Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा. खास बात यह है कि इसी दिन सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा. चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है. इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और उसका बड़ा हिस्सा कुछ समय के लिए ढक जाता है. इस बार ग्रहण के दौरान चंद्रमा का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया में रहेगा. हालांकि भारत के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि, यह ग्रहण यहां दिखाई नहीं देगा. ऐसे में न तो सूतक काल मान्य होगा और न ही रक्षाबंधन के त्योहार पर इसका कोई असर पड़ेगा.
कब लगेगा चंद्र ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को सुबह 6:53 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगा. ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे 39 मिनट रहेगी. यह साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा और दुनिया के कई देशों में इसे देखा जा सकेगा.
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा. इस दौरान राहु कुंभ राशि में और सूर्य सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, इस ग्रह स्थिति का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि इन प्रभावों को धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर देखा जाता है.
- IMD का बड़ा अलर्ट! दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश, पहाड़ों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा
- लद्दाख में रासायनिक खाद पर पूरी तरह रोक, अब सिर्फ जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
- पहली बार सिंगापुर पहुंचीं कश्मीर की प्रीमियम चेरी और प्लम, किसानों की कमाई 50 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद
क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
इस बार चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसकी वजह यह है कि, ग्रहण के समय भारत में दिन होगा और चंद्रमा अस्त हो चुका होगा. इसलिए यहां ग्रहण का दृश्य दिखाई नहीं पड़ेगा. यही कारण है कि भारत में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इसका मतलब है कि रक्षाबंधन का त्योहार पूरे दिन सामान्य तरीके से मनाया जा सकेगा और पूजा-पाठ या अन्य धार्मिक कार्यों पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी. यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कई देशों में दिखाई देगा. इन क्षेत्रों में लोग इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे.
किन राशियों पर पड़ सकता है असर?
ग्रहण को सामान्य तौर पर शुभ नहीं माना जाता. इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ सकता है. सिंह, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के लोगों को इस दौरान अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. इन राशियों के लोगों को कामकाज, आर्थिक फैसलों और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए. हालांकि यह केवल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित सलाह है.
Disclaimer: यह खबर धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसमें दी गई जानकारी की पूर्ण सत्यता का दावा नहीं किया जाता. किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.