कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

वाइगांव हल्दी का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है. कुछ सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इसकी खेती ‘माली’ समुदाय को सौंपी गई थी. यह खास हल्दी काली, क्षारीय मिट्टी में उगती है, जिसमें पानी रोकने की क्षमता और ऑर्गेनिक कार्बन अधिक होता है, जिससे यह पोषक तत्वों से भरपूर बनती है. इसमें 6 फीसदी से ज्यादा कर्क्यूमिन होता है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 12 Apr, 2026 | 02:42 PM

Turmeric Farming: जब भी महाराष्ट्र की बात होती है, तो लोगों के जहन में सबसे पहले अंगूर, संतरा और प्याज की तस्वीर उभरकर सामने आती है. लोगों को लगता है कि यहां पर किसान केवल अंगूर, संतरा और प्याज की ही खेती करते हैं, लेकिन ऐसी बात नहीं है. महाराष्ट्र में हल्दी की भी बड़ी स्तर पर खेती की जाती है. वर्धा जिले में की जाने वाली वाइगांव हल्दी अपनी क्वालिटी के चलते पूरी दुनिया में मशहूर है. इसकी सप्लाई केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी होती है. यही वजह है कि इसे जीआई टैग भी मिला हुआ है.

वाइगांव हल्दी में कर्क्यूमिन की मात्रा 6 फीसदी से ज्यादा होती है, जो इसे ज्यादा प्रभावी बनाती है. इसका रंग गहरा पीला (सरसों जैसा) और खुशबू बहुत तेज होती है. इसे इसकी खास गुणवत्ता और एक सीमित क्षेत्र में उगाए जाने के कारण GI टैग भी मिला हुआ है और यह पोषक तत्वों से भरपूर  क्षारीय मिट्टी में उगाई जाती है. वाइगांव हल्दी अपनी खास गुणवत्ता के लिए जानी जाती है. यह हल्दी बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करती है और खांसी, जुकाम व जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद मानी जाती है.

गुणवत्ता के कारण इसे 2016 में GI टैग मिला

इसकी खेती वर्धा जिले की क्षारीय मिट्टी में की जाती है. इसकी खास पहचान और गुणवत्ता के कारण इसे 2016 में GI टैग भी दिया गया था. वाइगांव हल्दी का उपयोग कई तरह से किया जाता है. इसे खाने में स्वाद और रंग बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. स्वास्थ्य के लिए यह हल्दी दूध (हल्दी वाला दूध) बनाने में भी काम आती है. इसके अलावा, इसे पारंपरिक इलाज और त्वचा की देखभाल में भी उपयोग किया जाता है. अपनी बेहतरीन गुणवत्ता के कारण इसे भारत की सबसे अच्छी हल्दी किस्मों में से एक माना जाता है.

हल्दी में 6 फीसदी से ज्यादा कर्क्यूमिन होता है

वाइगांव हल्दी का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है. कुछ सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इसकी खेती ‘माली’ समुदाय को सौंपी गई थी. यह खास हल्दी काली, क्षारीय मिट्टी में उगती है, जिसमें पानी रोकने की क्षमता और ऑर्गेनिक कार्बन अधिक होता है, जिससे यह पोषक तत्वों से भरपूर बनती है. इसमें 6 फीसदी से ज्यादा कर्क्यूमिन होता है, इसलिए इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और कुछ मामलों में कैंसर इलाज  के दौरान सप्लीमेंट के रूप में भी उपयोग किया जाता है. इसके अलावा, यह गठिया (आर्थराइटिस), त्वचा रोग जैसे एक्जिमा के इलाज में भी काम आती है और घावों में संक्रमण से बचाने के लिए बाहरी एंटीबायोटिक की तरह भी इस्तेमाल की जाती है.

करीब 1,300 हेक्टेयर में होती है खेती

समुद्रपुर तालुका में वाइगांव हल्दी की खेती करीब 1,300 हेक्टेयर में होती है, जिससे लगभग 19,500 टन उत्पादन मिलता है. हालांकि, इनमें से सिर्फ 30 प्रतिशत खेती ही जैविक प्रमाणित है. कृषि अधिकारियों के अनुसार, अब कई किसान जैविक खेती की ओर बढ़ रहे हैं, क्योंकि इससे मिट्टी की सेहत बेहतर रहती है और रासायनिक खेती की तुलना में जैविक उत्पादों को बेहतर कीमत भी मिलती है.

8-9 महीने में फसल हो जाती है तैयार

वाइगांव हल्दी की खेती मुख्य रूप से जैविक तरीके से की जाती है और इसमें रासायनिक खादों  का उपयोग नहीं होता. यह लगभग 8-9 महीने की फसल है, जिसकी बुवाई मई-जून के आसपास शुरू होती है. इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली काली या दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. खेत को अच्छी तरह जोतकर भुरभुरा बनाया जाता है और उसमें गोबर की खाद मिलाई जाती है. बुवाई आमतौर पर अक्षय तृतीया (अप्रैल- मई) के बाद या मॉनसून शुरू होने पर जून में की जाती है.

पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30-45 सेमी रखें

हल्दी के कंदों को कतारों में बोया जाता है, जिसमें पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30-45 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20-25 सेमी रखी जाती है. बुवाई के बाद कंदों को मिट्टी और सूखी पत्तियों से ढक दिया जाता है, ताकि नमी बनी रहे. इसमें पोषण के लिए जैविक खाद या कम्पोस्ट का उपयोग किया जाता है. पहली सिंचाई बुवाई के तुरंत बाद की जाती है और बाद में जरूरत के अनुसार लगभग हर 10-15 दिन में सिंचाई की जाती है.

खबर से जुड़े मुख्य आंकड़े

  • समुद्रपुर तालुका में वाइगांव हल्दी की खेती करीब 1,300 हेक्टेयर में होती है
  • इससे लगभग 19,500 टन उत्पादन मिलता है
  • 8- 9 महीने में तैयार हो जाती है फसल
  • मई-जून के आसपास की जाती है हल्दी की बुवाई
  • खेती के लिए काली या दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है
  • कंदों को पंक्तियों में बोया जाता है
  • पंक्तियों की दूरी 30-45 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20-25 सेमी रखी जाती है

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Apr, 2026 | 02:40 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखाना.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान