Integrated Farming: एक ही तालाब में करें बत्तख और मछली पालन, कम खर्च में सालभर होगी तगड़ी कमाई

बत्तख और मछली को एक ही तालाब में पालकर किसान कम खर्च में दोहरी कमाई कर सकते हैं. बत्तख तालाब साफ रखती हैं और मछलियों को प्राकृतिक आहार भी मिलता है. सही योजना से एक एकड़ तालाब से लाखों रुपये सालाना कमाए जा सकते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 20 Feb, 2026 | 08:30 PM

Duck Fish Farming: अगर आपसे कहा जाए कि एक ही खर्च में बत्तख पालन के साथ मछली पालन भी हो सकता है, तो शायद यकीन करना मुश्किल लगे. लेकिन यह तरीका पूरी तरह संभव है और किसान इसे अपनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. इस तकनीक में बत्तख और मछली दोनों को एक ही तालाब में पाला जाता है. खास बात यह है कि इसमें ज्यादा मशीन, बड़ी तकनीक या भारी खर्च की जरूरत नहीं होती. यह तरीका छोटे और मध्यम किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है.

कैसे काम करता है यह तरीका?

जब बत्तखों को मछलियों  से भरे तालाब में छोड़ा जाता है, तो वे पानी में तैरती रहती हैं और तालाब की गंदगी खा लेती हैं. इससे तालाब की सफाई अपने आप होती रहती है. बत्तखों के तैरने से पानी में हलचल होती है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर बना रहता है. इसका सीधा फायदा मछलियों को मिलता है और उनका विकास तेजी से होता है. इतना ही नहीं, बत्तखों का मल मछलियों के लिए प्राकृतिक भोजन  का काम करता है. इससे मछलियों को अलग से ज्यादा दाना देने की जरूरत कम पड़ती है. यानी फीड और साफ-सफाई पर होने वाला खर्च काफी घट जाता है.

पालन करते समय किन बातों का रखें ध्यान

अगर आप बत्तख और मछली पालन  का यह मॉडल अपनाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें. तालाब में बहुत छोटे स्पॉन डालने की बजाय फिंगरलिंग डालें, क्योंकि छोटे बच्चे बत्तख खा सकती हैं. एक एकड़ तालाब में लगभग 4 से 5 हजार फिंगरलिंग डालना सही रहता है. बत्तखों के लिए घास, बरसीम, जई, सब्जियों के छिलके, धान की भूसी और मिनरल मिक्सचर अच्छा आहार है. जरूरत पड़े तो बाजार का तैयार दाना भी दे सकते हैं. साफ पानी, संतुलित आहार  और नियमित देखभाल से मछली और बत्तख दोनों की बढ़त तेज होती है.

सालभर होगी अच्छी आमदनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तकनीक में मछलियां 6 से 9 महीने में करीब डेढ़ किलो तक की हो जाती हैं. एक एकड़ तालाब से 20 से 25 क्विंटल मछली उत्पादन संभव है, जिससे 5 से 6 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है. वहीं बत्तख पालन से भी सालाना 3 से 4 लाख रुपये की आमदनी हो सकती है. यानी दोनों को मिलाकर किसान साल में 10 से 12 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. कम खर्च, कम मेहनत और ज्यादा फायदा-यही इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत है. अगर सही तरीके से योजना बनाकर काम किया जाए, तो यह मॉडल किसानों की आय बढ़ाने में बड़ा सहारा बन सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Feb, 2026 | 08:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा