है. प्रमोद कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों को अनुशासन में रहकर काम करना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियां लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव से पार्टी हित में जिम्मेदारी के साथ बयान देने की सलाह दी.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू, कुछ घंटों में आईं 3,500 से ज्यादा शिकायतें
रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का शुभारंभ करते हुए इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी और सुलभ मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह हेल्पलाइन शुरू की गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन के जरिए लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शुभारंभ के कुछ ही घंटों के भीतर साढ़े 3 हजार से अधिक शिकायतें और समस्याएं दर्ज हो चुकी हैं, जो लोगों के भरोसे और सहभागिता को दर्शाती हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस नई सुविधा के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
एलपीएमएस लॉन्च पर अमित शाह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
नई दिल्ली में 'लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम' (एलपीएमएस) के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं. साथ ही 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 58 करोड़ नए जनधन खाते, 44 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड और 16 करोड़ घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंचाई गई है. अमित शाह ने कहा कि 13 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है, 12.76 करोड़ घरों में शौचालय बने हैं, 10.55 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन मिला है और 4 करोड़ से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने विकास की गति बनाए रखी है और अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ा है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
ममता बनर्जी पर भाजपा का निशाना, मनोज तिग्गा बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं
सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग) में भाजपा नेता मनोज तिग्गा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर सीआईडी टीम के पहुंचने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में हुए विभिन्न घोटालों, विशेषकर शिक्षा घोटाले, के केंद्र में ममता बनर्जी रही हैं. तिग्गा ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि किसी ने गलत किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा गिरफ्तारी होना स्वाभाविक है. प्रधानमंत्री मोदा के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे कई कार्य हुए हैं, जो पिछले कई दशकों में नहीं हो सके थे. तिग्गा ने इसे देश के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, सियासी हलकों में बढ़ी चर्चा
नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक के बाद ममता बनर्जी सोनिया गांधी के घर से रवाना हो गईं. इस मुलाकात को विपक्षी दलों के बीच समन्वय और आगामी राजनीतिक रणनीति के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.(ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हमीरपुर में लघु रोजगार मेला 11 को, कुल 445 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल प्रदेश के जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को सुबह 10:00 बजे लघु रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 445 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सुपौल: कोसी नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, कई लोग लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
बिहार के सुपौल के भपटियाही में कोसी नदी में नाव पलटने से हादसा, दर्जनों ग्रामीण डूब गए हैं. 4-5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कई लोग लापता हैं. रेस्क्यू जारी, प्रशासन जांच में जुटा प्रशासन सतर्क जांच जारी अभियान तेज जारी है अब.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूपी में रक्षा मंत्रालय की 850 एकड़ खाली जमीन पर 250 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होगा
नयी दिल्ली: नौ जून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रक्षा मंत्रालय की करीब 850 एकड़ खाली जमीन पर 250 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है. रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इस परियोजना को नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और रक्षा क्षेत्र की खाली पड़ी जमीनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक ‘बड़ा कदम’ करार दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केरल: 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
केरल के 11 जिलों में मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तीन जिलों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं
नयी दिल्ली 9 जून। दिल्ली में कापसहेड़ा के समालखा गाँव की झुग्गियों में मंगलवार को आग लगने के बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दिल्ली अग्नि शमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी. डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कापसहेड़ा में आम्बेडकर कॉलोनी के समालखा गांव की झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
‘विश्वगुरु’ बनाने का वादा और देश को मिला पेपर लीक और बेतहाशा महंगाई : कांग्रेस
नयी दिल्ली: 9 जून। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने भारत को विश्वगुरु बनाने का वादा किया था, लेकिन इतने वर्षों में देश आर्थिक बदहाली, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और सामाजिक विभाजन जैसी चुनौतियों से घिर गया.
पार्टी के शोध विभाग के प्रमुख राजीव गौड़ा और मीडिया विभाग में शोध मामलों के प्रभारी अमिताभ दुबे ने अर्थव्यवस्था, महंगाई, विदेश नीति और कई अन्य बिंदुओं का उल्लेख करते हुए मोदी सरकार पर विफलता का आरोप लगाया और कहा कि सिर्फ प्रचार किया जा रहा है, जबकि लोगों के जीवन कोई सार्थक बदलाव नहीं आया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जलाशयों में पर्याप्त पानी खरीफ फसलों की बुवाई पर अल नीनो के असर को कर सकता है कम: रिपोर्ट
मुंबई: चार जून (भाषा) जलाशयों में पानी का पर्याप्त भंडार खरीफ फसलों की बुवाई और उनके आरंभिक विकास पर अल नीनो के कारण बारिश में कमी के असर को कम कर सकता है. लेकिन नमी की कमी, कीटों के संक्रमण का खतरा और उर्वरकों की सीमित आपूर्ति पैदावार पर बुरा असर डाल सकती है. बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
11 जून से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, देश के कई हिस्सों भारी आंधी-बारिश की चेतावनी
जयपुर, 8 जून। राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश की गतिविधियों में आज कमी देखने को मिली और मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा. एक ओर जहां श्रीगंगानगर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं पुष्कर में करीब 5 सेंटीमीटर बरसात हुई. इसके अलावा बीते चौबीस घंटों में अजमेर, बूंदी, कोटा, टोंक, झुन्झुनू और भरतपुर में पानी बरसा. जैसलमेर में झुलसाने वाली गर्मी का दौर जारी है.
मौसम विभाग ने आज से 11 जून तक आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार जताये हैं. इस दौरान पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर मौसम शुष्क रहेगा. वहीं पश्चिमी राजस्थान में पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस उछाल आने की संभावना है. 11 जून से नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ सकती हैं.
-
Posted By: Saurabh Sharma
बंगाल में जनता भाजपा के साथ, TMC के पास नहीं बचा समर्थन- मनन कुमार मिश्रा
दिल्ली में भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार का दावा किया. उन्होंने कहा कि "मां, माटी, मानुष" ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे भाजपा के साथ हैं. मिश्रा ने आरोप लगाया कि टीएमसी के पास अब जनता का समर्थन नहीं बचा है और राज्य की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि आज की तारीख में मां, माटी और मानुष सभी भाजपा के साथ खड़े हैं. भाजपा सांसद का यह बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर सियासी बहस के बीच आया है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं, जनता को भ्रमित नहीं कर पाएंगे विपक्षी दल- दिनेश शर्मा
लखनऊ में इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गठबंधन की नीति और नीयत दोनों अच्छी नहीं हैं. उनके अनुसार, इंडी गठबंधन के घटक दल किसी भी मुद्दे पर एकजुट नहीं हो सकते और केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए साथ आए हैं. दिनेश शर्मा ने दावा किया कि यह गठबंधन जनता को भ्रमित करने में सफल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में न तो इंडी गठबंधन नाम की कोई ताकत बचेगी और न ही इसके दल एक मंच पर टिक पाएंगे. जनता विपक्ष की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है.(ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
एफटीए का लाभ उठाने की भारत की दर साझेदार देशों से बहुत कमः रिपोर्ट
नयी दिल्ली: नौ जून (भाषा) मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का लाभ उठाने की भारत की दर महज 20-30 प्रतिशत तक सीमित है, जबकि भारत को निर्यात करने वाले साझेदार देशों में यह उपयोग दर 60-70 प्रतिशत तक है. मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. निजी शोध संस्था जीटीआरआई की रिपोर्ट कहती है कि भारत के निर्यातक उच्च अनुपालन लागत और कई देशों में पहले से ही कम शुल्क के कारण एफटीए से मिलने वाले लाभों का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बागी अकाली विधायक मनप्रीत अयाली अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले दल में शामिल
बागी अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली मंगलवार को अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल हो गए. अयाली ने यह कदम चंडीगढ़ में अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा की मौजूदगी में उठाया. कुछ दिन पहले ही अयाली ने शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) से इस्तीफा दे दिया था, जो सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) से अलग हुआ एक गुट है.
लुधियाना की दाखा सीट से तीन बार विधायक रह चुके अयाली ने 20 मई को एसएडी (पुनर सुरजीत) के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी में शामिल होने के बाद अयाली ने कहा कि वह पंजाब के विभिन्न मुद्दों, विशेषकर ‘बंदी सिंहों’ (सिख कैदियों) की रिहाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को उठाएंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हमारी कोशिश यही है कि मुहर्रम पर लोगों को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो- डिप्टी सीएम सुरेंद्र कुमा
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा, "...आज मुझे एक बहुत बड़े संत की दरगाह पर जाने का मौका मिला. मुहर्रम के लिए क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं, हम यह भी देखने आए थे. सभी अधिकारी भी हमारे साथ हैं...हमारी कोशिश यही है कि मुहर्रम पर लोगों को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो..." ज़ोजिला प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ी परियोजना है...अभी वहां काम होगा. यह टनल बहुत महत्वपूर्ण है. जब यह खुलेगा तो लोगों को इससे बहुत फायदा होगा...इसके बन जाने से लद्दाख के लोगों को मुश्किलें नहीं होंगी..
-
Posted By: रिजवान नूर खान
किसानों ने इस खरीफ सत्र में 11.17 लाख टन जैविक खाद खरीदी: केंद्र सरकार
नयी दिल्ली: आठ जून (भाषा) सरकार ने सोमवार को कहा कि किसानों ने खरीफ के मौजूदा बुवाई सत्र में 11.17 लाख टन जैविक खाद खरीदी है. यह पिछले साल की इसी अवधि में की गई खरीद की तुलना में 3.5 गुना ज्यादा है, जो रासायनिक खाद से धीरे-धीरे बदलाव की ओर संकेत देता है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
अहमदाबाद में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर पर डायलॉग, चिराग पासवान ने रखा विजन
अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित वर्ल्ड बैंक के सैप्लिंग से जुड़े दो दिवसीय डायलॉग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़ी चुनौतियों को समझना और उनके समाधान तलाशना है. उन्होंने कहा कि भारत की बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है और ऐसे मंच इस सेक्टर के विस्तार, रोजगार सृजन और फूड वेस्टेज कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं. चिराग पासवान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत दुनिया में एक मजबूत ‘फूड बास्केट’ के रूप में अपनी पहचान बनाए.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
मुहर्रम तैयारियों और जोजिला टनल प्रोजेक्ट पर बोले डिप्टी सीएम सुरेन्द्र चौधरी
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि उन्होंने एक बड़े संत की दरगाह का दौरा किया और मुहर्रम के दौरान की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि इस दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पूरी की जाएं. इसके साथ ही उन्होंने जोजिला टनल को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका काम आगे जारी रहेगा. इसके पूरा होने के बाद लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन की मुश्किलें काफी कम हो जाएंगी.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC सांसदों के कथित पत्र पर राजनीतिक घमासान, कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना
लखनऊ में कथित तौर पर 20 तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों द्वारा एनडीए में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र सौंपे जाने की खबर के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि या तो पार्टी में फूट पड़ रही है या जानबूझकर फूट डाली जा रही है. सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर सत्ता के लालच का आरोप लगाते हुए कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि जनता के जनादेश से आते हैं, लेकिन उन्हें तोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा का लक्ष्य विपक्ष को कमजोर करना है और विपक्ष-मुक्त व्यवस्था बनाना है. इस बयान के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, नितिन नबीन ने की शुरुआत
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस प्रदर्शनी में सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाया गया है. उद्घाटन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही. कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की नीतियों और पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना बताया गया.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ की समीक्षा बैठक की
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5, कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर ‘प्रोजेक्ट गंगा’ कार्यक्रम को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और जनता को इसका अधिकतम लाभ मिले. बैठक में राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC में अंदरूनी खींचतान पर कल्याण बनर्जी का जवाब, BJP पर साधा निशाना
दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर कथित बगावत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री, ED और CBI जैसी शक्तियां हैं, लेकिन उनके पास मां, माटी, मानुष, पार्टी कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल की जनता का समर्थन है. उन्होंने दावा किया कि उनकी असली ताकत संगठन और जनता का भरोसा है. यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी के भीतर मतभेद और असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
जोजिला टनल प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, 80 फीसदी काम पूरा होने का दावा
जम्मू-कश्मीर में चल रहे जोजिला टनल प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ICT AIAPL के अथॉरिटी इंजीनियर यूसुफ ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है और शेष 20 फीसदी कार्य को पूरा करने में करीब 2 साल और लग सकते हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में हुआ ब्रेकथ्रू यानी सुरंग के दोनों सिरों का जुड़ना एक बड़ी उपलब्धि है. इंजीनियर ने यह भी बताया कि पूरी टनल को सामान्य उपयोग के लिए खोलने में लगभग ढाई साल का समय लगेगा, हालांकि आपात स्थिति में सेना द्वारा इसका सीमित उपयोग किया जा सकता है. यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
