Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट
Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका-ईरान-इजराइल तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है. भारत में 24 कैरेट सोना करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी लगभग 2.59 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर है. वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर की मजबूती इनकी कीमतों को प्रभावित कर रही हैं.
Gold-Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे अमेरिका-ईरान-इजराइल तनाव (मिडिल ईस्ट तनाव) के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली. निवेशक इस समय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी पर नजर बनाए हुए हैं. इन वैश्विक कारणों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है.
भारत में सोने का ताजा भाव (Gold Rate)
बाजार आंकड़ों के मुताबिक भारत में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिला.
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,58,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.
- कोलकाता में इसकी कीमत 1,58,580 रुपये रही.
- वहीं मुंबई में सोने का भाव 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
- इसके अलावा चेन्नई में सोना 1,59,260 रुपये रहा.
- बेंगलुरु में 1,58,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा.
अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव करीब 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
- किसानों के लिए अलर्ट! आम में मंजर आते ही भूलकर भी न करें ये गलती, वरना घट जाएगी पैदावार
- पौधों में बोरॉन की कमी बन सकती है बड़ा खतरा! समय रहते नहीं संभले तो घट जाएगी पैदावार, एक्सपर्ट से जानें टिप्स
- बकरी पालने वालों के लिए बड़ी चेतावनी! 24 घंटे में बकरियों की जान ले सकती हैं ये बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें बचाव
चांदी के दाम भी थोड़ा नरम
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की नरमी देखने को मिली. सोमवार को मुंबई में चांदी की कीमत लगभग 2,59,240 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. दिल्ली में चांदी करीब 2,58,790 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 2,59,990 रुपये, कोलकाता में 2,58,900 रुपये और हैदराबाद में करीब 2,59,650 रुपये प्रति किलो के आसपास रही.
हालांकि ये दरें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल किए बिना बताई जाती हैं, इसलिए ज्वेलरी खरीदते समय अंतिम कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है.
IBJA के अनुसार सोने-चांदी की कीमतें
IBJA (India Bullion and Jewellers Association) ने पिछले कारोबारी दिन (13 मार्च 2026 शाम) इंडिकेटिव रिटेल रेट्स जारी किए थे जिसके मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली. फाइन गोल्ड (999) का रेट 15,840 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 15,460 रुपये प्रति ग्राम पर रहा. वहीं 20 कैरेट सोने की कीमत 14,098 रुपये और 18 कैरेट सोना 12,830 रुपये प्रति ग्राम पर रहा. इसके अलावा 14 कैरेट सोने का भाव 10,217 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया.
#indicative #Retail Selling #Rates for #Jewellery
To get these rates on your phone give a missed call on – 8955664433
For more details contact: Saurabh +91 9004120120 / 022-23426971 / 022-23427459
Follow us on Twitter : https://t.co/lXovVzctug
Follow us on Instagram :… pic.twitter.com/Dqrzq2Q7LT
— IBJA (@IBJA1919) March 13, 2026
चांदी की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी का इंडिकेटिव रेट 2,60,488 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है. ये दरें ज्वेलरी के रिटेल इंडिकेटिव रेट्स हैं, जिनमें स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते.