Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले जान लें सही मुहूर्त, वरना हो सकता है नुकसान

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 पर सोना खरीदने के लिए अलग-अलग शहरों में शुभ मुहूर्त जारी किए गए हैं. सभी प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, चेन्नई, कोलकाता और अन्य जगहों पर खरीदारी का समय लगभग सुबह 10:49 बजे से दोपहर तक निर्धारित है, हालांकि हर शहर में यह समय थोड़ा अलग है. इस शुभ अवसर पर लोग निर्धारित मुहूर्त में सोना खरीदकर समृद्धि और सौभाग्य की कामना करते हैं.

नोएडा | Updated On: 18 Apr, 2026 | 05:17 PM

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं, खासकर सोना, कभी खत्म न होने वाली समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती हैं. यही कारण है कि हर साल इस दिन सोने की खरीदारी में भारी बढ़ोतरी देखी जाती है. कई परिवार इस दिन को धन और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनाते हैं और सोना खरीदना शुभ मानते हैं.

अक्षय तृतीया से पहले बढ़ती मांग

आमतौर पर अक्षय तृतीया से लगभग एक सप्ताह पहले ही सोने की मांग बढ़ने लगती है. लोग इस दौरान सोने की खरीदारी की योजना बनाने लगते हैं, क्योंकि यह निवेश और परंपरा दोनों से जुड़ा होता है. माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सोना लंबे समय तक परिवार में बना रहता है और पीढ़ियों तक संपत्ति के रूप में सुरक्षित रहता है.

आज के समय में सोने की खरीदारी के तरीके बदल रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार अब लोग सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि निवेश के रूप में सोने की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं. कई निवेशक सोने के सिक्के और बार्स खरीदना पसंद कर रहे हैं, जबकि शहरी युवा डिजिटल गोल्ड और ETF जैसे विकल्पों को अपनाने लगे हैं.

अक्षय तृतीया 2026 का शुभ मुहूर्त (शहर अनुसार)

साल 2026 में अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी. अलग-अलग शहरों में खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त अलग-अलग समय पर निर्धारित किया गया है.

शहर शुभ मुहूर्त (समय)
पुणे 10:49 AM से 12:34 PM
नई दिल्ली 10:49 AM से 12:20 PM
चेन्नई 10:49 AM से 12:08 PM
जयपुर 10:49 AM से 12:26 PM
हैदराबाद 10:49 AM से 12:15 PM
गुरुग्राम 10:49 AM से 12:21 PM
चंडीगढ़ 10:49 AM से 12:22 PM
कोलकाता 10:49 AM से 11:36 AM
मुंबई 10:49 AM से 12:38 PM
बेंगलुरु 10:49 AM से 12:19 PM
अहमदाबाद 10:49 AM से 12:39 PM
नोएडा 10:49 AM से 12:20 PM

किन रूपों में खरीदें सोना?

अक्षय तृतीया 2026 पर लोग मुख्य रूप से तीन प्रकार के सोने की खरीदारी करते हैं-

सोने की शुद्धता कैसे जांचें?

सोने की शुद्धता और असलियत जांचने के लिए BIS (Bureau of Indian Standards) ने एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है. यह ऐप कई भाषाओं में उपलब्ध है और इससे हॉलमार्क की जांच आसानी से की जा सकती है. इसके जरिए ग्राहक सोने की प्रमाणिकता को घर बैठे सत्यापित कर सकते हैं. हॉलमार्क सोने की शुद्धता का आधिकारिक प्रमाण होता है, जो यह बताता है कि सोने में कितनी मात्रा में शुद्ध धातु मौजूद है. वहीं HUID (Hallmark Unique Identification Number) एक यूनिक कोड होता है, जो हर हॉलमार्क ज्वैलरी के लिए अलग होता है और इसे ट्रेस भी किया जा सकता है.

Published: 18 Apr, 2026 | 07:40 PM

Topics: