Gold Rate: लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना.. चांदी के दाम भी गिरे, जानें दिल्ली से पटना तक के ताजा भाव

Gold Price: आज 12 मई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है, जहां 24 कैरेट सोना दो दिनों में 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कमजोर पड़ा है. अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है.

नोएडा | Updated On: 12 May, 2026 | 11:27 AM

Gold Rate Today: देशभर में आज सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों का रुख बदल रहा है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

सोमवार को स्थिर रहने के बाद मंगलवार, 12 मई को गोल्ड के दाम फिर नरम पड़े. बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोना 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है, जबकि 22 कैरेट सोने में करीब 210 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखी गई.

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने को लेकर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है. इसके चलते वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे सोने में निवेश थोड़ा कमजोर पड़ा है.

इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने सप्लाई चेन को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इन सभी कारणों का असर सीधे गोल्ड मार्केट पर पड़ रहा है और कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,52,270 1,39,590 1,14,240
मुंबई 1,52,120 1,39,440 1,14,090
कोलकाता 1,52,120 1,39,440 1,14,090
चेन्नई Cell 4-2 1,40,990 1,17,690
बेंगलुरु 1,52,120 1,39,440 1,14,090
हैदराबाद 1,52,120 1,39,440 1,14,090
लखनऊ 1,52,270 1,39,590 1,14,140
पटना 1,52,170 1,39,490 1,14,240
जयपुर 1,52,270 1,39,590 1,14,140
अहमदाबाद 1,52,170 1,39,490 1,14,240

तीन दिन की स्थिरता के बाद सस्ती हुई चांदी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है. लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब चांदी के भाव नरम पड़े हैं. इससे पहले बीते दिनों में चांदी करीब 20,000 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई थी, लेकिन अब खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. आज दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,70,100 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. मुंबई, लखनऊ, पटना और कोलकाता में भी यही रेट देखने को मिला. वहीं चेन्नई और बेंगलुरु में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है.

बड़े शहरों में आज सिल्वर का रेट

खरीदारों के लिए राहत की खबर

सोने और चांदी की कीमतों में आई नरमी से शादी-ब्याह और निवेश की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात और डॉलर की चाल के अनुसार सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

Published: 12 May, 2026 | 11:27 AM

Topics: