Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट! 15 सितंबर को फिर सस्ता हुआ गोल्ड, शहरवार देखें रेट

Gold Price Today: 15 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ और दिल्ली में 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,390 रुपये रहा. वहीं चांदी 100 रुपये गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 15 Sep, 2026 | 10:29 AM

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 15 सितंबर को गिरावट देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेत मिलने के बाद दोनों कीमती धातुओं के भाव पर दबाव बना. पश्चिमी एशिया में जारी उथल-पुथल के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है. इसके अलावा महंगाई बढ़ने की आशंका से अमेरिका और जापान के केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों को लेकर बाजार में नई उम्मीदें बनी हैं. ऐसे माहौल में सोने जैसे निवेश पर दबाव पड़ा, क्योंकि इससे ब्याज की आमदनी नहीं होती.

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना

एक दिन तक भाव में खास बदलाव नहीं होने के बाद सोना लगातार दूसरे दिन नीचे आया है. पिछले दो दिनों को मिलाकर 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 500 रुपये कम हुआ है. वहीं 22 कैरेट सोना 10 ग्राम में 460 रुपये सस्ता हुआ है. सिर्फ आज की बात करें तो 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने में 10-10 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि गिरावट मामूली है, लेकिन लगातार दूसरे दिन कीमत नीचे आने से बाजार में हलचल जरूर बढ़ी है.

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.54 लाख रुपये के पार

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,54,230 रुपये है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,390 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,710 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,080 रुपये. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,54,080 रुपये और 22 कैरेट 1,41,240 रुपये है. यहां 18 कैरेट सोने का भाव 1,18,940 रुपये है.

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) 22 कैरेट (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली 1,54,230 1,41,390
मुंबई 1,54,080 1,41,240
कोलकाता 1,54,080 1,41,240
चेन्नई 1,54,080 1,41,240
बेंगलुरु 1,54,080 1,41,240
हैदराबाद 1,54,080 1,41,240
लखनऊ 1,54,230 1,41,390
पटना 1,54,130 1,41,290
जयपुर 1,54,230 1,41,390
अहमदाबाद 1,54,130 1,41,290

तीन दिन बाद चांदी के भाव में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी आज नरमी आई है. इससे पहले करीब तीन दिनों तक चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी. अब 15 सितंबर को इसमें 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई. दिल्ली में एक किलो चांदी 2,44,900 रुपये पर आ गई है. मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव बना हुआ है. वहीं चेन्नई में चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है. यानी चार बड़े शहरों में फिलहाल चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है.

कीमतों पर आगे भी बनी रहेगी नजर

सोने-चांदी के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, कच्चे तेल की कीमत, महंगाई और दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर से जुड़े फैसलों का असर पड़ता है. ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. खासकर वैश्विक बाजार से मिलने वाले संकेत आगे की दिशा तय करने में अहम रहेंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़