Tip Of The Day: बाग के खाली हिस्से में उगा दें हल्दी की ये किस्में.. जानें सही समय, बीज और खेती का पूरा तरीका
Turmeric Farming: अगर आप कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो हल्दी की खेती आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है. खास बात यह है कि इसे करने के लिए बड़े खेत या तेज धूप की भी जरूरत नहीं होती, आप अपने बाग के खाली हिस्से में भी इसकी खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं.

हल्दी की खेती उन किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम निवेश में अच्छी कमाई करना चाहते हैं. इसकी लागत कम होती है और बाजार में सालभर मांग बनी रहने के कारण इससे लाखों रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है.

हल्दी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे खुले खेत की जरूरत नहीं होती. अगर आपके पास आम या किसी अन्य फल का बाग है, तो पेड़ों के बीच खाली जगह में भी इसकी खेती करके अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है.

जहां दूसरी फसलों को तेज धूप चाहिए होती है, वहीं हल्दी की खेती 50% धूप वाले क्षेत्रों में भी आसानी से की जा सकती है. इसलिए यह उन किसानों के लिए भी फायदेमंद है जिनके खेत आंशिक छाया में होते हैं.

हल्दी की बुवाई के लिए अप्रैल का महीना सबसे उपयुक्त माना जाता है. इसके लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी रहती है, लेकिन ध्यान रखें कि खेत में पानी जमा न हो, वरना फसल खराब हो सकती है.

‘स्वर्णा’ और ‘राजेंद्र सोनिया’ जैसी उन्नत किस्में कम समय में ज्यादा उत्पादन देती हैं. साथ ही बुवाई के समय गोबर की खाद का इस्तेमाल करने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसल बेहतर होती है.

हल्दी की फसल लगभग 250 दिनों में तैयार हो जाती है. अगर सही तरीके से खेती की जाए, तो किसान प्रति एकड़ 2 से 4 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं, जो इसे बेहद लाभदायक फसल बनाता है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp