सर्द हवाओं में भी बगीचा चमकाएं, दिसंबर में लगाएं ये खूबसूरत फूल और जनवरी से अप्रैल तक खूब खिलेंगे

दिसंबर का महीना बगीचे में नए रंग भरने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. ठंड के मौसम में भी कुछ खास फूल तेजी से बढ़ते हैं और जनवरी से अप्रैल तक लगातार खिलते रहते हैं. अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में भी आपका बगीचा खूबसूरत दिखे, तो दिसंबर में इन पांच फूलों की रोपाई जरूर करें.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 11 Dec, 2025 | 08:21 PM

सर्दियों की ठंडी हवा भले ही पौधों की चमक फीकी कर दे, लेकिन दिसंबर का महीना आपके बगीचे को दोबारा रंगों से भरने का बेहतरीन मौका देता है. इस मौसम में कुछ ऐसे फूल हैं जो ठंड में भी तेजी से बढ़ते हैं और जनवरी से लेकर अप्रैल तक बगीचे को शानदार रंगों से भर देते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका बगीचा सर्दियों में भी प्यारा, रंगीन और ताजगी भरा दिखे, तो दिसंबर में इन पांच खास फूलों की रोपाई जरूर करें.

गेंदा-सर्दियों का सबसे आसान और भरोसेमंद फूल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर के आखिरी हफ्तों में गेंदा लगाने  का सबसे अच्छा समय होता है. इसे लगाने के बाद 3-4 महीने में यह पूरी तरह तैयार हो जाता है और फरवरी के महीने तक भरपूर फूल देने लगता है. अच्छी धूप, थोड़ी गर्माहट वाली मिट्टी और सही जल निकासी गेंदा को तेजी से बढ़ाती है. मुरझाए फूलों को हटाते  रहने से पौधा और ज्यादा फूल देता है. अफ्रीकन और फ्रेंच मैरीगोल्ड दोनों ही किस्में सर्दियों में शानदार खिलती हैं.

पेटूनिया-कम मेहनत में ज्यादा फूल

पेटूनिया ऐसा फूल है जो आपके बगीचे को तुरंत आकर्षक बना देता है. अगर इसे दिसंबर के अंत में लगाया जाए तो फरवरी से लेकर मार्च तक यह खूब खिलता है. इसे धूप, नियमित पानी और हल्की खाद पसंद है. पेटूनिया की खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी बढ़ता है और छोटे पौधों को लगाकर रोपाई करने  पर और तेजी से फूल देता है. मुरझाए फूलों को हटाते रहने से नई कलियों का विकास तेजी से होता है.

कैलेंडुला-ठंडे मौसम में चमकीला फूल

कैलेंडुला एक ऐसा फूल है जो सर्दियों के ठंडे तापमान में भी जल्दी बढ़ता है. दिसंबर में इसकी रोपाई करने पर लगभग 2-3 महीनों में फूल आना शुरू हो जाते हैं. इसकी चमकीली पीली और नारंगी पंखुड़ियां बगीचे में अलग ही चमक लाती हैं. इसे पूरी धूप, हल्की खाद और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत  होती है. बीजों को हल्का ढककर बोया जाए तो इसकी ग्रोथ और बेहतर होती है.

डहलिया-बगीचे की शान बढ़ाने वाला बड़ा फूल

डहलिया सर्दियों का सबसे सुंदर और बड़ा फूल माना जाता है. अगर इसे दिसंबर के अंत में लगाया जाए तो यह 90 से 120 दिनों में खिलना शुरू कर देता है. यह फूल फरवरी से शुरुआती गर्मी तक लगातार खिलता है. इसे पाले से बचाना जरूरी है और मिट्टी का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होना चाहिए. लंबे पौधे होने के कारण इसे सहारा (स्टेकिंग) देना अच्छा रहता है. सही देखभाल करने पर डहलिया बगीचे की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देता है.

स्वीट पी-खुशबू से भर देगा पूरा बगीचा

स्वीट पी एक बेलदार पौधा है, जिसे दिसंबर के अंत में लगाया जाए तो फरवरी-मार्च में सुंदर और खुशबूदार फूल  देने लगता है. इसे ट्रेलिस या किसी सहारे की जरूरत पड़ती है. यह ठंडे मौसम, धूप और हल्की नम मिट्टी में तेजी से बढ़ता है. पाले से बचाने पर इसकी खुशबूदार कलियां लंबे समय तक खिलती रहती हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Dec, 2025 | 08:21 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Bihar Loan In 15 Minutes Under Kcc Without Documents Digital Farming Scheme

अब किसान बनेंगे डिजिटल! Farmer ID से सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा KCC लोन, कागज की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Dairy Farming Tips Season Change Animal Disease Prevention Cattle Care Milk Production

मौसम बदलते ही बीमार पड़ रहे दुधारू पशु? एक्सपर्ट ने बताए बचाव के 6 जबरदस्त तरीके, नहीं होगा दूध का नुकसान!

Animal Feed Mistakes Dairy Farming Tips Clean Fodder Healthy Livestock Milk Production

पशुओं को ये 3 चीजें खिला रहे हैं तो हो जाएं सावधान! दूध कम और बीमारी ज्यादा, जानें सही आहार का राज

Pm Modi Makes Major Announcement Jewar Airport 29000 Crore Project Approved Farmers Also Benefit

जेवर एयरपोर्ट से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 29 हजार करोड़ प्रोजेक्ट को मंजूरी.. किसानों को भी मिलेगा फायदा

Kejriwal Attacks Delay In Crop Insurance Payments Says Bjp Promise Of Rs 10000 Crore Completely Missing

फसल बीमा भुगतान में देरी पर केजरीवाल का हमला, बोले- भाजपा का 10 हजार करोड़ का वादा पूरी तरह गायब

An Easy Way Protect Animals From Foot And Mouth Disease This Village Recipe Provide Relief And Increase Milk Production

मुंहपका-खुरपका से पशुओं को बचाने का आसान तरीका, गांव के देसी नुस्खे से मिलेगा राहत और बढ़ेगा दूध