बुजुर्ग किसान ने घर में लगाया गोबर गैस प्लांट, जैविक खाद के साथ किचन में भी कर रहे इस्तेमाल

किसान मीणा बताते हैं कि इस गैस के माध्यम से खाना आराम से बन जाता है और गैस सिलेंडर की जरूरत भी नहीं होती. बता दें कि करीब पिछले 3 साल से गिरिराज मीणा गोबर गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं और गैस सिलेंडर नहीं भरवा रहे हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 23 Jun, 2025 | 10:16 AM

आपने अकसर किसानों को गोबर से जैविक खाद बनाते देखा होगा जो कि फसलों के बेहतर विकास में अहम भूमिका निभाती है. लेकिन आज हम हमारी ‘चैंपियन किसान’ की सिरीज में जिन किसान की बात करने वाले हैं वो अपनी सोच और सराकरी मदद से गोबर का ऐसा इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उनकी अच्छी खासी बचत हो रही है.

दरअसल, राजस्थान के दौसा जिले के सिकराय उपखंड क्षेत्र के डोलीका के रहने वाले किसान गिरिराज मीणा ने अपने घर में गोबर गैस का प्लांट लगाया है. इस गोबर को वे खेतों में खाद के रूप में तो इस्तेमाल करते ही हैं , साथ ही अपनी रसोई में भी गैस की जगह गोबर गैस का इस्तेमाल करते हैं.

कृषि विभाग और सरकारी सब्सिडी से मिली मदद

दौसा जिले के रहने वाले हमारे आज के चैंपियन किसान गिरिराज मीणा बताते हैं कि उन्होंने करीब 3 साल पहले जिले के कृषि विभाग की मदद से अपने घर में गोबर गैस प्लांट लगवाने का फैसला किया था. हांलांकि वे बताते हैं कि उनके परिवार के लोग पहले उनके इस फैसले से सहमत नहीं थे. लेकिन बाद में उनके समझाने पर परिवार के लोग भी गोबर गैस प्लांट लगवाने के लिए मान गए. किसान गिरिराज मीणा ने बताया कि गोबर गैस प्लांट लगवाने के लिए उन्हें सरकार से सब्सिडी भी मुहैया कराई गई थी.

कैसे बनती है गोबर गैस

समाचार एजेंसी प्रसार भारती के अनुसार किसान गिरिराज मीणा ने बताया कि उनके घर की औरतें गोबर को एक जगह इकट्ठा करके गोबर गैस प्लांट के ऊपर बनी टंकी में पानी के साथ मिलाकर घोल बना लेती हैं. इस घोल को महिलाएं गैस प्लांट के अंदर डालती हैं, जिसके बाद प्लांट में गैस बनती है. उन्होंने बताया कि प्लांट में लगे पाइप के माध्यम से गैस रसोई तक पहुंच जाती है और जो गोबर बचता है उसका इस्तेमाल खेतों में जैविक खाद के रूप में किया जाता है.

किसान मीणा बताते हैं कि इस गैस के माध्यम से खाना आराम से बन जाता है और गैस सिलेंडर की जरूरत भी नहीं होती. बता दें कि करीब पिछले 3 साल से गिरिराज मीणा गोबर गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं और गैस सिलेंडर नहीं भरवा रहे हैं.

Success Farmer

Making of Gobas Gas from Gobar Gas Plant

कम लागत में ज्यादा फायदा

गोबर गैस का इस्तेमाल करने वाली तुलसी मीणा बताती हैं कि गोबर गैस प्लांट का इस्तेमाल करने में किसी भी करह का कोई खर्च नहीं आता है. उन्होंने बताया कि प्लांट लगवाते समय थोड़ा खर्च जरूर आया था लेकिन एक बार प्लांट लग जाने के बाद सालों तक किसी भी तरह की समस्या नहीं आती है. वे बताती हैं कि गोबर गैस बनाने के लिए हर दिन केवल पशुओं के गोबर की जरूरत होती है. जिससे एक ओर जहां गैस बनाकर रसोई में उसका इस्तेमाल किया जाता है वहीं गोबर से जैविक खाद बनाकर खेतों में डाला जाता है जिससे फसलों को सही पोषण मिलता है.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 Jun, 2025 | 10:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम