Gold Rate: फिर चढ़े सोना-चांदी के दाम 25 फरवरी को कीमतों में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जानें ताजा रेट

Gold Rate Today: आज यानी 25 फरवरी को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. MCX और स्पॉट मार्केट दोनों में सोना-चांदी के दाम बढ़ते दिखे हैं. देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के नए रेट जारी हुए हैं. ऐसे में यहां जानें आज के ताजा 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट और बाजार का पूरा हाल.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 25 Feb, 2026 | 12:12 PM

Gold Rate Today: 25 फरवरी को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. स्पॉट मार्केट में बढ़ती मांग के कारण दामों में उछाल देखने को मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 0.31 प्रतिशत बढ़कर 1,60,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत में जोरदार तेजी रही और यह लगभग 2.12 प्रतिशत उछलकर 2,66,263 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी.

मुंबई में क्या रहे स्पॉट रेट?

स्पॉट मार्केट की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं 22 कैरेट सोना 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध रहा. इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. पिछले महीने सोने ने 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जाकर नया रिकॉर्ड बनाया था.

वहीं चांदी भी 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थीं. ऐसे में मौजूदा कीमतों को निवेशक और खरीदार दोनों ध्यान से देख रहे हैं.

प्रमुख शहरों में आज 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में हल्का अंतर देखने को मिला.

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,48,550 रुपये 1,62,040 रुपये
जयपुर 1,48,550 रुपये 1,62,040 रुपये
अहमदाबाद 1,48,450 रुपये 1,61,940 रुपये
पुणे 1,48,400 रुपये 1,61,890 रुपये
मुंबई 1,48,400 रुपये 1,61,890 रुपये
हैदराबाद 1,48,400 रुपये 1,61,890 रुपये
चेन्नई 1,48,400 रुपये 1,61,890 रुपये
बेंगलुरु 1,48,400 रुपये 1,61,890 रुपये
कोलकाता 1,48,400 रुपये 1,61,890 रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि राष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम लगभग समान रहे, हालांकि स्थानीय कर और मांग के आधार पर थोड़ा फर्क हो सकता है.

IBJA के अनुसार दरें क्या कहती हैं?

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से 24 फरवरी 2026 (शाम) के लिए जारी सांकेतिक रिटेल रेट के अनुसार, फाइन गोल्ड (999) का भाव 15,924 रुपये प्रति ग्राम रहा. वहीं 22 कैरेट सोना 15,542 रुपये, 20 कैरेट 14,172 रुपये, 18 कैरेट 12,899 रुपये और 14 कैरेट सोना 10,271 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया.

चांदी (999) की कीमत 2,62,912 रुपये प्रति किलोग्राम रही. ये सभी दरें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना हैं.

किन कारणों से बदलते हैं सोने के दाम?

भारत में सोने की कीमतें कई वजहों से प्रभावित होती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव, आयात शुल्क, कर व्यवस्था और डॉलर के मुकाबले रुपये की एक्सचेंज रेट प्रमुख भूमिका निभाते हैं. यदि वैश्विक बाजार में सोना महंगा होता है या रुपया कमजोर पड़ता है, तो घरेलू बाजार में भी कीमतें बढ़ जाती हैं. इसके अलावा शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से भी दामों में तेजी आ सकती है. निवेशक इसे सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं, इसलिए आर्थिक अनिश्चितता के समय सोने में निवेश बढ़ जाता है.

निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है अपडेट रहना?

बाजार की बदलती परिस्थितियों में सोने और चांदी के दाम रोजाना बदलते हैं. निवेशक और व्यापारी इन उतार-चढ़ाव पर नजर रखकर सही समय पर खरीद या बिक्री का निर्णय लेते हैं.

भारत में सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व भी रखता है. यही वजह है कि इसकी कीमतों में हर बदलाव आम लोगों और निवेशकों के लिए अहम खबर बन जाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?