‘वारिस पंजाब दे’ का प्रदर्शन हिंसक हुआ, पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे
Waris Punjab De Protest Chandigarh : वारिस पंजाब दे संगठन ने आज चंडीगढ़ में अपने नेता अमृतपाल सिंह समेत अन्य की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है. इन नेताओं को 2023 में अजनाला थाने पर हिंसक हमले में गिरफ्तार किया गया है और एनएसए जैसी धाराओं में बंद किया गया है.
वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख नेता अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च के दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है. इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. प्रशासन ने चंडीगढ़ के बुडैल जेल के चौक समेत अन्य हिस्सों मे बैरिकेडिंग लगाकर भारी फोर्स तैनात किया है.
वारिस पंजाब दे के प्रदर्शन में पुलिस से धक्कामुक्की
‘वारिस पंजाब दे’ के नेता और कार्यकर्ता अपने सांसद अमृतपाल सिंह और दूसरे सिखों की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं. इस दौरान आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है.
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान वारिस पंजाब दे के कार्यकर्ता अपने सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान वॉटर कैनन गाड़ी पर चढ़ गए. इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई है. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बेरीकेडिंग, होर्डिंग तोड़ दिए और गिरा दिए. पुलिस ने ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया है. कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की सूचना है.
#WATCH | Chandigarh: Police use water cannons to disperse leaders and workers of Akali Dal Waris Punjab De, holding a protest demanding the release of its MP Amritpal Singh and other Sikh leaders. pic.twitter.com/Vhg9mZg1wt
— ANI (@ANI) July 29, 2026
3 साल पहले अजनाला थाने में हिंसक हमले का आरोप
‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के नेता और सदस्य साल 2023 में पंजाब के अजनाला थाने पर हुए हिंसक हमले और आपराधिक मामलों में सदस्य वांछित थे और उस वक्त कई को गिरफ्तार किया गया. संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को शांति व्यवस्था बिगाड़ने और अलगाववादी गतिविधियों का आरोप हैं और एनएसए लगाया गया है.
आज चंडीगढ़ में चल रहे प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की ने कहा कि वे ‘वारिस पंजाब दे’ के नेता और कार्यकर्ता अपने सांसद अमृतपाल सिंह और दूसरे सिखों की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.