धान किसानों का मंडी में गुड़ खिलाकर स्वागत, महिला किसानों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों के साथ ही रायबरेली में भी धान खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है. अमेठी में धान खरीद प्रक्रिया अनोखे अंदाज में शुरू हो गई है. जिला अधिकारी संजय चौहान ने इस अवसर पर किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला पहना कर और तिलक लगा कर उनका मुंह मीठा कराया.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 5 Nov, 2025 | 03:52 PM

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों की मंडियों में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू हुई है. मंडियों में धान बिक्री के लिए किसानों में उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, अमेठी की मंडियों में अधिकारी किसानों का स्वागत कर रहे हैं और किसानों को गुड़ खिलाकर मुंह मीठा कर रहे और माला पहना रहे हैं. अमेठी की मंडी में महिला किसानों की उपज तुरंत खरीदने के निर्देश दिए गए हैं, उन्हें लाइन में नहीं लगना होगा. इसी तरह सेना से जुड़े लोगों की उपज प्राथमिकता पर खरीदने को कहा गया है.

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों के साथ ही रायबरेली में भी धान खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है. अमेठी में धान खरीद प्रक्रिया अनोखे अंदाज में शुरू हो गई है. जिला अधिकारी संजय चौहान ने इस अवसर पर किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला पहना कर और तिलक लगा कर उनका मुंह मीठा कराया. इस बार किसानों को धान की खरीद में 69 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा.

किसानों के लिए गुड़-पानी की व्यवस्था

जिले में इस वर्ष 14 लाख कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है. धान खरीद के लिए जिले में कुल 99 क्रय केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है. इन खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं. सुविधाओं के तहत खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों को गुड़ और पानी की व्यवस्था भी की गई है.

धान बेचने पर किसानों को 48 घंटे में मिलेगा पैसा

कॉमन धान की कीमत 2369 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड ए धान की कीमत 2389 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित की गई है. सबसे बड़ी बात यह है कि धान बेचने के 24 से 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान कर दिया जाएगा.

सेना के जवानों और महिलाओं को लाइन लगने की जरूरत नहीं

एक और विशेष पहल यह है कि सेना के जवानों और महिला किसानों को कोई नंबर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. जब भी वे क्रय केंद्र पर आते हैं, उनकी तौल तुरंत कर दी जाती है. इस दौरान जिला अधिकारी संजय चौहान ने बताया कि अच्छी बारिश के कारण धान की पैदावार भी बेहतर हुई है और इस बार विशेष रूप से सेना के जवानों और महिला किसानों को प्राथमिकता दी गई है.

पंजीकरण कराने के बाद एमएसपी पर होगी उपज खरीद

धान की खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी. इसके लिए किसानों को fcs.up.gov.in वेबसाइट या ‘UP Kisan Mitra’ मोबाइल ऐप पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है. विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि वे खरीद केंद्रों पर आने से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें. कृषि विभाग ने कहा है कि खरीदी के दौरान किसानों की किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 जारी किया गया है. साथ ही जिलों में निगरानी समितियां बनाई गई हैं जो खरीद की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Nov, 2025 | 03:48 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Heat Wave Safety Tips How To Stay Hydrated In Summers Heatstroke Se Kaise Bache Up Agriculture Department Advisory

लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Rising Feed Costs May Hike Eggs Chicken And Aquaculture Products To More Expensive Poultry Fisheries Sector Already Under Pressure Due To Heatwave

फीड कॉस्ट बढ़ने से अंडे, चिकन और एक्वाकल्चर प्रोडक्ट महंगे होंगे? हीटवेव से पहले ही दबाव में सेक्टर

Mango Farming Heatwave Management Tips To Protect Fruits From Extreme Summer Temperature

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर! 48 डिग्री तापमान से झुलस रहे आम, किसान अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Central Government Release Data For Fertilizer Stocks And Prices Said Availability Surpasses 200 Lakh Metric Tonnes

खाद स्टॉक और कीमतों पर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट, 200 लाख मीट्रिक टन के पार हुई उपलब्धता

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन