प्रदूषण से 2022 में 17 लाख भारतीयों की मौत, पराली बनी वजह या कोई और है कारण, यहां जानिए

Deaths due pollution: द लैंसेट काउंटडाउन ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेट चेंज की 2025 रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क ट्रांसपोर्ट के लिए पेट्रोल के इस्तेमाल से फैले प्रदूषण की वजह से 2022 में 2.69 लाख मौतें हुईं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 30 Oct, 2025 | 02:34 PM

बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है और इसकी वजह से लोगों की मौत तक हो रही है. द लैंसेट जर्नल की एक ग्लोबल रिपोर्ट के अनुसार इंसानों की वजह से होने वाला PM2.5 प्रदूषण 2022 में भारत में 17 लाख से ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार था. इस प्रदूषण की बड़ी वजह सड़क ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन को बताया गया है. वहीं, फॉसिल फ्यूल यानी जीवाश्म ईंधन कोयला, तेल और गैस से होने वाले प्रदूषण को भी जिम्मेदार माना गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने द लैंसेट जर्नल की एक ग्लोबल रिपोर्ट को प्रकाशित किया है. इसमें कहा गया है कि इंसानों की वजह से होने वाला PM2.5 प्रदूषण 2022 में भारत में 17 लाख से ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार था. मौतों का यह आंकड़ा 2010 से 38 फीसदी अधिक था. इसमें से फॉसिल फ्यूल यानी फॉसिल फ्यूल यानी जीवाश्म ईंधन कोयला, पेट्रोल तेल और गैस से होने वाले प्रदूषण की वजह से 44 फीसदी मौतें हुई थीं.

द लैंसेट काउंटडाउन की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए

द लैंसेट काउंटडाउन ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेट चेंज की 2025 रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क ट्रांसपोर्ट के लिए पेट्रोल के इस्तेमाल से फैले प्रदूषण की वजह से 2022 में 2.69 लाख मौतें हुईं. रिपोर्ट में कहा गया कि अनुमान यह भी बताते हैं कि 2022 में भारत में बाहरी हवा के प्रदूषण की वजह से समय से पहले होने वाली मौतों से 339.4 बिलियन डॉलर का फाइनेंशियल नुकसान हुआ, जो देश की GDP का लगभग 9.5 परसेंट है.

वायु प्रदूषण फैलाने में पराली का सबसे कम योगदान

पहले भी कई भारतीय संस्थानों की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में खासतौर पर दिल्ली के वायु प्रदूषण के लिए घरेलू कार्यों, इंडस्ट्रियल वर्क, ट्रांसपोर्ट की वजह से सर्वाधिक पॉल्यूशन की बात कही गई है. जबकि, पराली जलाने से प्रदूषण का योगदान बेहद कम माना गया है. पराली जलाने पर रोक लगाने और भारी जुर्माने के साथ जेल की सजा के प्रावधान से इस साल मामलों में कमी का दावा किया जा रहा है.

pollution sources

भारत में हर दिन कितने लोग मरते हैं

एक अनुमान के अनुसार भारत में हर साल लगभग 95 लाख लोगों की अलग-अलग वजहों से मौत होती है. अनुमान कहते हैं कि लगभग 26 हजार मौतें हर रोज होती हैं. इन मौतों की बड़ी वजह सड़क हादसे, हृदय से जुड़ी बीमारी, आत्महत्या व अन्य कारण होते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार 2021 में सबसे ज्यादा 149 लाख से अधिक मौतें दर्ज की गई थीं. उस साल कोविड ने तबाही मचाई थी.

pollution Deaths data

पिछले 24 घंटे में कितने आए पराली जलाने के मामले

पंजाब में पराली जलाने के कुल 1216 मामले सामने आये हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में ही 283 मामले दर्ज किए गए हैं. तरनतारन, अमृतसर, संगरूर और फिरोजपुर जिलों में सबसे अधिक पराली जलाई गई है. तरनतारन में 296, अमृतसर में 173, संगरूर में 170 और फिरोजपुर में 123 मामले सामने आए. गुरुदासपुर में पुलिस ने 4 लोगों पर पराली जलाने को लेकर केस दर्ज किया है. वहीं, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Oct, 2025 | 01:57 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Announced Assembly Election Dates For Five States Including West Bengal And Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Read Details

असम केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे, बंगाल और तमिलनाडु में 4 मई को आएगा रिजल्ट, पढ़ें डिटेल्स

Tarbuj Ki Kheti Ke Tips Watermelon Farming In March How To Sow Watermelon Seeds Correctly

मार्च में किसान शुरू करें इस फल की खेती, 90 दिन में तैयार होगी फसल, एक एकड़ से हो सकती है लाखों की कमाई

How To Check Detergent Adulteration In Milk At Home Simple Milk Purity Test By Fssai

Milk Adulteration: कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं? पीने से पहले घर पर जरूर करें ये 10 सेकंड का टेस्ट!

Assembly Election Dates Announced For 5 States Assam Candidate Lists Released By Congress And Aap Read Bjp Tmc Congress Leaders Comments

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कुछ देर में, भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस नेताओं ने ठोंकी ताल, लिस्ट जारी

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी