महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए पंजाब सरकार ने माता-पुत्री सम्मान योजना की शुरुआत का ऐलान कर दिया है. योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खाते में अधिकतम 4500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. राज्य सरकार के बयान में कहा गया है कि योजना की 3 किस्तों का पैसा एक साथ 8 दिन बाद बैंक खातों में भेजा जाएगा. इसके अलावा किसानों को रोजाना दिन के समय बिजली देने के वादे को पूरा किया गया है.
माता पुत्री सम्मान योजना की राशि 1 जुलाई को मिलेगी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब जिले के छन्नार्थल कलां गांव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. यहां पर जनसभा में उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के सम्मान में माता-पुत्री सम्मान योजना शुरू की गई है. योजना के तहत 1 जुलाई से आर्थिक सहायता देने की शुरूआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर नहीं बनाएगी, लेकिन जरूर उन्हें सम्मान, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास देगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं समाज की नींव हैं और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता से समाज में खुशहाली आएगी.
3 किस्त का एक साथ 4500 रुपये मिलेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पुत्री सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खाते में पहली बार में 3 महीने की किस्त का भुगतान एक साथ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है और इसके तहत 1 जुलाई को उनके खाते में 3 महीने का पैसा यानी 3 हजार रुपये भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाने हैं. इसके तहत 1 जुलाई को इन महिलाओं के खाते में 4500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਨਾਰਥਲ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਸੁਨਹਿਰੀ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਆਧੁਨਿਕ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ‘ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ’ ਦੌਰਾਨ ਮਿਲੇ ਬੇਸ਼ੁਮਾਰ ਪਿਆਰ ਲਈ ਸੰਗਤ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ..
ਮਾਵਾਂ-ਭੈਣਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਵਿੱਚ 1 ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ‘ਮਾਵਾਂ-ਧੀਆਂ ਸਨਮਾਨ ਯੋਜਨਾ’ ਤਹਿਤ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਮਿਲਣੀ ਸ਼ੁਰੂ… pic.twitter.com/YwaFYMQXBC— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 21, 2026
माता-पुत्री सम्मान योजना का बजट 9300 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पुत्री सम्मान योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली रकम बिना किसी मध्यस्थता के सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इससे लगभग 97 फीसदी महिलाएं लाभान्वित होंगी और सरकार ने इसके लिए 9300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है. माता-पुत्री सम्मान योजना का पाने के लिए आवेदन ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्रों या संबंधित जिला कार्यालयों में किए जा रहे हैं.
किसानों को दिन में बिजली देने का वादा पूरा
मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए छन्नार्थल पंचायत को 51 लाख रुपये का अनुदान भी जारी किया. उन्होंने कहा कि किसानों की मुश्किलों को समझते हुए खेती के लिए दिन के समय बिजली की सप्लाई पक्की की गई है. उन्होंने कहा कि नेताओं ने सिर्फ पंजाब को लूटा, लेकिन आपकी सरकार रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का उत्साह बताता है कि 2027 में भी विकास की ही जीत होगी.