यूपी कैबिनेट विस्तार : योगी सरकार के 6 विधायक आज बनेंगे मंत्री, पीएम के चहेते नेता का नाम चर्चा में, देखें लिस्ट   

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. लखनऊ में आज शाम योगी की कैबिनेट का विस्तार होगा. जानकारी के अनुसार 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. कैबिनेट विस्तार में रिक्त पदों पर ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.

नोएडा | Updated On: 10 May, 2026 | 01:09 PM

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का कैबिनेट विस्तार आज शाम लखनऊ में होगा, जिसमें 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. कैबिनेट विस्तार में रिक्त पदों पर ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक इस विस्तार में 2 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं. बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल शाम को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से जन भवन में शिष्टाचार मुलाकात की थी. साथ ही उन्होंने राज्यपाल को लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा भी भेंट की.

आज शाम योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. लखनऊ में आज शाम योगी की कैबिनेट का विस्तार होगा. जानकारी के अनुसार 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. कैबिनेट विस्तार में रिक्त पदों पर ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.

ओबीसी, दलित और ब्राह्मण कोटे से मंत्री बनेंगे

सूत्रों के मुताबिक इस विस्तार में 2 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसमें पिछड़े (OBC), दलित (SC) और ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति साफ दिख रही है. हालांकि, सरकार और संगठन की ओर से अभी किसी के नाम की कोई अधिकृत तौर पर जानकारी नहीं दी गई है.

कैबिनेट में भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय के शामिल होंगे

जिन विधायकों के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं. उनमें पहला नाम भूपेंद्र चौधरी का है. 55 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पश्चिमी यूपी के कद्दावर जाट नेता हैं. मुरादाबाद से आने वाले चौधरी पंचायती राज कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

कैबिनेट में जाने वाले नामों में ऊंचाहार (रायबरेली) से विधायक मनोज पांडे का नाम भी है. वे लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं, 2012, 2017 और 2022 में सपा के टिकट पर जीत हासिल की. ब्राह्मण समाज से आने वाले पांडे अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं और सपा के मुख्य सचेतक की भूमिका निभा चुके हैं. 2024 में उन्होंने सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया.

संभावित राज्य मंत्रियों के नामों में ये नेता शामिल

  1. कृष्णा पासवान: फतेहपुर की खागा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान का नाम है. वह एक दलित महिला चेहरा हैं, जिन्होंने अब तक चार बार जीत दर्ज की है.
  2. हंसराज विश्वकर्मा: हंसराज विश्वकर्मा ने वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आते हैं और वर्तमान में वाराणसी बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं. इन्हें पीएम मोदी का चहेता नेता भी कहा जाता है.
  3. कैलाश राजपूत: कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक 67 वर्षीय नेता लोधी समाज से आते हैं. वे अखिलेश यादव के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं.
  4. सुरेंद्र दिलेर: मंत्रिमंडल में शामिल सबसे युवा चेहरा 31 वर्षीय विधायक हैं, जो अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से आते हैं. वे 2024 के उपचुनाव में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे.
Published: 10 May, 2026 | 01:08 PM

Topics: