अब घर पर आसानी से उगाएं लाल-रसीले टमाटर, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं बंपर पैदावार!

Tomato Gardening Tips: क्या आप भी चाहते हैं कि आपके घर की बालकनी या छत पर ताजे, लाल-लाल और रसदार टमाटर उगें? अक्सर लोग सोचते हैं कि टमाटर उगाना मुश्किल काम है, लेकिन सही गमला, उपजाऊ मिट्टी और थोड़ी सी देखभाल से आप घर पर ही भरपूर फसल पा सकते हैं. अगर आप कुछ आसान और असरदार तरीकों को अपनाएं, तो छोटा सा गमला भी आपको ढेर सारे टमाटर दे सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं, गमले में टमाटर उगाने के आसान और कारगर तरीके.

नोएडा | Updated On: 1 Mar, 2026 | 07:18 PM
1 / 6

टमाटर के पौधे की जड़ें गहराई तक फैलती हैं, इसलिए कम से कम 18 इंच गहरा और चौड़ा गमला इस्तेमाल करना चाहिए. छोटे गमले में पौधे की बढ़वार रुक सकती है और फल कम लगते हैं. गमले के नीचे 3-4 ड्रेनेज होल जरूर हों, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके.

2 / 6

टमाटर की अच्छी फसल के लिए मिट्टी उपजाऊ, भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए. इसके लिए सामान्य बगीचे की मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, रिवर सैंड और पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे की मिट्टी मिलाएं. यह मिश्रण मिट्टी को पोषण देता है.

3 / 6

मिट्टी को अधिक उपजाऊ और कीट मुक्त बनाने के लिए नीम की खली और सरसों की खली मिलाना फायदेमंद रहता है. नीम खली प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करती है और जड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों से बचाती है.

4 / 6

टमाटर के बीज सीधे बड़े गमले में लगाने के बजाय पहले सीड ट्रे या छोटे कंटेनर में पौध तैयार करें. लगभग 20–25 दिन बाद जब पौधा मजबूत हो जाए, तब उसे गमले में लगाएं. रोपाई करते समय पौधे को थोड़ा गहराई में लगाना चाहिए, ताकि तने से भी नई जड़ें निकल सकें.

5 / 6

पौधों की अच्छी ग्रोथ और अधिक फल पाने के लिए मस्टर्ड केक (सरसों खली) का लिक्विड फर्टिलाइजर हर 7 दिन में दें. यह प्राकृतिक पोषण देता है और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखता है. साथ ही पिंचिंग तकनीक अपनाएं, यानी मुख्य तने के ऊपरी हिस्से को हल्का काटें.

6 / 6

टमाटर के पौधों में पत्तियां मुड़ना, दाग लगना या जड़ों की बीमारी आम समस्या है. इससे बचाव के लिए समय-समय पर नीम ऑयल का छिड़काव करें. जड़ों को सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी में नीम खली डालते रहें. जब पौधों पर फूल और फल आ जाएं, तो पके हुए टमाटर समय पर तोड़ते रहें.

Published: 1 Mar, 2026 | 09:22 PM

Topics: