23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इन 3 कारणों से अटक सकती है राशि.. जानें वजह

पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलता है जो भारत के नागरिक हैं और उनके पास खेती योग्य जमीन है. खास तौर पर छोटे और सीमांत किसान ही इसके लिए पात्र होते हैं. जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं या जिनकी पेंशन 10,000 रुपये या उससे ज्यादा है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते. 

नोएडा | Published: 22 Apr, 2026 | 11:51 AM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत केंद्र सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में 23वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है. इससे पहले 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी की गई थी, जिसमें पात्र किसानों को 2,000 रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए थे. तब से लाभार्थी अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन कहा जा रहा है कि जून-जुलाई में कभी भी जारी की जा सकती है.

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होती है. 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की थी, जिसमें लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये भेजे गए. अब तक इस योजना के जरिए किसानों को कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है.

ऐसे लोग योजना के लिए हैं अपात्र

इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलता है जो भारत के नागरिक हैं और उनके पास खेती योग्य जमीन है. खास तौर पर छोटे और सीमांत किसान ही इसके लिए पात्र होते हैं. जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं या जिनकी पेंशन 10,000 रुपये या उससे ज्यादा है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते.

इन 3 कारणों से नहीं मिलेगा योजना का लाभ

कौन लोग योजना के लिए पात्र नहीं हैं

अगर आपने अभी तक पीएम किसान योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो pmkisan.gov.in पर जाकर ‘New Farmer Registration’ के जरिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस योजना में e-KYC पूरा करना जरूरी है, क्योंकि बिना e-KYC के किस्त का पैसा अटक सकता है. किसान OTP के माध्यम से ऑनलाइन e-KYC कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं.

पीएम किसान योजना की लाभार्थी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

Topics: