अब लाइव

पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, बोले- देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं

Happy Independence Day 2026 : देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15 अगस्त 2026 को लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ और विकसित भारत@2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को समर्पित होगा. पहली बार लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ की विशेष प्रस्तुति होगी. राष्ट्रीय समारोह में श्रमिक, शिल्पकारों और महिला उद्यमियों की गूंज रहेगी. वहीं, पीएम मोदी अपने संबोधन में देश की अर्थव्यवस्था, युवा सोच, तकनीक आधारित कृषि विकास के साथ ही महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: यूपी में राजधानी लखनऊ सहित कई जनपदों में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने आज और अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण कई नदियां उफान पर हैं. बदायूं और फरुखाबाद में गंगा नदी, लखीमपुर खीरी में शारदा और बाराबंकी व अयोध्या में घाघरा नदी खतरे के निशान के पास बह रही है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 15 Aug, 2026 | 08:05 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Aug 2026 08:03 AM (IST)

    पीएम मोदी बोले- देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी देश तभी महान बनता है, जब वह अपने सपनों, संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है. बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं. उन्होंने कहा कि देश अब छोटे सपनों से आगे बढ़ने वाला नहीं है और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बाढ़ से कई परिवार प्रभावित हुए हैं और सरकार उनके दुख-दर्द को समझती है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार और पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Aug 2026 07:39 AM (IST)

    एम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, हुआ ‘वंदे मातरम’ का गायन

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इसके बाद लाल किले से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Aug 2026 07:38 AM (IST)

    लाल किले पर आयोजित समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया गया

    लाल किले पर आयोजित समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Aug 2026 07:36 AM (IST)

    इंडोनेशिया के तट के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

    इंडोनेशिया के तट के पास शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप के बाद सुनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा कई झटके भी महसूस किए गए. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर था और इसकी गहराई करीब 35 किलोमीटर थी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Aug 2026 07:32 AM (IST)

    पीएम मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Aug 2026 07:21 AM (IST)

    राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Aug 2026 07:05 AM (IST)

    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है

    देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. दिल्ली-NCR में भी स्वतंत्रता दिवस के दिन बारिश की संभावना है. लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह के दौरान मौसम सुहावना रहने के बजाय बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, 15 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मौसम पर नजर बनी रहेगी.

Agriculture News in Hindi Live Updates: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना (Happy Independence Day) रहा है. आजादी के मौके पर देश भर में हर्षोल्लास है और एक दूसरे को बधाई दी जा रही है. लाल किला से पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया (PM Modi Independence Day Speech) और देश की प्रगति पर आमजन के प्रयासों की सराहना की है. केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 15 Aug, 2026 | 07:08 AM