BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड का रिजल्ट आज जारी होगा, स्टूडेंट ऐसे चेक करें मार्कशीट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है. टॉपर्स के नामों की भी घोषणा बोर्ड करेगा. रिजल्ट जारी होने के समय बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद हैं.
बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है. समिति ने कहा है कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी होगा. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जहां छात्र अपने अंक देख सकेंगे. बोर्ड ने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है. रिजल्ट जारी होने के समय बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहेंगे.
How to check Bihar Board 12th Result: रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com या फिर biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट को अपने एडमिट कार्ड अपने पास रखने होंगे और रोल नंबर दर्ज करना होगा. पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होती है.
Bihar Board Class 12 Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट इन वेबसाइट पर देखें
परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट नीचे दी गईं आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट देख सकते हैं-
biharboardonline.bihar.gov.in
interbiharboard.com
secondary.biharboardonline.com
biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा