बरसात में खतरनाक बीमारी का कहर, नहीं कराया टीकाकरण तो खत्म हो जाएगा सब

मानसून में जहां हरियाली चारों तरफ छा जाती है और खेतों को संजीवनी मिलती है, वहीं पशुओं को कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 28 Jul, 2025 | 06:37 PM

बारिश का मौसम जहां किसानों के लिए राहत लेकर आता है, वहीं पशुपालकों के लिए चिंता का कारण भी बन जाता है. इस मौसम में जहां हरियाली चारों तरफ छा जाती है और खेतों को संजीवनी मिलती है, वहीं पशुओं को कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. खासकर गलाघोंटू, खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियां इस मौसम में तेजी से फैलती हैं. अगर सही समय पर सावधानी नहीं बरती गई, तो पशुओं की जान भी जा सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मौसम में पशुओं का ध्यान कैसे रखा जाता है.

दूध उत्पादन में गिरावट और बीमारी का खतरा

एक्सपर्ट के अनुसार मानसून के दिनों में पशुओं का दूध उत्पादन घट जाता है. वजह होती है बदलता मौसम, नमी, गंदगी और संक्रमण का बढ़ना. इन सबके कारण पशु कमजोर हो जाते हैं और तरह-तरह की संक्रामक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. इस मौसम में विशेष रूप से मुंहपका, खुरपका, गला घोंटू और पेट के कीड़े जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

टीकाकरण है सबसे जरूरी बचाव

ऐसे में पशुओं को इन बीमारियों से बचाने का सबसे कारगर तरीका हैसमय पर टीकाकरण. पशुपालकों को चाहिए कि वे बरसात शुरू होने से पहले ही अपने पशुओं को गला घोंटू, खुरपका और मुंहपका की वैक्सीन जरूर लगवा लें. इसके अलावा, पेट के कीड़ों की दवा भी दें ताकि पशु का पाचन सही रहे और उसका शरीर मजबूत बना रहे. समय पर दवा और टीका न दिलवाने पर कई बार पशु की जान पर भी बन आती है.

गला घोंटू है सबसे खतरनाक बीमारी

गला घोंटू एक जानलेवा बीमारी है, जो विशेष रूप से बरसात के मौसम में फैलती है. इसमें पशु के गले में सूजन आ जाती है और उसकी सांस नली दब जाती है. ऐसे में पशु को सांस लेने में कठिनाई होती है और वह अजीब सी आवाज करने लगता है. यह बीमारी इतनी तेज होती है कि 6 से 36 घंटे में ही पशु की मौत हो सकती है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बरसात से पहले ही इसका टीकाकरण करवा लिया जाए, ताकि पशु सुरक्षित रहें.

पशुपालकों के लिए सुझाव

  1. पशुओं को साफ और सूखे स्थान पर रखें
  2. समय-समय पर टीकाकरण कराएं
  3. गंदे पानी और कीचड़ से बचाव करें
  4. पशुओं को संतुलित आहार और हरा चारा दें
  5. पेट के कीड़े की दवा जरूर दें

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये

When Buying A Rose Plant Pay Attention These Important Things Only Then More And Fragrant Flowers Bloom Garden

गुलाब का पौधा खरीदते समय इन जरूरी बातों पर दें ध्यान, तभी बगीचे में खिलेंगे ज्यादा और खुशबूदार फूल

Center Sanctioned Rs 1922 Crore For Flood Affected Farmers And Villagers Of Various States Relief Package For Cyclone Montha Released

बाढ़ पीड़ित किसानों-ग्रामीणों के लिए 1922 करोड़ मंजूर, मोंथा तूफान प्रभावितों के लिए राहत पैकेज मिला