अब लाइव

Jharkhand: राज्य मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, गिरिडीह के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह वडोदरा में छात्रों और पेशेवरों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम सुबह 10 बजे एमएस यूनिवर्सिटी पवेलियन ग्राउंड में होगा. इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसमें छात्रों और पेशेवरों के अलावा अन्य लोग भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नवसारी में बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

Agriculture News in Hindi: मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार यानी 6 सितंबर को यूपी और बिहार समेत करीब 24 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. कुछ राज्यों में ओले पड़ने की संभावना है. वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बिजली और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है. उत्तरी मध्य प्रदेश से दक्षिणी उत्तर प्रदेश तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

नोएडा | Updated On: 6 Sep, 2026 | 07:20 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    06 Sep 2026 07:35 AM (IST)

    पंजाब के 4 कैडेट भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, चेन्नई OTA से हुई पासिंग आउट

    पंजाब के चार कैडेट शनिवार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन हुए. इनमें माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेट और महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (MRSAFPI) के दो कैडेट शामिल हैं. चारों कैडेटों को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में आयोजित समारोह के दौरान भारतीय सेना में कमीशन दिया गया.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Sep 2026 07:20 AM (IST)

    डिप्टी CM हर्ष संघवी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘संडे ऑन साइकिल’ में लिया हिस्सा

    गुजरात के सूरत में डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों नेताओं ने साइकिल चलाई और लोगों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है.

  • Posted By: Isha Gupta

    06 Sep 2026 07:06 AM (IST)

    Jharkhand: राज्य मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, गिरिडीह के अस्पताल में ली आखिरी सांस

    झारखंड के राज्य मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में शनिवार देर रात आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. मंत्री के निधन की सूचना के बाद उनके समर्थकों और परिचितों में भी शोक का माहौल है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 6 Sep, 2026 | 07:00 AM