पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिले 2000 रुपये.. ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी कर दी गई है, जिसके तहत देशभर के लगभग 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में 2000 रुपये की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से इस किस्त को जारी किया.

नोएडा | Updated On: 20 Jun, 2026 | 05:15 PM

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने आज योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की. इस बार योजना का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया गया है. खास बात यह है कि, 23वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार ने 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है. लंबे समय से जिस किस्त का इंतजार किया जा रहा था, वह अब किसानों के खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है.

पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से जारी हुई 23वीं किस्त

इस बार 23वीं किस्त जारी करने का मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित किया गया. शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित पश्चिम बंग दिवस (Paschimbanga Divas) समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त भी जारी की. इसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि भेजी गई.

बैंकिंग प्रक्रिया के कारण कुछ किसानों के खातों में राशि पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है. सरकार के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से DBT सिस्टम के जरिए की गई है, ताकि पैसा सीधे लाभार्थी किसानों तक पहुंचे और किसी भी तरह के बिचौलियों की भूमिका खत्म हो सके.

9.44 करोड़ किसानों को मिला फायदा

सरकारी जानकारी के अनुसार, इस बार योजना का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया गया है. इसके लिए केंद्र सरकार ने 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है. यह किस्त देशभर के किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता मानी जा रही है, जिससे उनकी खेती से जुड़ी जरूरतों में मदद मिलेगी.

बंगाल के किसानों के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत

पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की. इनमें

शामिल हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना, प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है.

राजस्थान से वर्चुअली जुड़े शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान के बाड़ी में आयोजित किसान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान यहीं से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की किस्त जारी करने के राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के किसानों के लिए अगली किस्त जारी की. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े.

ऐसे चेक करें अपनी 23वीं किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, तो आप आसानी से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं:

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों में मदद मिलती है.

Published: 20 Jun, 2026 | 05:00 PM

Topics: