Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
आवारा कुत्तों में रेबीज खत्म करने की कार्ययोजना लागू करने पर दिल्ली सरकार से जवाब तलब
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार आज बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कास्ट और क्रू मेंबर्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और एक्टर शोभिनव समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे. टीम ने मुख्यमंत्री से फिल्म से जुड़े विषयों पर बातचीत की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में प्याज की सप्लाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है
देश में प्याज की सप्लाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. भंडारित गर्मियों के प्याज का स्टॉक तेजी से घट रहा है, जबकि खरीफ प्याज की फसल एक महीने से ज्यादा देर से चल रही है. इसका असर कीमतों पर साफ दिख रहा है. थोक बाजार में प्याज के दाम तीन महीने से भी कम समय में करीब 160 फीसदी बढ़ चुके हैं. देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव APMC में प्याज का औसत थोक भाव 22 जून को 1,740 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 5 सितंबर तक बढ़कर 4,550 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. यह करीब दो साल का सबसे ऊंचा स्तर है. इससे पहले सितंबर 2024 में प्याज का भाव 4,770 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अगस्त में बढ़ी थाली की लागत, प्याज 43 फीसदी तक हुआ महंगा..आलू-टमाटर ने दी राहत
अगस्त में घर की शाकाहारी और नॉन-वेज थाली का खर्च बढ़ गया. क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले शाकाहारी थाली 1 फीसदी और नॉन-वेज थाली 5 फीसदी महंगी हुई. साथ ही प्याज, खाने के तेल, चावल और LPG के बढ़े दाम ने भी लागत बढ़ाई है, जबकि आलू और टमाटर सस्ते होने से थोड़ी राहत मिली.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
9 सितंबर को कई हिस्सों में भारी बारिश, दिल्ली में भी बूंदाबांदी के आसार
मॉनसून की गतिविधियां जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने 9 सितंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में बुधवार को मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है. अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है.