Gold Rate: सोना-चांदी में भूचाल! डॉलर की मजबूती से गिरे दाम, जानें आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Gold Price Today: 21 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें MCX पर सोना करीब 0.07 फीसदी गिरकर 1,53,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई. डॉलर की मजबूती, तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक तनाव इसके मुख्य कारण रहे. ऐसे में बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसलिए निवेश से पहले ताजा रेट पर नजर रखना जरूरी है.

नोएडा | Published: 21 Apr, 2026 | 11:40 AM

Gold-Silver Rate Today: 21 अप्रैल, मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. सुबह के शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के चलते सोने पर दबाव देखने को मिला. MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना करीब 0.07 फीसदी गिरकर 1,53,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई और मई कॉन्ट्रैक्ट्स 0.69 फीसदी गिरकर 2,50,801 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए.

क्यों दबाव में है सोना-चांदी का बाजार?

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं जैसे:

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर अभी भी बाजार की नजर बनी हुई है. हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव और टकराव की स्थिति पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. इसी वजह से निवेशक ऐसे विकल्पों की तरफ जा रहे हैं जिन्हें सुरक्षित माना जाता है, जैसे सोना. लेकिन दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है, जिसकी वजह से सोने पर दबाव बन रहा है और कीमतों में तेजी नहीं आ पा रही है.

फरवरी से अब तक बड़ी गिरावट

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत में शुरू हुए अमेरिका-ईरान तनाव के बाद से अब तक:

यह गिरावट निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है.

भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम (21 अप्रैल)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) चांदी (₹/किलोग्राम)
मुंबई 1,53,890 1,41,066 2,51,670
नई दिल्ली 1,53,620 1,40,818 2,51,240
अहमदाबाद 1,54,120 1,41,277 2,51,930
बेंगलुरु 1,54,040 1,41,203 2,51,800
कोलकाता 1,53,710 1,40,901 2,51,260
हैदराबाद 1,54,140 1,41,295 2,52,020
चेन्नई 1,54,340 1,41,478 2,52,350

भारत में सोने की कीमत किन चीजों से तय होती है?

भारत में सोने के दाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं:

इन सभी का मिलाजुला असर रोजाना सोने के भाव तय करता है.

Topics: