10 बजते ही पीएम किसान को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगी 23वीं किस्त
देशभर के किसान पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. सरकार ने अगली किस्त के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है. बिना e-KYC किसानों के खाते में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी.
देशभर के लाखों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह राशि किसानों के बैंक खातों में तीन बराबर किस्तों में सीधे ट्रांसफर की जाती है. अब किसानों को अगली 2,000 रुपये की किस्त जारी होने की तारीख का इंतजार है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की थी. पिछले रिकॉर्ड के आधार पर माना जा रहा है कि योजना की 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं. यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है. इससे किसानों को खेती और अन्य जरूरी खर्चों में आर्थिक मदद मिलती है.
e-KYC पूरा करना बहुत जरूरी
सरकार ने साफ किया है कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए किसानों को e-KYC पूरा करना जरूरी होगा. बिना e-KYC के किसानों के खाते में अगली किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी. किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से e-KYC कर सकते हैं. इसके लिए आधार नंबर दर्ज कर OTP के जरिए सत्यापन करना होता है.
सरकार ने e-KYC के तीन विकल्प दिए हैं
किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने e-KYC के तीन विकल्प दिए हैं, जिनमें OTP आधारित e-KYC, बायोमेट्रिक e-KYC और फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC शामिल हैं. किसान CSC सेंटर, मोबाइल ऐप या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. साथ ही किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करके वे अपनी अगली किस्त की स्थिति और भुगतान से जुड़ी जानकारी आसानी से देख सकते हैं.
लाभ पाने वाले किसानों की संख्या (पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार)
अप्रैल- जुलाई 2025-26: 9,71,41,402 किसान लाभान्वित
अगस्त- नवंबर 2025-26: 9,35,79,869 किसान लाभान्वित
दिसंबर- मार्च 2025-26: 9,46,15,309 किसान लाभान्वित
अगस्त- नवंबर 2024-25: 9,59,28,628 किसान लाभान्वित
दिसंबर- मार्च 2024-25: 10,06,85,615 किसान लाभान्वित
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- ‘New Farmer Registration’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना आधार नंबर और राज्य की जानकारी भरें.
- नाम, पता, बैंक डिटेल और जमीन से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद पात्र किसानों का नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाता है.