क्या है मावां-धीयां सत्कार योजना? कौन उठा सकता है लाभ, जानें पात्रता, आवेदन और पूरी डिटेल

Maawan Dhiyaan Satkar Scheme: पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3,000 रुपये और एससी वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी.

नोएडा | Updated On: 22 Jun, 2026 | 07:20 PM

Punjab Maawan Dhiyaan Satkar Yojana: पंजाब की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाने का ऐलान किया है. मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये मिलेंगे. घोषणा के अनुसार, जुलाई की शुरुआत में पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता की राशि सीधे भेजी जाएगी. सरकार का कहना है कि, इससे महिलाओं को रोजमर्रा के खर्चों में मदद मिलेगी और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी.

महिलाओं को कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?

पंजाब सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, योजना के तहत सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह राशि तीन महीने की मदद के रूप में एक साथ लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी.

योजना की खास बात यह है कि इसका लाभ परिवार नहीं, बल्कि हर पात्र महिला को अलग-अलग मिलेगा. यानी अगर एक ही परिवार में एक से ज्यादा महिलाएं योजना की शर्तों को पूरा करती हैं, तो सभी को अलग-अलग सहायता राशि दी जाएगी.

क्या है मावां-धीयां सत्कार योजना?

यह सहायता ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत दी जा रही है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है. खासकर गरीब, जरूरतमंद और कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है. सरकार का मानना है कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से परिवार और समाज दोनों को फायदा मिलता है. यही वजह है कि इस योजना को महिला सशक्तिकरण से जोड़कर देखा जा रहा है.

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना का लाभ केवल पंजाब की स्थायी महिलाओं को मिलेगा. आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही, उसका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है, ताकि सहायता राशि सीधे खाते में भेजी जा सके. योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए,

कैसे करें आवेदन?

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान रखा गया है. पात्र महिलाएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सेवा केंद्र जाकर पंजीकरण करा सकती हैं. इन्हीं केंद्रों के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जिसके बाद पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा.

Published: 22 Jun, 2026 | 08:22 PM

Topics: