अब लाइव

अमित शाह मुंबई में हिंदी दिवस समारोह को करेंगे संबोधित, मुख्यमंत्री सहित कई सांसद रहेंगे उपस्थित

Latest Agriculture News in Hindi : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार, 14 सितंबर को मुंबई में हिंदी दिवस 2026 और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ कई सांसद भी शामिल होंगे. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग, विद्वान, साहित्यकार, शिक्षाविद् और केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. यह आयोजन महाराष्ट्र की समृद्ध भाषाई, सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा के साथ हिंदी के संबंधों को भी सामने रखेगा.

Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार 14 सितंबर को देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इनमें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से भी शामिल हैं. दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

नोएडा | Published: 14 Sep, 2026 | 07:02 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    14 Sep 2026 07:36 AM (IST)

    बंगाल में दिख रहा बदलाव, गांव-गांव में हो रहा गणेश उत्सव: दिलीप घोष

    पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में हर तरफ बदलाव दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में गणेश उत्सव से पूजा का सीजन शुरू हो रहा है. दिलीप घोष ने कहा कि इस बार गांव-गांव में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बंगाल अब नया बंगाल बनने की ओर बढ़ रहा है और राज्य में समृद्धि आएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    14 Sep 2026 07:21 AM (IST)

    पीडीएस दुकानों पर प्याज की सप्लाई बढ़ाने की मांग, 35 रुपये किलो में मिल रहा है प्याज

    तमिलनाडु के मदुरै जिले में लोगों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की सप्लाई बढ़ाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि 3 सितंबर को दुकानों पर आया प्याज सिर्फ एक दिन में ही बिक गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    14 Sep 2026 07:05 AM (IST)

    IMD ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया, होगी बारिश

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, सोमवार 14 सितंबर को देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इनमें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से भी शामिल हैं. IMD ने कहा है कि दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today