लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये

Ladli Behna 37th installment released: मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की राशि जारी करते हुए कहा कि वह महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए राशि जारी कर रहे हैं. यह राशि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आत्मविश्वास भी देगी.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 14 Jun, 2026 | 04:57 PM

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही नकद राशि भुगतान के लिए लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले में कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों के खाते में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. इससे पहले 36वीं किस्त मई में और 35वीं किस्त अप्रैल महीने में जारी की गई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह महिलाओं की आर्थिक संबल देने के लिए राशि जारी कर रहे हैं.

1835 करोड़ रुपये लाडली बहनों के खाते में भेजे

मध्य प्रदेश के सागर जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की लाभार्थियों को राशि जारी कर दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से आज 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास और आत्मनिर्भरता की ओर उन्हें बढ़ाने के लिए उनकी सरकार काम कर रही है. इसीलिए लाडली बहना योजना के तहत हर महिला के खाते में 1500 रुपये भेजे जाते हैं.

3 साल से महिलाओं के खाते में आ रही लाडली योजना की किस्त

मुख्यमंत्री ने राशि जारी करते हुए कहा कि वह महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए राशि जारी कर रहे हैं. यह राशि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आत्मविश्वास भी देगी. उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों की राशि डालते डालते लगभग तीन साल हुए हैं. बता दें कि इससे पहले 36वीं किस्त का पैसा 13 मई को जारी किया गया था और 35वीं किस्त का पैसा 12 अप्रैल 2026 को खाते में जारी किया गया था.

लाडली बहनें इन आसान स्टेप्स से चेक करें 1500 रुपये का स्टेटस

  • लाडली बहना योजना का पैसा आया या नहीं, यह जानने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल पर योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी नंबर दर्ज करें, इसके ओटीपी डालकर नंबर वेरिफाई करें.
  • इसके बाद सही जानकारी डालते ही आपके सामने पूरी पेमेंट हिस्ट्री खुल जाएगी, जहां आप 1500 रुपये की नई किस्त देख सकती हैं.

लाडली बहना की किस्त नहीं आई तो क्या करें?

  1. अगर लाडली बहना योजना की आपकी किस्त रुक गई है, तो नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय जाकर तुरंत eKYC पूरा करवाएं.
  2. लाभार्थी का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से जुड़ा (सीडेड) होना अनिवार्य है, वरना पैसा अटक सकता है.
  3. अपने बैंक जाकर पक्का करें कि आपके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की सुविधा चालू है.
  4. अगर आपका आवेदन रिजेक्ट हो गया है, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर उसका सही कारण चेक करें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Jun, 2026 | 04:54 PM

लेटेस्ट न्यूज़