सावधान! बाजार में बिक रहा 3 तरह का पनीर… असली, एनालॉग और मिलावटी, पहचान नहीं की तो नुकसान तय

Analogue vs Pure Paneer: बाजार में मिलने वाला पनीर हमेशा शुद्ध नहीं होता. असली, एनालॉग और मिलावटी पनीर के बीच फर्क समझना जरूरी है. Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) का कहना है कि, गलत पनीर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में इस खबर में आगे जानिए पनीर की सही पहचान, इसके प्रकार और सुरक्षित रहने के आसान टिप्स, ताकि आप और आपका परिवार हमेशा स्वस्थ रहें.

नई दिल्ली | Published: 24 Mar, 2026 | 01:07 PM

Food Adulteration: आजकल बाजार में मिलने वाले पनीर को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है, क्या यह शुद्ध दूध से बना है या इसमें मिलावट है? बढ़ती मांग और मुनाफे के चक्कर में कई जगह पनीर के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं, जिनमें असली, एनालॉग और मिलावटी पनीर शामिल हैं. ऐसे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि आप अपनी सेहत से कोई समझौता न करें.

ऐसे में जरूरी है कि पनीर की शुद्धता की जांच करना सीखें. इसी को लेकर Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है.

क्या होता है असली पनीर?

असली पनीर पूरी तरह दूध से बनाया जाता है. इसमें कोई बाहरी या केमिकल सामग्री नहीं मिलाई जाती. यही कारण है कि यह प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है. अगर पनीर मुलायम, ताजा और हल्की दूध जैसी खुशबू वाला है, तो यह आमतौर पर शुद्ध माना जाता है.

एनालॉग पनीर क्या होता है?

एनालॉग पनीर दरअसल ऐसा पनीर होता है जो पूरी तरह दूध से नहीं बनता, बल्कि इसमें दूध के कुछ या सभी हिस्सों की जगह सस्ते विकल्प मिला दिए जाते हैं. जैसे इसमें वनस्पति तेल, स्टार्च या दूसरे केमिकल पदार्थ मिलाए जाते हैं ताकि इसकी लागत कम पड़े. देखने में यह बिल्कुल असली पनीर जैसा ही लगता है सफेद, सॉफ्ट और एक जैसा शेप इसलिए आम आदमी के लिए पहचान पाना मुश्किल हो जाता है.

लेकिन असली पनीर के मुकाबले इसमें पोषण (प्रोटीन, कैल्शियम आदि) कम होता है, जिससे सेहत को उतना फायदा नहीं मिलता. कई बार होटल, ढाबों या सस्ते खाने की जगहों पर खर्च बचाने के लिए इसी एनालॉग पनीर का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि कम कीमत में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके.

असली, एनालॉग और मिलावटी पनीर की पहचान

मिलावटी पनीर: सबसे बड़ा खतरा

मिलावटी या खराब क्वालिटी वाला पनीर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसमें ऐसे तत्व मिलाए जा सकते हैं जो शरीर पर बुरा असर डालते हैं.

कैसे पहचानें सही पनीर?

असली और नकली पनीर में फर्क करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप सही चुनाव कर सकते हैं-

सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

पनीर आपकी डाइट का एक अहम हिस्सा हो सकता है, लेकिन सही और सुरक्षित पनीर चुनना बेहद जरूरी है. असली, एनालॉग और मिलावटी पनीर के बीच फर्क समझकर आप न सिर्फ बेहतर स्वाद पा सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत को भी सुरक्षित रख सकते हैं.

Topics: