अब लाइव

यूपी का 140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में मिलेगा सम्मान

Latest Agriculture News in Hindi: यूपी में झांसी के 140 साल पुराना पारीछा बांध अब वैश्विक विरासत का हिस्सा बन गया है. इसे इंटरनेशनल कमीशन ऑन इरिगेशन एंड ड्रेनेज (आईसीआईडी) ने वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर्स (डब्ल्यूएचआईएस) के रूप में मान्यता दे दी है. वहीं पारीक्षा बांध को फ्रांस में अक्टूबर में होने वाली 26वीं आईसीआईडी इंटरनेशनल कांग्रेस और 77वीं इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव काउसिंल मीटिंग के दौरान डब्ल्यूएचआईएस अवार्ड-26 दिया जाएगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी है, जहां 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है. रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, सीधी, रीवा और सतना समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं. प्रदेश में अब तक 22.6 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 12 फीसदी कम है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Published: 20 Aug, 2026 | 07:00 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    20 Aug 2026 07:37 AM (IST)

    लद्दाख में 99 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू, नए कानूनों के हिसाब से तैयार होंगे जवान

    लद्दाख के लेह में DGP आनंद जैन ने PTS Stongsr में 99 पुलिसकर्मियों के लिए प्री-प्रमोशन कोर्स का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि प्रमोशन से पहले जरूरी प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार करता है. खासकर कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने वाले कर्मियों को जांच से जुड़े नए कानूनों और प्रक्रियाओं की जानकारी देना जरूरी है. DGP ने कहा कि अलग-अलग स्तर पर यह प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों की क्षमता बढ़ाने और नई जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभाने में मदद करेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Aug 2026 07:22 AM (IST)

    मणिपुर में बिगड़े हालात के बीच स्कूल-कॉलेज बंद, 20 से 22 अगस्त तक छुट्टी का ऐलान

    मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया है. सरकार के आदेश के मुताबिक, शैक्षणिक संस्थान 20 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे. इस दौरान स्कूलों और विश्वविद्यालयों में नियमित कक्षाएं और शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी. सरकार ने यह फैसला राज्य में मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए लिया है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे के फैसले हालात के अनुसार लिए जा सकते हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    20 Aug 2026 07:07 AM (IST)

    दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बड़ा बदलाव, सुरक्षा घेरा हटाया गया

    दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर भारतीय अधिकारियों ने बाहरी सुरक्षा घेरे को हटा दिया है. अधिकारियों ने राजनयिक परिसर के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड्स और बैरिकेड्स को हटाया, जिनके जरिए पहले पूरे परिसर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया था. इस बदलाव के बाद हाई कमीशन के बाहर का क्षेत्र पहले की तुलना में खुला नजर आ रहा है. सुरक्षा व्यवस्था में यह बदलाव भारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today