कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी चावल? घर बैठे मिनटों में करें पहचान, जानें आसान तरीका

Milawati Chawal Ki Pehchan: चावल लगभग हर घर की थाली का हिस्सा है, लेकिन कई बार इसमें मिलावट होने का खतरा भी रहता है. ऐसे में बिना किसी लैब टेस्ट के, घर पर ही एक आसान तरीके से चावल की क्वालिटी की जांच की जा सकती है. दानों के रंग, बनावट और गंध पर ध्यान देकर आप यह समझ सकते हैं कि चावल में मिलावट है या नहीं.

नोएडा | Published: 7 Jun, 2026 | 01:01 PM

Adulterated Rice Test: चावल लगभग हर भारतीय घर की थाली का अहम हिस्सा है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि जो चावल हम खा रहे हैं, वह शुद्ध है या नहीं. आजकल खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में चावल खरीदते समय सावधानी बरतना भी जरूरी हो गया है. अच्छी बात यह है कि चावल की शुद्धता जांचने के लिए किसी लैब या महंगी मशीनों की जरूरत नहीं पड़ती. FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने एक आसान घरेलू तरीका बताया है जिसकी मदद से आप घर बैठे ही पता लगा सकते हैं कि चावल असली है या उसमें किसी तरह की मिलावट है.

क्यों जरूरी है चावल की जांच?

मिलावटी खाद्य पदार्थ न सिर्फ खाने का स्वाद खराब करते हैं, बल्कि हमारी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकते हैं. इसलिए किसी भी खाद्य सामग्री को खरीदते समय उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. खासकर चावल जैसी चीज, जिसका सेवन लगभग रोज किया जाता है.

घर पर ऐसे करें चावल की जांच

चावल की जांच के लिए सबसे पहले थोड़ी मात्रा में चावल का सैंपल लें. इसके बाद चावलों को ध्यान से देखें और उनके दानों का निरीक्षण करें. अगर चावल के दानों में कोई काला या धुंधला सिरा दिखाई नहीं देता और दाने साफ व सामान्य रंग के हैं, तो यह शुद्ध चावल होने का संकेत माना जाता है.

मिलावटी चावल की कैसे करें पहचान?

FSSAI के अनुसार मिलावटी चावल में कुछ अलग तरह के संकेत दिखाई दे सकते हैं. ऐसे चावल के दानों पर काले या कालेपन लिए हुए धब्बे नजर आ सकते हैं. इसके अलावा उनका रंग सामान्य चावल की तुलना में फीका और बेजान दिख सकता है. मिलावटी चावल से कई बार मछली जैसी तेज और अजीब गंध भी आ सकती है. अगर चावल में ऐसी गंध महसूस हो या दानों का रंग असामान्य लगे, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच लेना चाहिए.

खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है. एक छोटी सी जांच आपको बेहतर और सुरक्षित भोजन चुनने में मदद कर सकती है. इसलिए अगली बार चावल खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले कुछ मिनट निकालकर उसकी जांच जरूर करें, ताकि आपके परिवार की थाली में सिर्फ शुद्ध और सुरक्षित भोजन पहुंचे.

Topics: