पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए जरूरी सूचना! ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जुलाई 2026 में जारी होने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. सरकार ने 22वीं किस्त में 9.32 करोड़ किसानों को 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये दिए जाते हैं. अगली किस्त के लिए पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के लिए बड़ी खबर है. कहा जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई में जारी हो सकती है. हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. इस किस्त के आने से पहले किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सभी जरूरी जानकारी सही और अपडेट रखें. अगर किसी भी तरह की छोटी गलती रह जाती है, तो 2,000 रुपये की यह किस्त उनके बैंक खाते में आने में देरी हो सकती है या रुक भी सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान उन्होंने 9.32 करोड़ किसानों को कुल 18,640 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. अब तक 22 किस्तों में इस योजना के तहत किसानों को 4.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी जा चुकी है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये दिए जाते हैं, यानी साल में कुल 6,000 रुपये मिलते हैं. यह राशि हर साल तीन किस्तों में (अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च) सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. लेकिन PM-Kisan की 23वीं किस्त के लिए एलिजिबल होने के लिए, एक व्यक्ति को नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी.
PM Kisan योजना के लिए पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
- उसके पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए
- वह छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए
- ऐसा रिटायर्ड व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन लेता हो
- उसने आयकर रिटर्न दाखिल न किया हो
- वह किसी संस्थागत भूमि मालिक की श्रेणी में नहीं आना चाहिए
इन 5 वजहों से अटक सकती है किस्त
ई-केवाईसी है जरूरी: अगर किसान अपनी किस्त पाना चाहते हैं, तो उनके लिए e-KYC पूरा करना जरूरी है. योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीएम किसान में रजिस्टर्ड सभी किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है. किसान इसे पीएम किसान पोर्टल पर OTP के जरिए ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी e-KYC करवा सकते हैं. अगर आप e-KYC नहीं करवाते हैं तो 23वीं किस्त अटक सकती है.
- ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत, वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख फिर बढ़ी
- अमित शाह के इस ऐलान से पशुपालकों की बढ़ेगी कमाई.. ज्यादा दूध देने वाली बछिया लेंगी जन्म
- मजदूरों के लिए बड़े शहरों में बनेगा ‘लेबर अड्डा’.. बच्चे के जन्म पर मिलेंगे 20 हजार.. CM का ऐलान
- पराली जलाने के मामले में 157 फीसदी की बढ़ोतरी, जानें किस जिले में आए कितने केस
आधार और बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी: अगर किसान का आधार नंबर बैंक रिकॉर्ड या रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से मेल नहीं खाता, तो भुगतान रुक सकता है.
गलत बैंक जानकारी: खाता नंबर, IFSC कोड गलत होने या बैंक खाता बंद/इनएक्टिव होने पर पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाते.
अपात्र लाभार्थी स्थिति: जो किसान योजना की पात्रता पूरी नहीं करते, जैसे आयकर भरने वाले या 10,000 रुपये से ज्यादा मासिक पेंशन पाने वाले, उनकी किस्त रोक दी जाती है.
लाभार्थी सूची में नाम न होना: अगर किसी किसान का नाम लाभार्थी डेटाबेस में नहीं है, तो आमतौर पर यह अधूरी वेरिफिकेशन या आवेदन में हुई गलती की वजह से होता है. ऐसी स्थिति में पीएम किसान की किस्त उनके खाते में जमा नहीं हो पाती.
PM-Kisan: लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे चेक करें
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in/ पर जाएं
- होमपेज पर जाकर ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें
- अब ड्रॉपडाउन से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी चुनें
- इसके बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई दे जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं.