22वीं किस्त से पहले बड़ा झटका! UP में लाखों किसानों की PM Kisan पेमेंट रोकी गई… कहीं आपका नाम भी तो नहीं?
PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 19 लाख से ज्यादा किसानों की किस्त फिलहाल रोक दी गई है. अधूरी जानकारी, डबल बेनिफिट और जमीन से जुड़े नियमों के उल्लंघन को इसकी मुख्य वजह बताया गया है. किसान pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जरूरी जानकारी अपडेट कर दोबारा किस्त पा सकते हैं.
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत मिलने वाली अगली किस्त का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य में 19 लाख से अधिक किसानों की पीएम किसान (PM Kisan Yojana) की किस्त फिलहाल रोक दी गई है. इस फैसले ने हजारों किसान परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. सरकार का कहना है कि यह रोक स्थायी नहीं है और जरूरी सुधार के बाद किसानों को दोबारा लाभ मिल सकता है.
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के खर्च में सहायता देना है.
यूपी में क्यों रोकी गई पीएम किसान की किस्त?
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार, पीएम किसान की किस्त रोकने के पीछे मुख्य रूप से दस्तावेजों और भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं. विभाग ने तीन प्रमुख कारण बताए हैं.
- Gold Rate: बजट के बाद सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में ₹660 की छलांग, जानें आपके शहर में कितना पहुंचा रेट
- Tip Of The Day: किसानों के लिए ‘लाल सोना’ है इस मिर्च की खेती, एक एकड़ में देती है 8 लाख तक का मुनाफा!
- गेहूं-धान नहीं! किसान करें ‘ग्रीन गोल्ड’ की खेती, सरकार दे रही 60,000 रुपये की मदद, जानें आवेदन का पूरा तरीका
- पहला, बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीकरण के दौरान विरासत में मिली जमीन से जुड़े पूर्व भू-स्वामी का सही विवरण दर्ज नहीं कराया. ऐसे किसानों की संख्या 13 लाख से अधिक बताई जा रही है.
- दूसरा कारण डबल बेनिफिट से जुड़ा है, जहां एक ही जमीन पर पुराने और नए भू-स्वामी दोनों योजना का लाभ ले रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है.
- तीसरा कारण उन किसानों से जुड़ा है, जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद विरासत के अलावा अन्य माध्यम से जमीन प्राप्त की है, जिससे वे योजना की पात्रता से बाहर हो जाते हैं.
UP के 19 लाख से ज्यादा किसानों की किस्त रोक दी गई है
अगर आपकी किस्त रुकी है तो क्या करें?
अगर आपकी पीएम किसान की किस्त भी नहीं आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने किसानों को सुधार का मौका दिया है. किसान आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Update Missing Information’ विकल्प के जरिए अपनी अधूरी जानकारी और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं.
इसके अलावा, जो किसान ऑनलाइन प्रक्रिया में असहज महसूस करते हैं, वे अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर भी दस्तावेजों को अपडेट करवा सकते हैं.
कहां करें संपर्क?
अगर किसी किसान को ऑनलाइन अपडेट में दिक्कत आ रही है या उन्हें अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो वे अपने जिले के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. वहां से उन्हें जरूरी मार्गदर्शन दिया जाएगा.
यूपी सरकार की किसानों से अपील
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से अपील की है कि जिनकी किस्तें फिलहाल रोकी गई हैं, वे जल्द से जल्द पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करें. सरकार का कहना है कि सही और पूर्ण जानकारी मिलने के बाद केंद्र सरकार द्वारा किस्त जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा.
ऐसे करें अपना स्टेटस चेक
किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ‘Farmers Corner’ में मौजूद ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालते ही यह साफ हो जाएगा कि किस्त क्यों रुकी है और सुधार की क्या जरूरत है.