जोजिला टनल का निरीक्षण, गडकरी-सिन्हा-अब्दुल्ला ने प्रतीकात्मक खुदाई में लिया हिस्सा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जोजिला टनल का दौरा किया. इस दौरान तीनों नेताओं ने वहां चट्टान की आखिरी दीवार की प्रतीकात्मक खुदाई में हिस्सा लिया. यह परियोजना रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे लद्दाख और कश्मीर घाटी के बीच सालभर सड़क संपर्क सुनिश्चित होगा. बताया जा रहा है कि जोजिला टनल एशियाई महाद्वीप की सबसे लंबी दो-तरफा सड़क टनल है, जिसकी लंबाई 13.15 किलोमीटर है. इस टनल के पूरा होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और तेज होने की उम्मीद है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
कर्नाटक में RSS रजिस्ट्रेशन को लेकर बयान, एच.के. पाटिल ने दिया संकेत
बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के संभावित फैसले को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. जब यह पूछा गया कि क्या सरकार ऐसे कदम पर विचार कर रही है, जिसके तहत RSS जैसे संगठनों को औपचारिक रूप से रजिस्टर करना पड़ सकता है, तो कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री एच.के. पाटिल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने इन सभी मामलों पर काफी सोच-विचार किया है और आगे क्या निर्णय लिया जाएगा, यह समय बताएगा. उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है. विपक्ष ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बातचीत जारी और नाकेबंदी सख्त
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत लगातार जारी है और आने वाले 1-2 दिनों में स्थिति को लेकर और स्पष्टता मिल सकती है. उन्होंने दावा किया कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और हालात सामान्य रहने की उम्मीद है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध और नाकेबंदी पूरी तरह से लागू हैं. उनके अनुसार, इस नाकेबंदी के चलते ईरान तक न तेल पहुंच रहा है, न कोई कमाई का साधन और न ही कोई अन्य संसाधन अंदर जा पा रहा है. उन्होंने इसे 100 फीसदी प्रभावी बताया.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC में बढ़ती अंदरूनी कलह पर BJP का हमला, शहजाद पूनावाला ने ममता बनर्जी को घेरा
दिल्ली में भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी स्थिति को लेकर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि 60 से अधिक विधायक खुद को "असली TMC" बताते हुए ममता और अभिषेक बनर्जी से दूरी बना रहे हैं. पूनावाला ने कहा कि अब कुछ सांसदों ने भी अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC के साथ आगे नहीं चलने का फैसला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का भतीजा मोह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है और इसी वजह से संगठन उनके हाथों से फिसलता जा रहा है. भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को परिवार से ऊपर पार्टी के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
जम्मू-कश्मीर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बनेगी नई टनल, डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया आभार
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल हाईवे-44 पर चेनानी-नाशरी मार्ग पर एक नई दो-लेन ट्यूब टनल बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया है. उन्होंने इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का धन्यवाद किया. डॉ. सिंह ने कहा कि यह टनल मौजूदा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल के समानांतर बनाई जाएगी. इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी, यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी तथा जम्मू-कश्मीर में सड़क संपर्क को और मजबूती मिलेगी.(ANI)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पटना जिला जज ने शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी
पटना जिला जज ने शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. उन पर 2 जून को अपने कोचिंग इंस्टिट्यूट में कथित तौर पर गोलीबारी करवाने का आरोप है, जिसके लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार के खिलाड़ी सावन कुमार ने अपनी उपलब्धि से पूरे राज्य का नाम रोशन किया- मंत्री श्रेयसी सिंह
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के खिलाड़ी सावन कुमार ने अपनी उपलब्धि से पूरे राज्य का नाम रोशन किया है और हर बिहारी को गर्व महसूस करने का मौका दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में खेलों का विकास लगातार हो रहा है और आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर देश और बिहार का नाम ऊंचा करेंगे. श्रेयसी सिंह ने भरोसा जताया कि अब बिहार खेल के क्षेत्र में किसी भी राज्य से पीछे नहीं रहेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आज लिखित परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा चल रही है. यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है.
#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा चल रही है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। pic.twitter.com/ID5CCE9LCu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर गोल्ड मेडलिस्ट गोलकीपर सावन कुमार का स्वागत किया
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर भारत की पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम के गोल्ड मेडलिस्ट गोलकीपर सावन कुमार का स्वागत किया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
डेयरी सेक्टर ने पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया
डेयरी सेक्टर ने पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB ) ने ऐसा दूध पैकेजिंग फिल्म विकसित किया है, जो मिट्टी में लगभग दो साल के भीतर जैविक रूप से नष्ट (बायोडिग्रेड) हो सकता है. इस नई तकनीक को NDDB की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी मदर डेयरी के माध्यम से सबसे पहले एनसीआर बाजार में कुछ चुनिंदा दूध उत्पादों के लिए शुरू किया जा रहा है. खास बात यह है कि पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग को विकसित करने में करीब चार साल लगे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के विकास पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के विकास पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
(तस्वीर:- मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी) pic.twitter.com/SAel3GgJ9f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब और हरियाणा में इस साल कपास का रकबा कुछ कम हो सकता है
कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में इस साल कपास का रकबा कुछ कम हो सकता है, लेकिन राजस्थान में बुवाई में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना है. इसी वजह से पूरे उत्तर भारत में कपास की बुवाई का क्षेत्रफल कुल मिलाकर 7 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. CAI की क्रॉप कमेटी के चेयरमैन अतुल गणात्रा ने कहा कि इस सीजन में देशभर में कपास की बुवाई 130 लाख हेक्टेयर से अधिक रहने का अनुमान है. उनका कहना है कि कम बारिश की संभावना को देखते हुए किसान कपास की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि अन्य फसलों की तुलना में इसे कम पानी की जरूरत होती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खाद्य तेलों की पैकेजिंग और लेबलिंग को लेकर बड़ी खबर
खाद्य तेलों की पैकेजिंग और लेबलिंग को लेकर सरकार द्वारा हाल ही में किए गए बदलावों का असर सिर्फ पैक के आकार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे पूरे खाद्य तेल कारोबार में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा. सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि नया SOP उपभोक्ताओं के लिए भ्रम कम करेगा और खाद्य तेल मूल्य श्रृंखला को अधिक भरोसेमंद बनाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कपास का बढ़ रहा रकबा,किसान धान से बना रहे दूरी
इस खरीफ सीजन में किसान धान या अन्य फसलों की बजाय कपास (कॉटन) की बुवाई को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून भी कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है. गुजरात में कपास की बुवाई तेजी से बढ़ी है. राज्य के कृषि विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 8 जून 2026 तक किसानों ने 93,499 हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुवाई कर दी है, जो पिछले साल इसी अवधि में सिर्फ 34,011 हेक्टेयर थी. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आंकड़ा लगभग 1 लाख हेक्टेयर के करीब पहुंच चुका है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत के निर्यात क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर,. यूरोपीय संघ से मिली छूट
भारत के निर्यात क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है. यूरोपीय संघ (EU) ने भारत को उन देशों की सूची में शामिल रखा है, जो सितंबर 2026 के बाद भी जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) उत्पाद, अंडे, शहद और अन्य पशु-आधारित उत्पादों का निर्यात यूरोपीय देशों में कर सकेंगे. यूरोपीय संघ ने दवाओं के प्रति बढ़ते प्रतिरोध (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस) को देखते हुए अपने आयात नियमों में बदलाव किया है. इसके तहत Regulation (EU) 2021/405 में बदलाव की अधिसूचना जारी की गई है. लेकिन भारत इन नए मानकों पर खरा उतरा है. इससे भारतीय निर्यातकों को यूरोपीय बाजार तक पहुंच बनाए रखने में मदद मिलेगी।
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
रबी सीजन 2025-26 में गेहूं उत्पादन का नया रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश सबसे आगे
देश ने रबी सीजन 2025-26 में गेहूं उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, इस सीजन में कुल 12.06 करोड़ टन (120.65 मिलियन टन) गेहूं उत्पादन हुआ है. यह पिछले वर्ष के 11.79 करोड़ टन (117.94 मिलियन टन) उत्पादन से करीब 27 लाख टन अधिक है. मंत्रालय ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में मौसम संबंधी चुनौतियों के बावजूद उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. खासतौर पर गेहूं की खेती 336 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई, जिससे रिकॉर्ड उत्पादन हासिल हुआ.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली-एनसीआर में आज चलेगी भीषण लू, अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के लोगों को मंगलवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इन क्षेत्रों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में लू (हीटवेव) जैसी स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है