Gold Rate: दिल्ली से चेन्नई तक फिर महंगा हुआ सोना हुआ, चांदी में भारी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा भाव

Commodity Market: देश में सोने की कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है. 21 मई को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1.58 रुपये लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और लगातार खरीदारी के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं.

नोएडा | Published: 21 May, 2026 | 10:32 AM

Gold-Silver Rate: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की खरीदारी बढ़ गई है. इसका सीधा असर सोने के दाम पर देखने को मिला है. देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. 21 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में गोल्ड रेट बढ़ गया है. निवेशकों की बढ़ती खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों के चलते घरेलू बाजार में सोना महंगा होता जा रहा है.

दिल्ली में सबसे ज्यादा असर

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,58,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,45,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

एक दिन पहले ही दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना करीब 1,300 रुपये की बढ़त के साथ 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था.

अन्य बड़े शहरों में सोने के दाम

देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग इसी रेंज में बनी हुई हैं:

Header 1 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
मुंबई व कोलकाता 1,58,360 1,45,160
चेन्नई 1,60,900 1,47,490
अहमदाबाद 1,58,410 1,45,210
भोपाल 1,58,410 1,45,210
लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ 1,58,510 1,45,310
हैदराबाद व बेंगलुरु 1,58,360 1,45,160
पुणे 1,58,360 1,45,160

चेन्नई इस समय सबसे महंगे सोने वाले शहरों में शामिल है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है. हाजिर सोना करीब $4,483.54 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. हालांकि अमेरिकी बॉन्ड की ऊंची यील्ड और डॉलर की मजबूती आमतौर पर सोने पर दबाव डालती है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में नई खरीदारी ने कीमतों को सपोर्ट दिया है.

चांदी में गिरावट का रुख

वहीं दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 21 मई की सुबह चांदी का भाव लगभग 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 5,000 टूटकर 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई थी. विशेषज्ञों के अनुसार, कमजोर औद्योगिक मांग और लगातार मुनाफावसूली के कारण चांदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

बाजार विशेषज्ञों की राय

एनालिस्ट्स का कहना है कि हाल के महीनों में चांदी में तेज़ी और गिरावट दोनों देखने को मिली है. जनवरी में यह कीमतें 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं, जिससे यह साफ है कि चांदी अभी भी अस्थिर रुझान में है.

फिलहाल बाजार में सोना लगातार मजबूत बना हुआ है और निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है. वहीं चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. ऐसे में निवेश करने से पहले बाजार के रुझान को समझना जरूरी है.

Topics: