Saffron Farming: ना खेत, ना बड़ा खर्चा… घर में उगा सकते हैं लाल सोना, यहां जानें पूरा प्रोसेस
How To Grow Saffron: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा मसाला, केसर, जिसे 'लाल सोना' भी कहा जाता है, अब आप अपने घर में भी इसे उगा सकते हैं? बाजार में इसकी कीमत 5 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. लेकिन कुछ आसान तरीकों और सही मौसम में घर की छत या आंगन में आप खुद इसे तैयार कर सकते हैं. ये न सिर्फ बेहद फायदेमंद है, बल्कि इसकी खेती से आप भारी बचत भी कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानिए कैसे थोड़ी-सी जगह और देखभाल के साथ आप केसर की खुशबू से अपना घर महका सकते हैं.
कश्मीर तक सीमित नहीं रहा केसर, बिहार में सफल प्रयोग से किसानों को नई उम्मीद, फोटो क्रेडिट-pexels
कभी 7 किलो प्रति हेक्टेयर तक पहुंची पैदावार, अब फिर मौसम बना केसर किसानों की चुनौती, pc-pexels
मिट्टी में अच्छी गुणवत्ता वाला गोबर खाद मिलाएं और 2:3:2 के अनुपात में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम डालें ताकि पौधे की ग्रोथ अच्छी हो.
हर कॉर्म (बीज) को 8-13 सेमी गहराई पर और एक-दूसरे से 10 सेमी की दूरी पर लगाएं. इससे जड़ों को फैलने और सांस लेने की जगह मिलती है.
केसर को रोजाना 10-12 घंटे की सीधी धूप चाहिए और बहुत कम पानी में भी यह बढ़ता है. मिट्टी हल्की गीली रहे, लेकिन पानी जमा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें.
मौसम बदलने से बिगड़ी केसर की खेती, कश्मीर में हो रही है पैदावार में लगातार गिरावट, pc-pexels