महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Mahindra Tractors List: महिंद्रा ने अपनी ट्रैक्टर सीरीज OJA 2130 की सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ा दी है. कई खूबियों से लैस महिंद्रा का यह ट्रैक्टर बागवानी, अंगूर के बाग, इंटरकल्चरल खेती, गन्ना और कपास जैसी कई तरह की खेती के लिए बेस्ट माना जाता है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 15 Mar, 2026 | 02:14 PM

Mahindra Tractors OJA 2130: रबी सीजन की कटाई और जायद सीजन की फसलों की बुवाई को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने अपने ट्रैक्टर सीरीज OJA 2130 की सप्लाई देशभर में बढ़ा दी है. इसके साथ ही इस सीरीज के ट्रैक्टर मैन्यूफैक्चरिंग भी बढ़ा दी है. महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अनुसार यह ट्रैक्टर सीरीज शक्तिशाली तीन सिलेंडर DI इंजन के साथ आती है, जो किसानों को मजबूत पॉवर के साथ ही लोडिंग कैपेसिटी को भी बढ़ाती है. महिंद्रा के इन ट्रैक्टर्स की मांग भी बाजार में तेजी से बढ़ रही है.

ओजा सीरीज के ट्रैक्टर की सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ा रहा महिंद्रा

महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा और भारत का नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी भविष्य के लिए तैयार ‘ओजा’ (OJA) रेंज के OJA 2130 सीरीज की सप्लाई और निर्माण क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. 30 HP कैटेगरी में यह ट्रैक्टर सीरीज तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है: OJA 2130 – PROJA, OJA 2130 लार्ज टायर (9.5×18 टायर के साथ) और OJA 2130 नैरो ट्रैक FR (फॉरवर्ड + रिवर्स) शटल के साथ उपलब्ध है.

महिंद्रा ट्रैक्टर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि OJA 2130 सीरीज के जरिए महिंद्रा का उद्देश्य उन्नत तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और बहुउद्देशीय समाधान उपलब्ध कराना है. ताकि बागवानी, अंगूर के बाग, इंटरकल्चरल खेती, गन्ना और कपास जैसी कई तरह की कृषि गतिविधियों के लिए भरोसेमंद ट्रैक्टर प्रदर्शन मिल सके और प्रगतिशील किसानों की बदलती जरूरतें पूरी हो सकें. मजबूत कोर तकनीकों पर आधारित OJA प्लेटफॉर्म प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभव को काफी बेहतर बनाता है. अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पावर टू वेट रेशियो के साथ OJA 2130 सीरीज खेती कार्यों के लिए अधिक शक्ति और फुर्ती प्रदान करती है. स्टैंडर्ड 4WD अलग अलग तरह की जमीन पर बेहतर पकड़ को पक्का करता है.

तीन सिलेंडर वाले इंजन के साथ कई अनोखे फीचर्स मौजूद

नई OJA ट्रैक्टर सीरीज के केंद्र में उन्नत और शक्तिशाली तीन सिलेंडर DI इंजन है, जो 83.7 Nm टॉर्क प्रदान करता है. इसमें हाई बैक अप टॉर्क के साथ बेहतर ईंधन दक्षता और लोड सहने की क्षमता भी मिलती है. नई OJA ट्रैक्टर सीरीज़ में कई ऐसे प्रमुख फीचर्स हैं जो इसके प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाते हैं। इन ट्रैक्टरों में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टर्निंग रेडियस और ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे यह तंग जगहों में भी आसानी से चलाए जा सकते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक ड्राफ्ट और डेप्थ कंट्रोल (EDDC) जैसे फीचर्स और हिच पॉइंट पर 950 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता इसे कई प्रकार के खेती कार्यों के लिए मजबूत और सटीक बनाते हैं. इंडस्ट्री फर्स्ट ऑटोमेशन कंट्रोल्स से संचालन में और अधिक सटीकता और सुविधा मिलती है.  इसके अलावा ऑपरेटर के आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें इंडस्ट्री-फर्स्ट टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, तथा साइड-शिफ्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. OJA रेंज कम संचालन लागत और समय के साथ कम रखरखाव खर्च के माध्यम से किसानों को बेहतर लागत-प्रभावशीलता भी प्रदान करती है.

बागवानी, गन्ना और कपास किसानों की जरूरत पूरी करेगा यह ट्रैक्टर- परीक्षित घोष

महिंद्रा ट्रैक्टर्स में सेल्स, मार्केटिंग और नेशनल बिजनेस ऑपरेशंस के प्रमुख परीक्षित घोष ने आधिकारिक बयान में कहा कि OJA ऊर्जा का एक पावरहाउस है और महिंद्रा ट्रैक्टर्स में हम बागवानी, गन्ना, कपास जैसे प्रमुख कृषि क्षेत्रों में किसानों की बदलती जरूरतों को देखते हुए OJA 2130 सीरीज की बढ़ती मांग के लिए तैयारी कर रहे हैं. इन ट्रैक्टरों के साथ महिंद्रा 21–30 HP श्रेणी में अपनी नेतृत्व स्थिति को और मजबूत कर रहा है और तकनीक-आधारित समाधानों के जरिए देशभर में खेती के तरीकों को बदलने में किसानों को सक्षम बना रहा है.

खेत में बार-बार आगे-पीछे और मुड़ने में तेज OJA 2130 – PROJA वेरिएंट

OJA 2130 PROJA वेरिएंट को प्रोडक्टिविटी मॉडल भी कहा जाता है. इसे हर प्रकार के खेती कार्य में अधिकतम दक्षता देने के लिए तैयार किया गया है. इसका F/R Shuttle बेहतर रिवर्स स्पीड विकल्प देता है, जिससे खेत में बार-बार आगे-पीछे चलने वाले कार्य आसान हो जाते हैं. यह Creeper मोड अल्ट्रा लो स्पीड पर चलने की सुविधा देता है, जिससे बीज बोने और पौधारोपण जैसे काम अधिक सटीकता से किए जा सकते हैं.

पावरफुल प्रोजेक्टर लैंप 24×7 काम को आसान बनाते हैं और घने खेतों में भी बेहतर रोशनी प्रदान करते हैं. Wet Electric PTO विभिन्न उपकरणों के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन करता है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है और लंबे समय तक PTO आधारित कार्य करते समय ऑपरेटर की थकान भी कम होती है. इसका 3DI इंजन स्मूथ ऑपरेशन कम शोर और कंपन (NVH) तथा उच्च टॉर्क के साथ भारी-भरकम कार्यों के लिए भरोसेमंद है.

गन्ना, कपास, केला किसानों के लिए बेस्ट ट्रैक्टर OJA 2130 नैरो ट्रैक

OJA 2130 Narrow Track with FR Shuttle विशेष रूप से उन फसलों के लिए विकसित किया गया है जहां पंक्तियों के बीच कम दूरी होती है. 914 मिमी की संकरी ट्रैक चौड़ाई और कॉम्पैक्ट 8×18 इंच टायरों के साथ यह ट्रैक्टर गन्ना, कपास, केला और बागवानी जैसी फसलों के लिए उपयुक्त है.

इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ FR Shuttle दिया गया है, जिससे ऑपरेटर आसानी से बार-बार दिशा बदल सकता है. इस वेरिएंट में टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग भी दिया गया है, जिससे लंबे समय तक काम करते समय बेहतर आराम और नियंत्रण मिलता है.  संकरी ट्रैक डिजाइन और किसान अनुकूल एर्गोनॉमिक्स का संयोजन OJA 2130 Narrow Track FR Shuttle को उन फसल के लिए आदर्श बनाता है जहां फुर्ती और सटीकता की जरूरत होती है.

खेत में काम के साथ ढुलाई के लिए बेस्ट है बड़े टायर वाला OJA 2130

बड़े टायरों वाला OJA 2130 एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर के रूप में डिजाइन किया गया है, जो विभिन्न प्रकार की कृषि परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है. यह असमान या चुनौतीपूर्ण जमीन पर भी बेहतर स्थिरता और मजबूत पकड़ प्रदान करता है. इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है, जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग, बेहतर ईंधन दक्षता और ढुलाई व खेत दोनों प्रकार के कामों में बेहतर प्रदर्शन करता है.

महिंद्रा की इंडस्ट्री-बेस्ट छह साल की वारंटी के साथ आने वाले नए OJA ट्रैक्टर टिकाऊपन और लंबे समय तक भरोसेमंद उपयोग के लिए तैयार किए गए हैं और देशभर में महिंद्रा ट्रैक्टर्स के डीलरशिप पर उपलब्ध हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये 

Inflation In The Uae Increased Supplies Affected From India Were Iran Israel War

इंडिया से सप्लाई प्रभावित होते ही UAE में बढ़ गई महंगाई, सब्जियों के दाम डबल..15 दिनों का है चावल स्टॉक

Lemon Farming In March Tips From Irrigation Nutrients To Pest Control Nimbu Ki Kheti

Tip Of The day: नींबू की खेती से कमाना चाहते हैं ज्यादा मुनाफा? किसान मार्च में जरूर अपनाएं ये टिप्स