कई साल तक समृद्धि लाएगा ये पौधा, अच्छी ग्रोथ के लिए जान लें खाद-बीज देने का सही टाइम
मनीप्लांट सिर्फ घर की सुख समृद्धि ही नहीं बढ़ाता बल्कि यह घर को पॉजिटिव एनर्जी से भी भरता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका मनीप्लांट सालों-साल हरा-भरा और अच्छी ग्रोथ वाला बना रहे, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे घर पर आसानी से पानी में मनी प्लांट लगाने और उसकी सही देखभाल का तरीका.

मनी प्लांट की जो टहनी आप बोतल में लगाने वाले हैं, वो सेमी-हार्ड होनी चाहिए. बहुत मुलायम या बहुत सख्त टहनी न लें. इसे किसी अच्छी कैंची या प्लांट कटर की मदद से जॉइंट से 1 इंच नीचे काट लें.

टहनी थोड़ी लंबी रखें ताकि पानी में टहनी का हिस्सा अच्छे से डूबा रहे और ऊपर भी ठीक से पत्तियां दिखें. बहुत छोटी टहनी लगाने से ग्रोथ धीमी होती है.

मनी प्लांट के टहनी का जो हिस्सा पानी में रहेगा, उसमें मौजूद सभी पत्तियां हटा दें. ताकि पत्तियां पानी में गलकर बदबू पैदा न करें और पौधे को नुकसान न पहुंचाए.

ओस और ठंडी हवा से मनी प्लांट बेचैन, सही देखभाल से फिर खिल उठेंगे पत्ते, pc-pexels

जब आप बोतल में मनीप्लांट लगाएं तो शुरुआत में हर 5 दिन के अंदर पानी बदले और जब हल्की रूट्स निकलने लगें तो 10-15 दिन के अंदर पानी फिर से बदल दें.

हालांकि मनीप्लांट को पानी में किसी खाद की जरूरत नहीं होती, फिर भी तेजी से ग्रोथ के लिए आप DAP खाद के 4-5 दाने पानी में डाल सकते हैं. ध्यान रहें की इसकी अधिक मात्र पौधे को जला सकती है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp