Todays Top News List: कुंजपुरा गेहूं गोदाम फिर जांच के घेरे में, देशभर में पूरी तरह सक्रिय हुआ मॉनसून, भारी बारिश होने की संभावना, दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस छह दिवसीय यात्रा का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के रणनीतिक, आर्थिक और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां मेलबर्न में कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. यात्रा का अंतिम चरण न्यूजीलैंड में होगा, जहां दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी.

Agriculture News in Hindi: देशभर में मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और उत्तर व मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. कुछ राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जबकि कई क्षेत्रों में लोग अब भी मॉनसून के और सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 जुलाई के लिए 20 राज्यों में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 61 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

नोएडा | Updated On: 5 Jul, 2026 | 07:12 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 06:55 PM (IST)

    भगवान राम के मंदिर से जुड़े मामलों में भी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं- रणदीप सिंह सुरजेवाला

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि लोग पहले "राम-नाम की लूट" की बात करते थे, लेकिन अब भगवान राम के मंदिर से जुड़े मामलों में भी कथित गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मंदिर के लिए जमीन खरीद में राम भक्तों के दान के पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि सिंधी समाज द्वारा दान की गई 200 चांदी की शिलाओं में भी अनियमितताएं हुई हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा 2021 में भी उठाया था और अब अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में भी कथित गड़बड़ियों की बातें सामने आ रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 06:39 PM (IST)

    अयोध्या राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामला में शिवसेना (यूबीटी) का विरोध प्रदर्शन

    अयोध्या राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित 'राम रक्षा' विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. यह प्रदर्शन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया था. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर विरोध जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 06:22 PM (IST)

    कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने चिंतन शिविर 3.0 को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए

    कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने चिंतन शिविर 3.0 को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इससे पहले हुए दो चिंतन शिविरों का सरकार के कामकाज पर कोई सकारात्मक असर दिखाई नहीं दिया है. सिंह देव ने कहा कि किसान शुरुआत से ही धान बेचने में परेशान रहे हैं और इस साल सरकार ने यूरिया वितरण पर भी सीमा तय कर दी है, जिसके तहत एक एकड़ जमीन के लिए केवल एक बोरी यूरिया दी जा रही है. उन्होंने बढ़ते बिजली बिलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई. उनका कहना था कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और हाल ही में एक व्यक्ति को कार के अंदर जिंदा जला दिए जाने जैसी गंभीर घटना भी सामने आई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 06:06 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NH-309 पर धनगढ़ी नाला पर नवनिर्मित गर्डर पुल का उद्घाटन किया

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NH-309 पर धनगढ़ी नाला पर नवनिर्मित गर्डर पुल का उद्घाटन किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 05:49 PM (IST)

    कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

    कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा पैसा भी सुरक्षित नहीं है और यह घटना बेहद गंभीर है. शैलजा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो सरकार और प्रशासन क्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तराखंड में मंदिरों से सोना चोरी होने के मामले भी सामने आ चुके हैं. उनके मुताबिक, ऐसी घटनाएं भाजपा के दावों और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर को दिखाती हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है- सांसद पप्पू यादव

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर सभी लोग राजनीति कर रहे हैं और ब्राह्मण समाज के लोग भी इससे आहत हैं. पप्पू यादव ने मांग की कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. उनका कहना है कि सीबीआई जांच होने से सच्चाई सामने आ जाएगी और यह स्पष्ट हो जाएगा कि मामले में क्या हुआ था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 05:15 PM (IST)

    पीएम मोदी और CM मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में बड़े निवेश हो रहे हैं- ज्योतिरादित्य सिंधिया

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में बड़े निवेश हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि गुना में अदाणी सीमेंट प्लांट के लिए 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जबकि शिवपुरी में 2,500 से 3,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में दुनिया के सबसे आधुनिक हथियारों का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने इस परियोजना को शिवपुरी के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया. साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की विशेष रुचि और प्रयासों के कारण यह निवेश संभव हो पाया है, जिससे क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 04:55 PM (IST)

    वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पशुओं की नस्ल सुधार परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया

    करनाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (ICAR-NDRI) के वैज्ञानिकों ने केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पशुओं की नस्ल सुधार परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के 100 गांवों को चुना गया था. यहां कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) तकनीक और आईसीएआर-एनडीआरआई द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले सांडों के वीर्य (सीमन) का उपयोग किया गया. इसके परिणामस्वरूप बेहतर नस्ल के बछड़ों का उत्पादन हुआ है. शोधकर्ताओं का कहना है कि यह तकनीक पशुपालकों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है. इससे पशुओं की नस्ल में सुधार होगा, दूध उत्पादन बढ़ेगा और पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होने की संभावना है. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जा सकता है, जिससे देश में डेयरी क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 04:40 PM (IST)

    विपक्षी दलों पर CM योगी ने साधा निशाना, कही ये बात

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दल इस बात से परेशान हैं कि जिन लोगों को वे पहले जाति के आधार पर बांटते थे, उन्हें अब डबल इंजन सरकार ने विकास योजनाओं के जरिए अपने साथ जोड़ लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, महिलाओं और अन्य वर्गों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा है.

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर भाजपा का संगठन और बूथ स्तर का नेटवर्क मजबूत होगा, तो पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी चुनाव जीतना आसान होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल को पहले घुसपैठ का केंद्र बना दिया गया था, लेकिन भाजपा वहां मजबूत हो रही है. उनका दावा है कि मजबूत संगठन के दम पर भाजपा भविष्य में बंगाल में बहुमत की सरकार बना सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 04:22 PM (IST)

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 211 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 211 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 04:08 PM (IST)

    देशभर में पूरी तरह सक्रिय हुआ मॉनसून, भारी बारिश होने की संभावना

    देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी में इस सीजन का पहला डिप्रेशन (कम दबाव का मजबूत क्षेत्र) बनने के बाद मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस सिस्टम के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में कई दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

    इसके बाद इसका असर मध्य भारत, पश्चिम भारत और उत्तर-पश्चिम भारत तक देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम मॉनसून को और ताकत देगा, जिससे आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 03:52 PM (IST)

    सरकारी सब्सिडी वाली नीम-कोटेड यूरिया के अवैध भंडारण का खुलासा

    तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के तिरुमलैयमपालयम गांव में किसानों ने सरकारी सब्सिडी वाली नीम-कोटेड यूरिया के एक अवैध भंडारण और प्रोसेसिंग केंद्र का खुलासा किया. किसानों को अपनी खेती के पास एक निजी गोदाम में करीब 60 टन यूरिया का भंडार मिला. सूचना मिलने पर केजी चावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया. पुलिस ने मामले की आगे की जांच के लिए इसे संबंधित विभागों को सौंप दिया है.

    द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों का आरोप है कि यह यूरिया प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना (PMBJP) के तहत किसानों में बांटने के लिए था. लेकिन बड़ी मात्रा में इसे अवैध रूप से बेंगलुरु से लाया गया और यहां प्रोसेस करने के बाद कथित तौर पर केरल भेजा जा रहा था. दरअसल, यह मामला तमिलनाडु-केरल सीमा के पास स्थित कोम्मंडमपराई गांव का है, जहां आसपास के किसान मुख्य रूप से टमाटर, भिंडी, लोबिया और नारियल की खेती करते हैं. पुलिस के अनुसार, यह गोदाम केरल निवासी आसिफ के. अली का है, जिसे स्थानीय किसान बालकृष्णन की जमीन लीज पर लेकर कुछ महीने पहले बनाया गया था. करीब एक महीने पहले यहां उर्वरक की प्रोसेसिंग शुरू हुई थी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 03:37 PM (IST)

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर लिया आम का स्वाद

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर आयोजित आम पार्टी में हिस्सा लिया. इस दौरान सभी नेताओं ने आम का स्वाद लिया और आपस में बातचीत भी की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    रामविलास पासवान के विचारों और सिद्धांतों को पूरे देश तक पहुंचाना है- चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने पहली बार रामविलास पासवान की जयंती बिहार के बजाय उत्तर प्रदेश में मनाई है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य रामविलास पासवान के विचारों और सिद्धांतों को पूरे देश तक पहुंचाना है. चिराग पासवान ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं. इसलिए पार्टी अभी से अपनी तैयारी मजबूत कर रही है. संगठन का विस्तार किया जा रहा है, ताकि पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ सके. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ही करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    05 Jul 2026 03:05 PM (IST)

    कुंजपुरा गेहूं गोदाम फिर जांच के घेरे में

    Agriculture News: हरियाणा के कुंजपुरा गेहूं गोदाम में खराब गुणवत्ता का गेहूं होने की शिकायत मिलने के बाद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने दोबारा जांच कराई है. इससे पहले भी इस गोदाम का संयुक्त निरीक्षण विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम जांच कर चुकी थी. नई शिकायत खिराजपुर गांव के निवासी विकास शर्मा ने दी थी. उनका आरोप था कि गोदाम में रखे कई गेहूं के बैग की गुणवत्ता खराब है. शिकायत मिलने के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) मुकेश कुमार ने जांच के लिए एक टीम गठित की.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 03:02 PM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावे पर कांग्रेस का हमला, भक्त चरण दास बोले-चोरी प्रमाणित, जांच होनी चाहिए

    भुवनेश्वर, ओडिशा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए बयानों को जांच का आधार बनाया जा सकता है. भक्त चरण दास ने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे के पैसे की हेराफेरी हुई है और इसे रोकने की जिम्मेदारी सरकार की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष अपनी बात रखेगा और जनता से मिले फीडबैक को भी सामने लाया जाएगा. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चोरी प्रमाणित हो चुकी है, तो मुख्य आरोपी कौन हैं और इस पर स्पष्ट जांच होनी चाहिए.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 02:48 PM (IST)

    दिल्ली में खराब मौसम से आकासा एयर की उड़ानें प्रभावित

    आकासा एयर ने जानकारी दी है कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण उसके नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. एयरलाइन ने कहा कि इस स्थिति से यात्रियों की यात्रा योजनाओं में असुविधा हो सकती है. कंपनी ने यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है. साथ ही, प्रभावित उड़ानों को लेकर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि संचालन को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 02:29 PM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावे पर मनोज झा का बयान-अयोध्या से उज्जैन तक एक ही कहानी

    दिल्ली में राजद नेता मनोज कुमार झा ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पहले लोग इंसानों का शोषण करते थे, लेकिन अब भगवान के नाम पर भी सवाल उठ रहे हैं. मनोज झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक एक ही तरह की कहानी सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता के विश्वास को ठेस न पहुंचे. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 02:11 PM (IST)

    सीएम नायब सैनी ने डॉ. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, कहा-अखंड भारत की कल्पना करने वाले महान नेता

    पठानकोट, पंजाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश इस महान नेता को याद कर रहा है, जिनका देश की एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने एकता स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और देश को मजबूत बनाने का संदेश दिया.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 01:56 PM (IST)

    मुकेश सहनी का आरोप-उत्तर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी, विपक्ष को किया जा रहा नजरबंद

    पटना, बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने अपने हाउस अरेस्ट किए जाने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं और वहां की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है. मुकेश सहनी ने कहा कि यदि किसी राज्य का पूर्व मंत्री अपने कार्यक्रम के लिए दूसरे राज्य में जाए और उसे लेकर इस तरह की कार्रवाई हो, तो यह दर्शाता है कि सरकार विपक्ष से डर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को नजरबंद कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है. सहनी ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को नहीं मान रही है और जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 01:40 PM (IST)

    सीएम नायब सैनी ने माधोपुर ‘एकता स्थल’ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    पठानकोट, पंजाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में माधोपुर में बने ‘एकता स्थल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने डॉ. मुखर्जी के देश के प्रति योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 01:27 PM (IST)

    सरकार का Meta को सख्त नोटिस, इंस्टाग्राम पर CSEAM कंटेंट रोकने का आदेश

    केंद्र सरकार ने Meta (Instagram) पर Child Sexual Exploitative and Abuse Material (CSEAM) से जुड़े पेड विज्ञापनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Instagram को ऐसे सभी विज्ञापनों और कंटेंट को तुरंत हटाने और उन पर रोक लगाने का आदेश दिया है, जो CSEAM को बढ़ावा देते हैं या उसकी पहुंच आसान बनाते हैं. सरकार ने Meta से इस गंभीर मामले में 7 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब और स्पष्टीकरण मांगा है. अधिकारियों के अनुसार, यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 01:11 PM (IST)

    शिवपाल यादव का दावा-2027 में सपा सरकार बनेगी, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

    फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और 2027 में सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश और देश की जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं किया है. शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार दिनभर केवल झूठे वादे करती है, जबकि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है और उन्हें “विशेष इलाज” की जरूरत है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 12:54 PM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावे में गबन आरोपों पर जांच की मांग, VHP अध्यक्ष बोले-सबूत से जांच में मदद मिलेगी

    दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन से जुड़े आरोपों की जांच की मांग पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जांच होने से सच्चाई सामने आने में मदद मिलेगी. आलोक कुमार ने कहा कि विपक्षी नेताओं, जैसे प्रो. राम गोपाल यादव और प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए बड़े आर्थिक घोटाले के आरोपों की जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास 20,000 करोड़ रुपये या हजारों करोड़ रुपये के गबन से जुड़े दावे हैं, तो उसके पीछे सबूत, जानकारी या गवाह भी होने चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को संबंधित लोगों से पूछताछ कर उनके दावों के आधार और प्रमाण जुटाने चाहिए, ताकि पूरी जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी की जा सके.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 12:37 PM (IST)

    विद्या बिंदु ने साहित्य-राजनीति संवाद को बताया जरूरी, तीजन बाई के निधन को कला जगत की अपूरणीय क्षति कहा

    लखनऊ में पद्म श्री से सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि साहित्य और राजनीति का संबंध प्राचीन और महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने कहा कि कलाकारों और साहित्यकारों से संवाद करना और उनकी राय लेना शासन का एक अच्छा कदम है. उन्होंने बताया कि नितिन नवीन के उनके घर आने से उन्हें कई बुद्धिजीवियों से मिलने का अवसर भी मिला, जिसके लिए वह आभारी हैं. प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद समाचार है. उन्होंने बताया कि उनकी तीजन बाई से व्यक्तिगत मुलाकात भी हुई थी. विद्या बिंदु ने कहा कि तीजन बाई इस बात का उदाहरण हैं कि एक कलाकार कैसे जमीन से उठकर विश्व स्तर तक पहुंच सकता है. उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 12:21 PM (IST)

    लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने तीजन बाई के निधन पर जताया शोक, कहा-लोक कला की बड़ी क्षति

    लखनऊ में लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है और तीजन बाई अब हमारे बीच नहीं रहीं. मालिनी अवस्थी ने कहा कि तीजन बाई ने भारत की लोक परंपरा, खासकर कथागायन की परंपरा को नई पहचान दी. उन्होंने भारतीय लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया और फ्रांस व अमेरिका जैसे देशों में भी इसकी प्रस्तुति देकर देश का गौरव बढ़ाया. उन्होंने कहा कि बहुत कम कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी वजह से कोई कला विधा विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हो जाती है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 12:06 PM (IST)

    भाजपा 2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी-नितिन नवीन

    लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में तैयार है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए एनडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर काम कर रहे हैं. नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने जनता की सेवा के लिए लगातार काम किया है. उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 11:50 AM (IST)

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर अशोक चौधरी का बयान-एनकाउंटर गलत, जातिवाद न फैलाएं

    बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बयान देते हुए कहा कि इस घटना को लेकर कुछ लोग इसे जातिवाद का रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिन दलित और पिछड़े वर्गों के मुद्दों को लेकर यह मामला उठ रहा है, उसमें कुछ बातें गलत भी रही होंगी, लेकिन एनकाउंटर पूरी तरह गलत हुआ है और वह इस बात को बार-बार दोहरा रहे हैं. अशोक चौधरी ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं और इस मामले में राजनीतिक रूप से सम्राट चौधरी को घेरने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे मौके पर जाकर स्थिति को स्पष्ट करें और समाज में गलत संदेश न जाए. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 11:36 AM (IST)

    कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, राष्ट्रवाद हमारी पहचान- स्वतंत्र देव सिंह

    लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा का मूल मंत्र हमेशा कार्यकर्ता आधारित संगठन रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानता है और पूरी निष्ठा से संगठन के लिए काम करता है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद और कमलवाद की विचारधारा पर चलती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आम जनता को उनका लाभ दिलाने का आह्वान किया.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    05 Jul 2026 11:19 AM (IST)

    लगातार बारिश से रायगढ़ में जलभराव, मुंबई-गोवा हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी

    महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई-गोवा हाईवे पर भी जलभराव होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. कई जगहों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए, जिससे लंबा जाम लग गया. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है. बारिश जारी रहने से आने वाले समय में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 11:01 AM (IST)

    मथुरा जमीन विवाद में बड़ा मोड़, लोक अदालत में सुनवाई, ढांचे को हटाने का प्रस्ताव सामने आया

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद मथुरा में लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान हिंदू पक्ष की ओर से विवादित स्थल से ढांचे को हटाने का प्रस्ताव रखा गया. मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया गया. फिलहाल यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 10:45 AM (IST)

    समुद्र में लापता 7 मछुआरे, आंध्र प्रदेश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 7 मछुआरों के लापता होने के बाद राज्य सरकार ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि ये मछुआरे खराब मौसम के बावजूद समुद्र में मछली पकड़ने गए थे, जिसके बाद उनका संपर्क टूट गया. प्रशासन और बचाव दल उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 10:30 AM (IST)

    कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 की शुरुआत, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

    उत्तराखंड के टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला. यात्रियों ने धार्मिक आस्था के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत की. प्रशासन ने सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 10:17 AM (IST)

    समुद्र किनारे अल नीनो का संदेश, रामेश्वरम में सैंड आर्ट के जरिए जागरूकता अभियान

    तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित अग्नि तीर्थम बीच पर अल नीनो को लेकर एक अनोखी सैंड स्कल्पचर (रेत से बनी मूर्ति) लगाई गई है. इसका उद्देश्य लोगों को वैश्विक मौसमीय घटना एल नीनो के प्रभावों के बारे में जागरूक करना है. यह कलाकृति पर्यावरण और मौसम बदलाव के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश देती है, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    सीएम धामी के 5 साल पूरे, खटीमा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया कार्यकाल का जश्न

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के पांच साल पूरे होने के मौके पर अपने गृह क्षेत्र खटीमा के चकरपुर स्थित बांखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र जल अर्पित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की. स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ इस अवसर पर उपस्थिति दर्ज कराई.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 09:46 AM (IST)

    यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रैक्टर टक्कर में एक की मौत, कई घायल

    उत्तर प्रदेश के बहराइच में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 12 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 5 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका सीटी स्कैन किया जा रहा है. बाकी घायलों का इलाज जारी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 09:31 AM (IST)

    IIM रायपुर में खत्म होगा 'चिंतन शिविर 3.0’, योग से हुई दिन की शुरुआत

    नवा रायपुर स्थित IIM रायपुर में आयोजित दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0' का आज दूसरा और अंतिम दिन है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि सभी कैबिनेट मंत्री यहीं रुके थे और सुबह सभी ने योग किया. उन्होंने कहा कि आज इस चिंतन शिविर का समापन होगा, जहां सरकार की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया गया.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 09:15 AM (IST)

    प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के जरिए छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाई. पीएम मोदी ने उनके निधन को कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 08:59 AM (IST)

    'हिंदुत्व के नाम पर भगवान राम की…’, राम मंदिर चंदा विवाद पर ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा हमला

    राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुत्व के नाम पर राजनीति की गई और भगवान राम के नाम को बदनाम किया गया. ममता बनर्जी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी ने गड़बड़ी की है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 08:46 AM (IST)

    केतन अग्रवाल हत्याकांड के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़, 71 साल की उम्र में दादा का निधन

    महाराष्ट्र में चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के बीच परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है. केतन अग्रवाल के 71 वर्षीय दादा का निधन हो गया है. परिवार पहले से ही केतन की मौत के सदमे से उबर नहीं पाया था, ऐसे में इस घटना ने दुख और बढ़ा दिया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 08:30 AM (IST)

    मुंबई में लगातार बरस रहे बादल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर बारिश के बीच भी नहीं थमी शहर की रफ्तार

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार बारिश का दौर जारी है. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर भी तेज बारिश के बीच लोग रोजमर्रा के काम के लिए आते-जाते नजर आए. मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने तथा जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 08:15 AM (IST)

    दिल्ली में देर रात फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    दिल्ली के चंदन होला इलाके में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक फैक्ट्री में आज तड़के करीब 2 बजे आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. फिलहाल आग लगने के कारण और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    हिमाचल में बारिश का डबल अलर्ट! 6-7 जुलाई को भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मौसम विभाग (IMD) ने 5 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 और 7 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन दिनों कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा जताते हुए लोगों से सतर्क रहने और बेवजह यात्रा से बचने की अपील की है।

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 07:46 AM (IST)

    'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का चौथा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हो गया. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 07:30 AM (IST)

    हिमाचल में बारिश का कहर, मंत्री बोले - कई जिलों में नुकसान, SDRF समेत सभी टीमें अलर्ट पर

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हाल की भारी बारिश से राज्य के कई जिलों में नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि जिला और राज्य स्तर के अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी आपदा से निपटने के लिए SDRF की टीमें पूरी तरह तैयार हैं. वहीं, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग सड़क, पेयजल और बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगातार जुटे हुए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 07:15 AM (IST)

    हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मदुरै के प्रसिद्ध मुरुगन मंदिर में आज भव्य महाकुंभाभिषेक

    तमिलनाडु के मदुरै स्थित प्रसिद्ध पझमुदिरचोलई सोलैमलाई मुरुगन मंदिर में आज पूरे धार्मिक विधि-विधान और भव्यता के साथ महाकुंभाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है. इस पवित्र समारोह में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. यह आयोजन मंदिर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अवसर माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Jul 2026 07:01 AM (IST)

    E20 पेट्रोल के खिलाफ जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन, तहसीन पूनावाला ने लोगों से की बड़ी अपील

    दिल्ली में राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा कि, 5 जुलाई को दोपहर 2 बजे जंतर-मंतर पर E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. पूनावाला ने कहा कि वे एथेनॉल मिश्रण के विरोधी नहीं हैं, लेकिन लोगों को E0, E5, E10, E15 और E20 जैसे सभी विकल्प मिलने चाहिए. साथ ही उन्होंने सरकार से इस नीति से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने और 2023 के बाद के वाहनों में आ रही समस्याओं का समाधान करने की मांग की

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 5 Jul, 2026 | 07:00 AM