Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
यूपी में चुनाव प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाएंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
Agriculture News in Hindi: उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पांच जिलों के लिए 'रेड वार्निंग' जारी की है. आईएमडी ने कहा कि इस मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण ओडिशा के कई जिलों में 26 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्याज के बढ़ते दाम पर सरकार का एक्शन, आज से चलेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’
देश के कई हिस्सों में प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार अब अपने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारेगी. शनिवार को प्याज की औसत खुदरा कीमत बढ़कर 42 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 45 फीसदी और पिछले महीने से 19 फीदी ज्यादा है. सरकार सोमवार से ‘कांदा एक्सप्रेस’ शुरू करेगी. इन ट्रेनों के जरिए नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी जैसे उन शहरों में प्याज भेजा जाएगा, जहां कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यूपी में चुनाव प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाएंगे: ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि लखनऊ उनके लिए खास जगह है, क्योंकि यहां उनकी शिक्षा हुई है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आया है. खासतौर पर बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी बातें समझाई जाएंगी. इसके अलावा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में भी चुनाव प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चीनी के बढ़ते दाम पर विपक्ष हमलावर, सुरजेवाला ने सरकार की नीति पर उठाए सवाल
चीनी की कीमतों का मुद्दा अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है. विपक्षी नेताओं ने सरकार से चीनी उत्पादन, गन्ना किसानों के भुगतान और एथनॉल बनाने के लिए गन्ने के इस्तेमाल को लेकर सवाल किए हैं. कांग्रेस महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिलने से किसान गन्ने की खेती से पीछे हट रहे हैं. उन्होंने चीनी के आयात पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भारत पहले चीनी का निर्यात करने वाला देश था, फिर अब आयात की जरूरत क्यों पड़ रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने
देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. केंद्र सरकार का कहना है कि लाल सड़न रोग (Red Rot) और अल नीनो जैसी मौसम की स्थिति के कारण गन्ने का उत्पादन प्रभावित हुआ है. इसका असर चीनी के उत्पादन पर पड़ा है और कीमतें बढ़ी हैं. वहीं, विपक्षी नेताओं ने सरकार की चीनी नीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने किसानों को गन्ने का भुगतान, चीनी के लिए गन्ने के इस्तेमाल और एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने की डायवर्जन नीति को लेकर सरकार से जवाब मांगा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चंद्रशेखर आजाद बोले- चुनावी तैयारी के लिए जारी रहेंगे दौरे
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी 2025 से ही आगामी चुनावों की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मुलाकात और पार्टी के दौरे आगे भी जारी रहेंगे. इन दौरों का मकसद कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखना और चुनावी तैयारियों को मजबूत करना है. 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर किसी को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से नाराजगी है तो उसके पास वोट देने का अधिकार है. उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों को चुनाव में उतरने की सलाह दी. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो लोग कोई कानून बदलना या नया कानून बनाना चाहते हैं, वे अपना राजनीतिक दल बनाकर लोकसभा और राज्यसभा में आएं. उन्होंने कहा कि बहुमत मिलने पर वे अपनी पसंद का कानून पास करा सकते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
24 अगस्त को कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी
देश में मॉनसून की सक्रियता के चलते कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 अगस्त को कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली में 24 अगस्त को दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से दोपहर तक कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद दोपहर और शाम के समय भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है.