Budget 2026: कृषि के लिए बजट में 5 बड़ी योजनाओं का ऐलान, गांवों की दिशा-दशा बदलेंगी ये टॉप स्कीम्स

Agriculture Budget 2026 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही बुनकरों के लिए महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू करने का ऐलान किया है, इससे स्थानीय बुनकरों को लाभ मिलेगा और जूट उत्पादन करने वाले किसानों को लाभ होगा.

नोएडा | Updated On: 1 Feb, 2026 | 12:56 PM

Budget 2026 Latest Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. बजट में गांवों के विकास और पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. पशु चिकित्सा, जूट किसानों और ओडीओपी के लिए बड़े प्रस्ताव दिए गए हैं. वित्तमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही बुनकरों के लिए महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू करने का ऐलान किया है, इससे स्थानीय बुनकरों को लाभ मिलेगा और जूट उत्पादन करने वाले किसानों को सही कीमत मिलने का रास्ता साफ होगा. एक जिला-एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही ग्रामीण युवाओं को फायदा दिया जाएगा.

किसानों के लिए नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “नारियल उत्पादन में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाने के लिए मैं एक नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव करती हूं ताकि अलग-अलग तरीकों से उत्पादन बढ़ाया जा सके और उत्पादकता बेहतर हो सके. इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाना शामिल है. भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव है ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बन सके, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़े और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदला जा सके.”

एआई तकनीक के जरिए खेतों में उपज बढ़ाई जाएगी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के साथ मिलकर कार्यक्रम तैयार हो रहा है. एआई तकनीक के जरिए खेतों में उपज बढ़ाई जाएगी. इसके लिए नए एआई बेस्ड एग्रीकल्चर टूल लाए जाएंगे.  किसानों को नई तकनीक अपनाने में आसानी और सरलता देने के लिए सलाह कार्यक्रम आयोजित होंगे.

भारत-विस्तार: बहु भाषीय एआई टूल किसानों की उत्पादकता को बढ़ाएगा और विशिष्ट सलाह प्रदान करके किसानों को बेहतर निर्णय लेने और जोखिम को कम करने में मदद करेगा. वहीं, ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यम के लिए SHE-मार्टस: महिलाओं को उद्यमों का मालिक बनने में मदद करेगा.

  1. किसानों की कमाई बढ़ाएंगे. छोटे और सीमांत किसानों पर फोकस रहेगा.
  2. मछली पालन के लिए एकीकृत खेती के तहत 500 अलग तरह के सरोवर विकसित होंगे
  3. पशुपालन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जाएगा. इसके लिए क्रेडिट लिंक सब्सिडी की शुरूआत होगी.
  4. पशुधन विकास के लिए डेयरी सुविधाएं लागू होंगी
  5. पोल्ट्री क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने की योजना, संगठन बनाए जाएंगे.
  6. खेती की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर है, कृषि में रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना है.

7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे: मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी।”

पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी

केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि पशु चिकित्सा महाविद्यालय, अस्पताल और डायग्नोस्टिक लैब के लिए ऋण-संबंधित पूंजी सब्सिडी सहायता योजना का प्रस्ताव रखा है. इससे पशु चिकित्सा में बड़े बदलाव किए जाएंगे. पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी. पशु प्रयोगशालाओं की स्थापना होगी. इसमें देशी-विदेशी संस्थानों की मदद ली जाएगी.

खादी और हथकरघा को मजबूत करेगी महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “…मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. मैं खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं.

केंद्रीय वित्तमंत्री ने संसद में अपने भाषण में कहा कि महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू होगी. उन्होंने कहा कि मेगा टेक्स्टाइल पार्क स्थापित किया जाएगा. जूट उत्पादन, कपड़ा उद्योग में बड़े रिफॉर्म होंगे. वहीं, इस योजना से जूट किसानों को सही कीमत मिलने का रास्ता भी साफ होगा और उनका विकास होगा. बुनकरों के लिए महात्मा गांधी सुराज योजना शुरू होगी.

निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया है. इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में करीब 7% ग्रोथ का संकेत दिया गया है. बजट में रोजगार योजनाओं के विस्तार और पूंजीगत निवेश पर जोर रहने की उम्मीद है. बजट में टैक्स, महंगाई, निवेश और ग्लोबल रिस्क पर सरकार क्या संदेश देती है, इस पर बाजारों की नजरें टिकी रहीं.

Published: 1 Feb, 2026 | 11:32 AM

Topics: