90 दिन में तैयार होने वाली धान की नई किस्म विकसित, रोपाई करने खुद खेत में उतरे कृषि मंत्री

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने धान की कम दिनों में पैदा होने वाली नई किस्म को विकसित करने में सफलता पाई है, जबकि कई किस्मों और बीजों को विकसित किया जा रहा है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 13 Jul, 2025 | 11:23 AM

उत्तर प्रदेश सरकार के तहत अयोध्या में संचालित कृषि विश्वविद्यालय ने कम दिनों में तैयार हो जाने वाली धान की नई किस्म को विकसित करने में सफलता पाई है. खरीफ सीजन में इस धान की बुवाई के लिए कृषि वैज्ञानिक तो खुश हैं ही, किसानों में भी जबरदस्त उत्साह है. नई किस्म की इस उन्नत पौध की रोपाई के लिए खुद उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे और उन्होंने खेत में उतरकर धान की रोपाई की. कृषि मंत्री ने कहा कि किसान आधुनिक कृषि तकनीकें और नई पद्धतियों को अपनाकर खेती में आय बढ़ा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार की देखरेख में अयोध्या के कुमारगंज में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय का संचालन किया जा रहा है. यहां पर कृषि की पढ़ाई के साथ ही उन्नत बीजों, नई किस्मों और खेती की मॉडर्न पद्धतियों को विकसित किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में खेती के विकास में यह कृषि विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभा रहा है. क्योंकि, यहां के कृषि वैज्ञानिकों ने धान की कम दिनों में पैदा होने वाली नई किस्म को विकसित करने में सफलता पाई है, जबकि कई किस्मों और बीजों को विकसित किया जा रहा है.

लाइन सोइंग विधि से एनडीआर 20/65 की रोपाई करें किसान

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने धान की विकसित की गई नई धान का नाम एनडीआर 20/65 रखा है. यह किस्म केवल 90 से 110 दिनों में पककर तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को कम पानी और खाद लगता है और कृषि लागत घटाने में मदद मिलती है. कृषि वैज्ञानिकों ने इसे लाइन सोइंग विधि के तहत बुवाई की सलाह किसानों को दी है. वैज्ञानिकों के अनुसार यह किस्म किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी.

खेत में उतरे कृषि मंत्री और धान रोपाई की

कृषि विश्वविद्यालय परिसर में धान एनडीआर 20/65 की बुवाई की गई है. उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालयका दौरा किया. उन्होंने धान की नई किस्म का निरीक्षण किया. इसके साथ ही कृषि मंत्री ने खेत में उतरकर खुद धान की रोपाई की. उनके साथ कृषि वैज्ञानिक और कृषि अधिकारी भी धान रोपाई में शामिल हुए.

UP Minister surya pratap shahi

अधिकारियों के साथ धान रोपाई करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही.

जलवायु अनूकल बीजों उत्पादन पर जोर दें वैज्ञानिक

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकें अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि नई किस्मों और उन्नत पद्धतियों के जरिए किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं. उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से नई उन्नत किस्में विकसित करने और रोगों से बचाव के साथ जलवायु अनूकल बीजों उत्पादन पर जोर देने को कहा. उन्होंने रिसर्च और इनोवेशन की जानकारी ली.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

फलों की रानी किसे कहा जाता है?

फलों की रानी किसे कहा जाता है?